Stree 2 को टक्कर देने के लिए दोबारा रिलीज की जा रही ये क्लासिक फिल्म, पर्दे पर फिर दिखाई देगी बदले की आग

Gangs Of Wasseypur

Gangs Of Wasseypur Re-Release: इन दिनों हर तरफ स्त्री 2 का ही बोलबाला है। हफ्ते दर हफ्ते ये फिल्म कमाल पर कमाल करती जा रही है और नए-नए रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर रही है। लेकिन अब इस फिल्म को टक्कर देने के लिए आ रही है 12 साल पुरानी एक कल्ट फिल्म।

डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने मंगलवार को घोषणा की कि दो पार्ट वाली क्लासिक फिल्म "गैंग्स ऑफ वासेपुर" 30 अगस्त को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी।

2012 की इंटरजनरेशनल बदला लेने वाली इस कहानी में मनोज बाजपेयी लीड रोल में थे और उस समय के नए एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और जयदीप अहलावत भी इसमें लीड रोल में थे।

यह भी पढ़ें- एक्टर दोस्त पर यौन शोषण के आरोप सुन बिफर गए मंत्री जी, रिपोर्टर को मारा धक्का और फिर दे डाली ये धमकी

"गैंग्स ऑफ वासेपुर" को रिलीज के समय क्रिटिक्स की काफी तारीफे मिलीं और ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यूज भी मिले और यह बिजनेस करने में भी कामयाब रही।

यह भी पढ़ें- Sholay Starcast Fees: अमिताभ नहीं इस एक्टर को मिली थी सबसे ज्यादा फीस, जया बच्चन को तो बस इतने में निपटाया

कश्यप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह अपडेट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "तीन दिन में गैंग वापस आ जाएगी... GOW सिनेमाघरों में वापस आ जाएगी।" फिल्ममेकर के शेयर किए गए पोस्टर के अनुसार, "गैंग्स ऑफ वासेपुर" 30 अगस्त से 5 सितंबर तक सिनेमाघरों में देखने के लिए मौजूद होगी। टिकटें मिराज सिनेमा की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra के भाई Siddharth जिनकी एक नहीं बल्कि दो बार टूटी सगाई, रिश्ता तोड़ने के बाद दिए थे ऐसे बहाने

झारखंड में धनबाद के पास एक छोटे से शहर वासेपुर के बैकग्राउंड पर आधारित यह फिल्म अपराध, जबरन वसूली और हत्या में उलझे एक परिवार की तीन पीढ़ियों में फैले कोयला माफिया की कहानी है।

यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Collection: 37 पर्सेंट गिरी 'स्त्री 2' की कमाई, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर गरज रही है फिल्म

कश्यप और जीशान कादरी द्वारा सह-लिखित "गैंग्स ऑफ वासेपुर" का पहला पार्ट 22 जून 2012 को रिलीज हुआ और दूसरा पार्ट 8 अगस्त 2012 को रिलीज हुआ। साउंडट्रैक स्नेहा खानवलकर और पीयूष मिश्रा ने तैयार किया था और गाने मिश्रा और वरुण ग्रोवर ने लिखे थे।

यह भी पढ़ें- कंगना ने फिर बॉलीवुड पर साधा निशाना, कहा-'टैलेंट के पीछे पड़कर उन्हें खत्म कर देतें हैं और फिर...'

इसे 2012 के कान्स डायरेक्टर्स फोर्टनाइट में दिखाया गया था, जिससे यह उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र हिंदी भाषा की फिल्म बन गई और दुनिया भर के अलग-अलग फिल्म फेस्टिवल में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स भी मिला।

More from Filmibeat

Read more about: gangs of wasseypur stree 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X