Sholay Starcast Fees: अमिताभ नहीं इस एक्टर को मिली थी सबसे ज्यादा फीस, जया बच्चन को तो बस इतने में निपटाया

Sholay Starcast Fees: बात जब कल्ट फिल्मों की हो तो 'शोले' का नाम उस लिस्ट में जरूर आता है। ये दो दोस्तों की कहानी है, जो गांव को एक डाकू के जुल्मों से आजाद करवाते हैं। शोले को बॉलीवुड की अब तक की सबसे महान कहानियों में एक माना जाता है और इस फिल्म की स्टारकास्ट के चर्चे तो आजतक होते हैं।
'शोले' का डायरेक्शन रमेश सिप्पी ने किया था। 1975 की यह एक्शन एडवेंचर फिल्म सलीम-जावेद ने मिलकर लिखी थी और इसके डायलॉग भारत की पॉप कल्चर का हिस्सा बन गए हैं। अब तक की सबसे इंफ्लुएंसर फिल्मों में से एक, शोले में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, संजीव कुमार, अमजद खान, हेमा मालिनी और जया बच्चन लीड रोल्स में थे।
आइए जानते हैं कि इस कल्ट क्लासिक का हिस्सा बनने के लिए इन सभी एक्टर्स ने कितनी कमाई की।
अमिताभ बच्चन की फीस
अमिताभ बच्चन ने शोले में जय का किरदार निभाया था और रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें इस फिल्म के लिए 1 लाख रुपये मिले थे।
धर्मेन्द्र की फीस
धर्मेन्द्र इस फिल्म में सबसे अधिक पारिश्रमिक पाने वाले अभिनेता थे, क्योंकि उन्हें वीरू की भूमिका के लिए कथित तौर पर 1.5 लाख रुपये मिले थे।
संजीव कुमार की फीस
रिपोर्टों के अनुसार, दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार ने ठाकुर बलदेव सिंह की भूमिका निभाई थी और उन्हें 1.25 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।
अमजद खान की फीस
गब्बर सिंह का किरदार निभाकर रातोंरात मशहूर हुए अमजद खान को कथित तौर पर 50 हजार रुपये दिए गए थे।
हेमा मालिनी की फीस
रिपोर्ट्स के अनुसार, हेमा मालिनी ने रमेश सिप्पी की फिल्म में बसंती की भूमिका के लिए 75 हजार रुपये लिए थे।
जया बच्चन की फीस
जया बच्चन मुख्य कलाकारों में सबसे कम फीस पाने वाली एक्ट्रेस थीं और रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें राधा की भूमिका निभाने के लिए 35 हजार रुपये मिले थे।


Click it and Unblock the Notifications

















