Priyanka Chopra के भाई Siddharth जिनकी एक नहीं बल्कि दो बार टूटी सगाई, रिश्ता तोड़ने के बाद दिए थे ऐसे बहाने

Priyanka Chopra Brother Siddharth: प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने पिछले हफ्ते 23 अगस्त को एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से सगाई कर ली। इससे पहले सिद्धार्थ का दो बार रिश्ता हो चुका है। लेकिन सगाई से आगे बात बढ़ नहीं पाई।
12 जुलाई 1989 को मधु चोपड़ा और स्वर्गीय अशोक चोपड़ा के घर जन्मे सिद्धार्थ चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा से सात साल छोटे हैं। उन्होंने 2009 से 2012 तक स्विट्जरलैंड के लेस रोचेस इंटरनेशनल स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट से ग्रैजुएशन की और शेफ बन गए। उन्होंने लंदन फिल्म अकैडमी से अलग-अलग फिल्म कोर्सेस की भी पढ़ाई की है।
सिद्धार्थ चोपड़ा पर्पल पेबल पिक्चर्स में प्रोडक्शन मैनेजर हैं, यह प्रोडक्शन हाउस प्रियंका चोपड़ा ने 2015 में स्थापित किया था। कंपनी ने हिंदी, मराठी, पंजाबी, नेपाली, भोजपुरी और अंग्रेजी भाषाओं में फिल्मों का प्रोडक्शन किया है। इनमें सबसे मशहूर फिल्में वेंटिलेटर, द स्काई इज़ पिंक, पाणी और सरवन हैं। उन्होंने 2014 से 2019 तक पुणे में द मगशॉट लाउंज नाम का एक रेस्तरां भी चलाया था।
यह भी पढ़ें- Sholay Starcast Fees: अमिताभ नहीं इस एक्टर को मिली थी सबसे ज्यादा फीस, जया बच्चन को तो बस इतने में निपटाया
2014 में हुआ था पहला रोका
सिद्धार्थ चोपड़ा के पर्सनल रिलेशनशिप की बात करें तो साल 2014 में सिद्धार्थ का रोका उनकी उस समय की गर्लफ्रेंड कनिका माथुर के साथ हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी शादी फरवरी 2015 में गोवा में होने वाली थी, लेकिन अचानक इसे कैंसिल कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Collection: 37 पर्सेंट गिरी 'स्त्री 2' की कमाई, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर गरज रही है फिल्म
रोका टूटने की वजह
परिवार के सदस्य के एक करीबी सूत्र ने बताया, "सिद्धार्थ अपने करियर और अपने नए बिजनेस, पुणे में एक पब-लाउंज पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। इसे आगे बढ़ाना दोनों परिवारों के लिए एक बड़ा फैसला था। प्रियंका भी इस समय देश में नहीं हैं और उनके बिना शादी नहीं हो सकती।"
यह भी पढ़ें- कंगना ने फिर बॉलीवुड पर साधा निशाना, कहा-'टैलेंट के पीछे पड़कर उन्हें खत्म कर देतें हैं और फिर...'
2019 में हुई थी सगाई, वो भी टूटी
फरवरी 2019 में सिद्धार्थ चोपड़ा और इशिता कुमार ने नई दिल्ली में सगाई की। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति-गायक निक जोनस सगाई में भाग लेने के लिए अमेरिका से आए थे। वे उसी वर्ष 30 अप्रैल को शादी करने वाले थे, लेकिन उनकी शादी रद्द हो गई। मई 2019 में, सिद्धार्थ की मां मधु चोपड़ा ने स्पॉटबॉय को बताया कि इसके पीछे का कारण क्या है, "मेरे बेटे सिद्धार्थ ने कहा कि वह अभी शादी के लिए तैयार नहीं है। उसने बताया कि उसे और समय चाहिए।"
यह भी पढ़ें- एक्टर दोस्त पर यौन शोषण के आरोप सुन बिफर गए मंत्री जी, रिपोर्टर को मारा धक्का और फिर दे डाली ये धमकी
तीसरी बार हुई सगाई
23 अगस्त 2024 को सिद्धार्थ और अभिनेत्री नीलम उपाध्याय ने अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सगाई और हस्ताक्षर समारोह किया। उनका रोका समारोह अप्रैल 2024 में हुआ। सिद्धार्थ और नीलम ने 2019 में डेटिंग शुरू की थी। उन्हें पहली बार पांच साल पहले मुकेश अंबानी के गणेश चतुर्थी फंक्शन में एक साथ देखा गया था।
कौन हैं नीलम उपाध्याय
5 अक्टूबर 1993 को मुंबई में जन्मी नीलम उपाध्याय ने कुछ तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। इनमें मिस्टर 7 (2012), उन्नोदु ओरु नाल (2013) और ओम शांति ओम (2015) शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा ने 23 अगस्त की रात को सिद्धार्थ और नीलम के लिए परिवार के सदस्यों और दोस्तों के लिए एक खास डिनर पार्टी का आयोजन किया।


Click it and Unblock the Notifications













