एक्टर दोस्त पर यौन शोषण के आरोप सुन बिफर गए मंत्री जी, रिपोर्टर को मारा धक्का और फिर दे डाली ये धमकी

Suresh Gopi

BJP Minister Suresh Gopi Pushes Reporters: भाजपा नेता सुरेश गोपी मंगलवार को केरल के त्रिशूर में पत्रकारों से उलझ गए, जब पत्रकारों ने उनसे जस्टिस हेमा रिपोर्ट के मामले में सनसनीखेज खुलासे के बाद उनके साथी एक्टर-राजनेता मुकेश के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बारे में सवाल किया।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री को त्रिशूर में रामनिलयम सरकारी गेस्ट हाउस से बाहर निकलते देखा गया, तभी मीडिया के कई लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनसे मुकेश के बारे में सवाल पूछे।

सवालों की बौछार देखकर गोपी ने अपना आपा खो दिया और एक पत्रकार को धक्का देते हुए देखा गया। उन्हें मीडियाकर्मियों को चेतावनी देते और उनसे बहस करते हुए भी देखा गया, फिर अपनी कार में बैठकर वो वहां से तुरंत रफूचक्कर हो गए। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें- प्रियंका के भाई सिद्धार्थ जिनकी एक नहीं बल्कि दो बार टूटी सगाई, रिश्ता तोड़ने के बाद दिए थे ये बहाने

यह सब तब शुरू हुआ जब मलयालम एक्ट्रेस मीनू मुनेरा ने एक्टर और सीपीआई (एम) विधायक एम मुकेश पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया और ये उत्पीड़न इतना बुरा था कि उन्हें उन्हें मॉलीवुड तक छोड़ना पड़ा। हालांकि बाद में मुकेश ने आरोपों को फर्जी और उनकी छवि खराब करने के इरादे से किया गया बताया, लेकिन गोपी ने कहा कि अदालत सच्चाई का फैसला करेगी।

यह भी पढ़ें- कंगना ने फिर बॉलीवुड पर साधा निशाना, कहा-'टैलेंट के पीछे पड़कर उन्हें खत्म कर देतें हैं और फिर...'

गोपी ने त्रिशूर में एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, "आप (मीडिया) न केवल अपने फायदे के लिए लोगों को आपस में लड़वा रहे हैं, बल्कि आप जनता की धारणा को भी गुमराह कर रहे हैं। शिकायतें इस समय आरोपों के रूप में हैं। आप लोगों को क्या बता रहे हैं? क्या आप अदालत हैं? आप नहीं हैं। अदालत फैसला करेगी। अदालत को फैसला करने दीजिए।"

यह भी पढ़ें- 37 पर्सेंट गिरी 'स्त्री 2' की कमाई, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर गरज रही है फिल्म

हालांकि, बाद में भाजपा अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन ने कहा कि गोपी के विचार उनके निजी विचार हैं और पार्टी का सामूहिक रुख यह है कि मुकेश को इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Sholay Starcast Fees: अमिताभ नहीं इस एक्टर को मिली थी सबसे ज्यादा फीस, जया बच्चन को तो बस इतने में निपटाया

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X