Entertainment LIVE Updates: फिल्मफेयर अवार्ड 2023 की विनर्स लिस्ट, जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली बरी

filmfare-award-2023-winners-priyanka-chopra-s-citadel-release-entertainment-live-updates

Entertainment LIVE Updates: अप्रैल का आखिरी शुक्रवार आ चुका है और मनोरंजन जगत पहले से ही कई दिलचस्प और रोमांचक अपडेट से गुलजार है। एक ओर जहां बॉलीवुड में फिल्मफेयर अवार्ड्स की हलचल नजर आ रही है, वहीं शुक्रवार को कई नई फिल्में और सीरीज भी दर्शकों के सामने आई हैं।

बता दें, आलिया भट्ट और राजकुमार राव ने 68वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और अभिनेता का पुरस्कार जीता है। इस साल फिल्मफेयर अवार्ड्स में संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने कुल 10 अवार्ड्स हासिल किये हैं।

वहीं, नई रिलीज की बात करें तो एक ओर जहां मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन 2 सिनेमाघरों में आई है। दूसरी ओर, प्रियंका चोपड़ा की बहुचर्चित ग्लोबल वेब सीरीज सिटाडेल भी आज रिलीज हो चुकी है।

शोबिज की दुनिया के सभी अपडेट के लिए स्पेस चेक करते रहें।

LIVE Feed
  • Apr 28, 2023 10:01 PM

    बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर को उनकी 7वीं शादी की सालगिरह पर बधाई दी

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर, जो अपनी 2015 की फिल्म अलोन के सेट पर प्यार में पड़ गए, आधिकारिक तौर पर 28 अप्रैल, 2016 को शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े का तीन दिन का जश्न था, जो 28 अप्रैल को कोर्ट मैरिज के साथ शुरू हुआ, इसके बाद 30 अप्रैल को एक पारंपरिक बंगाली शादी हुई थी। बिपाशा और करण 7 साल से मजबूत चल रहे हैं, और वे आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर को उनके खास दिन पर एक स्वीट नोट के साथ विश किया और उनके कोर्ट मैरिज का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया।

  • Apr 28, 2023 9:05 PM

    Alia Bhatt: फिल्मफेयर जीतने के बाद आलिया ने पति और बेटी के लिए प्यारा नोट, पढ़कर आप भी हो जाएंगे भावुक

    Alia Bhatt: हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने '68वें हुंडई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023' में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। इस जीत के बाद आलिया ने एक बहुत ही प्यारा सा नोट शेयर करके रणबीर कपूर और बेटी राहा कपूर को शुक्रिया अदा किया है।

  • Apr 28, 2023 8:32 PM

    पठान के बाद क्या अब 'धूम 4' में भी नजर आएंगे जॉन अब्राहम

    जॉन अब्राहम ने पठान में जनता के दिलों पर जीत हासिल की। एक्टर ने शाहरुख खान ब्लॉकबस्टर में एक जासूस एजेंट की भूमिका निभाई। जिम का किरदार सभी को पसंद आया। वह एक ऐसा व्यक्ति था जो विनम्र, क्रूर और खतरनाक था। कई फैन्स चाहते हैं कि जॉन अब्राहम का अपना स्पिन ऑफ हो। जैसा कि हम जानते हैं कि वह धूम सीरीज के विलेन भी हैं। अब ऐसी खबरें हैं कि जॉन अब्राहम आदित्य चोपड़ा के साथ मीटिंग कर रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि धूम 4 अपनी राह पर है।

  • Apr 28, 2023 8:04 PM

    Gaurav Khanna Wife: अनुपमा के अनुज की असली पत्नी को नहीं दे रहा कोई काम, हार मानकर कह दी ऐसी बात

    Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola On Comeback: टीवी जगत का मशहूर शो 'अनुपमा' इन दिनों TRP रेटिंग चार्ट पर पहले नंबर पर रहता है। इस शो में अनुज और अनुपमा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। अनुपमा में अनुज का रोल निभाने वाले गौरव खन्ना की असली पत्नी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें काम नहीं मिल रहा है।

    Gaurav Khanna Wife: अनुपमा के अनुज की असली पत्नी को नहीं दे रहा कोई काम, हार मानकर कह दी ऐसी बात
  • Apr 28, 2023 7:30 PM

    गाड़ी पटरी पर आते ही शालीन भनोट ने खरीद अपने लिए नई लग्जरी कार

    बिग बॉस 16 की सफल जर्नी के बाद शालीन भनोट रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इन दिनों वो एकता कपूर के शो 'बेकाबू' में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है। लेकिन इस बीच खबर सामने आई है कि उन्होंने हाल ही में एक लग्जरी गाड़ी भी खरीदी है। शालीन ने इस बार अपने कलेक्शन में जो न्यू महिंद्रा स्कॉर्पियो को जोड़ा है। शालीन की इस गाड़ी की कीमत 16 से 18.31 लाख तक के बीच में है। 2184 सीसी इंजन वाली इस गाड़ी में 7 से 9 लोगों के ठाठ से बैठने के इंतजाम हैं

  • Apr 28, 2023 7:15 PM

    Rakhi Sawant: अब तीसरी शादी के लिए तैयार हैं राखी सावंत, पैपराजी के सामने रखी अपने दिल की बात

    Rakhi Sawant: दुनिया भर की लाइम लाइट हमेशा ही अपने साथ रखने वाली ड्रामा क्वीन राखी सांवत हमेशा ही पैपराजी से बात करते हुए देखी जाती है। हाल ही में राखी सावंत ने पैपराजी से बात करते हुए कुछ ऐसा कहा है जिससे फैंस अंदाजा लग रहे है कि राखी शायद तीसरी शादी करने के लिए तैयार हैं और उन्होंने आदिल को भूला दिया है।

  • Apr 28, 2023 5:44 PM

    Armaan Malik: 20 दिन में 3 बच्चों के पिता बनने के बाद अरमान मलिक ने बच्चों के नाम का किया खुलासा

    Armaan Malik: इन दिनों सोशल मीडिया पर जाने-माने यूट्यूबर अरमान मलिक काफी लाइम लाइट में बनें हुए हैं, इस समय वह अपनी लाइफ के सबसे अच्छे दौर में हैं। हाल ही में उनकी दोनों पत्नियों ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। अब अरमान ने अपने बच्चों के नाम का खुलासा करते हुए वीडियो साझा करके जानकारी दी है।

  • Apr 28, 2023 5:31 PM

    राजकुमार राव ने फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की ट्रॉफी के साथ पोज दिया, अपने प्यार पत्रलेखा और 'बधाई दो' की टीम का शुक्रिया अदा किया

    राजकुमार राव ने 68वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 में 'बधाई दो' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की ट्रॉफी जीती, जो कल रात संपन्न हुआ। उनकी सह-कलाकार भूमि पेडनेकर ने फिल्म के लिए आए कई अन्य पुरस्कारों के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचकों) का भी पुरस्कार जीता। राजकुमार ने ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीरों का एक एक इमोशनल थैंक यू नोट भी लिखा। उन्होंने अपनी पत्नी पत्रलेखा के लिए आभार संदेश के साथ शुरुआत की। अभिनेता ने लिखा, "कल रात 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 में #बधाई दो के लिए बेस्ट एक्टर पॉपुलर अवॉर्ड जीता। थैंक यू गॉड। यह बहुत ही खास है। मेरी चौथी ब्लैक लेडी और यह आपके बिना संभव नहीं था मेरी। लव @पत्रलेखा जो हमेशा मुझे अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करती हैं और हमेशा मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद।

  • Apr 28, 2023 5:09 PM

    बरी होने के बाद सामने आया सूरज पंचोली का पहला बयान

    सूरज पंचोली ने जिया खान सुसाइड केस में बरी होने के बाद पहला बयान दिया है और कहा है, "फैसले ने 10 लंबे दर्दनाक साल और रातों की नींद हराम कर दी, लेकिन आज मैंने न केवल अपने खिलाफ यह केस जीता है बल्कि मैंने अपनी गरिमा और आत्मविश्वास भी वापस जीत लिया है, इस तरह के जघन्य आरोपों के साथ दुनिया का सामना करने के लिए बहुत साहस की जरूरत है।" मैं ईश्वर से आशा और प्रार्थना करता हूं कि इतनी कम उम्र में जो कुछ मैंने झेला है, मुझे नहीं पता कि मुझे मेरे जीवन के ये 10 साल कौन लौटाएगा, लेकिन मुझे खुशी है कि यह आखिरकार आ गया है। न केवल मेरे लिए बल्कि विशेष रूप से मेरे परिवार के लिए एक अंत। इस दुनिया में शांति से बड़ा कुछ भी नहीं है।”- सूरज पंचोली।

  • Apr 28, 2023 4:24 PM

    सूरज पंचोली को बरी होने के बाद फैसले को चुनौती देंगी जिया खान की मां

    मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत ने सूरज पंचोली को 2012 के जिया खान आत्महत्या मामले में शुक्रवार को बरी कर दिया। दिवंगत अभिनेत्री की मां का कहना है कि वे फैसले को चुनौती देंगी। मामले में बहुप्रतीक्षित सुनवाई के बाद राबिया के वकील शेखर जगताप ने कहा कि वे फैसले को चुनौती देने जा रहे हैं। फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए राबिया ने कहा, 'फैसला आश्चर्यजनक नहीं है। मुझे इसका अनुमान था। हमारी लड़ाई अभी जारी है। हम अपील करेंगे। उन्होंने यह भी कहा, "सीबीआई ने मामले में कभी दिलचस्पी नहीं ली।"

  • Apr 28, 2023 3:47 PM

    Sonu Sood: दिल्ली में धरना दे रहे पहलवानों के सपोर्ट में आए सोनू सूद, फिर स्वरा भास्कर ने भी उठाई आवाज

    Sonu Sood: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगातार भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन दिल्ली में जारी है। लेकिन अभी तक पहलवानों की न तो बात सुनी जा रही थी और न ही कोई फैसला लिया गया था, लेकिन अब इस मामले में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए पहलवानों का सपोर्ट किया है।

  • Apr 28, 2023 3:26 PM

    Nakuul Mehta-Disha Parmar: नकुल और दिशा के फैंस के लिए आई खुशखबरी, जल्द ही करेंगे साथ में वापसी

    Nakuul Mehta-Disha Parmar: टेलीविजन के जाने माने एक्टर नकुल मेहता और दिशा परमार के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, दोनों एक बार फिर से नए सीरियल के साथ वापसी कर रहे हैं और इसमें भी दोनों मुख्य कलाकारों की तरह ही साथ में काम करेंगे। बीते दिनों दोनों अपने शो बड़े अच्छे लगते हैं को लेकर चर्चा में थे।

  • Apr 28, 2023 2:44 PM

    Sooraj Pancholi: जिया खान सुसाइड केस में जीत के बाद सूरज ने सोशल मीडिया शेयर किया नोट

    Sooraj Pancholi:हिंदी सिनेमा जगत की दिवंगत अभिनेत्री जिया खान डेथ केस में सीबीआई कोर्ट ने 10 साल बाद अपना फैसला सुना दिया है। राबिया खान के द्वारा कोर्ट में पेश किये गए सबूतों की कमी के कारण अदालत ने सूरज पंचोली को दोषी न ठहराते हुए बरी कर दिया है। अब इस जीत के बाद सूरज ने अपनी सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करके कहा है, सच हमेशा जीतता है।

  • Apr 28, 2023 2:34 PM

    Shahrukh Khan: क्या आपको पता है, पहला घर खरीदने के बाद तंगहाल हो गए थे शाहरुख, प्रेग्नेंट गौरी बन गई थीं इंटीरियर डिजाइनर

    Shahrukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी ऐसे समय से गुजर चुके हैं जब उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था, हाल में ही एक किताब के जरिए इस बात का खुलासा हुआ कि जब शाहरुख ने अपना पहला घर खरीदा थो तो आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी जिसके वजह से गौरी खान इंटीरियर डिजाइनर बन गई थी।

  • Apr 28, 2023 2:14 PM

    Sooraj Pancholi: जिया खान सुसाइड केस में फैसला आने के बाद क्यूं सूरज पर फूट रहा है फैंस का गुस्सा, जानिए पूरा मामला

    Sooraj Pancholi: बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मौत का मामले में अभिनेता सूरज पंचोली को सीबीआई की विशेष अदालत बरी कर दिया है। लेकिन जैसे ही कोर्ट का फैसला आया तो फैंस का गुस्सा बाहर निकल रहा है क्योंकि कहीं ना कहीं यही सच था कि जिया के मौत के जिम्मेदार उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली ही थे।

  • Apr 28, 2023 1:49 PM

    Shekhar Suman: एनिवर्सरी के मौके पर शेखर सुमन ने पत्नी अलका को दी 2.4 करोड़ की 'BMW I7' कार

    Shekhar Suman:बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर शेखर सुमन ने अपनी शादी की सालगिरह से पहले अपनी पत्नी अलका को एक शानदार चमचमाती ब्रांड न्यू 'BMW' कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत किसी को भी चौंका सकती है। कार की कीमत की बात करें, तो शेखर की यह शानदार कार 2.4 करोड़ रुपए की है।

  • Apr 28, 2023 1:22 PM

    Jiah Khan: 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली जिया खान की पहली फिल्म के बारें क्या आपको पता यह किस्सा??

    Jiah Khan: 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान को कौन ही भूला होगा, हर किसी के मन में आज भी उनके लेकर कई सारे सवाल जबाव होगें ही। पर इन सबके बीच क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में अपनी पहली ही फिल्म से जिया खान ने तहलगा मचा दिया था, और फैंस के दिलों में खास जगह बना ली थी।

  • Apr 28, 2023 1:04 PM

    ब्लैक ड्रेस में बोल्ड हुईं संजना सांघी, देखिए तस्वीरें

    एक्ट्रेस संजना सांघी ने जिस तरह अपनी फैन फॉलोविंग बनाई है वो किसी से छिपी नहीं है। इस वक्त उन्होने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। ब्लैक ड्रेस में कहर ढाती संजना को देखकर आप अपनी निगाहें नहीं हटा पाएंगे। उनकी खास तस्वीरें चर्चा में हैं।

  • Apr 28, 2023 12:39 PM

    जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली बरी

    जिया ख़ान आत्महत्या मामले में सूरज पंचोली को बरी कर दिया गया है। मुंबई में विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एएस सैय्यद कहते हैं- "सबूतों की कमी के कारण, यह अदालत आपको (सूरज पंचोली) को दोषी नहीं ठहरा सकती है, इसलिए बरी किया जाता है।"

  • Apr 28, 2023 12:30 PM

    जिया खान सुसाइड केस: 12.30 बजे तक रोक दिया गया है फैसला

    जिया खान सुसाइड केस पर फैसले को 12.30 बजे तक रोक दिया गया है। CBI की विशेष अदालत के न्यायाधीश द्वारा सूरज पंचोली के वकील से कहा गया है कि, मृतक जिया खान की मां राबिया खान कुछ लिखित दलीलें दाखिल करना चाहती हैं।

  • Apr 28, 2023 12:08 PM

    Kangana Ranaut- सेक्सुअल प्रिफरेंसेस पर बोलीं एक्ट्रेस

    कंगना रनौत जबसे ट्विटर पर लौटी हैं वो फिर से कई बड़े धमाके कर रही हैं और इस वक्त उनका एक पोस्ट फिर से खबरों का हिस्सा है। सभी जानते हैं कि कंगना रनौत अपनी बात काफी खुलकर रखती हैं और इस बार उन्होने यौन प्राथिमकताओं पर बात की है। उन्होने ऐसे लोगों पर हमला बोला है जो कि सेक्सुअल प्रिफरेंसेस का दिखावा करते हुए नजर आ जाते हैं। कंगना का मानना है कि व्यक्ति जीवन में क्या करता है वो परिभाषित करता है लेकिन वो बेड पर क्या करता है इसको दिखाने की और परिभाषित करने की जरूरत नहीं है।

  • Apr 28, 2023 11:37 AM

    जिया खान सुसाइड केस- अपनी मां के साथ कोर्ट पहुंचे सूरज पंचोली

    एक्ट्रेस-मॉडल जिया खान के आत्महत्या मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली मुख्य आरोपी हैं। सूरज पंचोली कोर्ट पहुंच गए हैं। उनके साथ उनकी मां जरीना वहाब भी है, जो बेटे को सपोर्ट करने पहुंची हैं। जिया खान सुसाइड केस पर फैसला दोपहर 12 बजे आएगा।

    जिया खान सुसाइड केस- अपनी मां के साथ कोर्ट पहुंचे सूरज पंचोली
  • Apr 28, 2023 11:17 AM

    Fighter- 120 घंटों में शूट होगा फाइटर का क्लाइमैक्स

    रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का क्लाइमैक्स इतना ताबड़तोड़ होने वाला है जो कि पहले कभी नहीं देखा गया है। जी हां, इस क्लाइमैक्स को करीब 120 घंटों में शूट किया जाना है और ये 25 मिनट लंबा होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इतना धमाकेदार एक्शन पहले कभी हिंदी सिनेमा में देखने को नहीं मिला है। फाइटर के लिए वीएफएक्स को लेकर खबर है कि इसको डीएनईजी के द्वारा बनाया जा रहा है जिसको पहले ऑस्कर मिल चुका है।

  • Apr 28, 2023 10:49 AM

    नोरा फतेही ने इस लुक से ढाया कहर

    नोरा फतेही का एक वीडियो इस वक्त सामने आया है और वो काफी चर्चा में हैं। इस वीडियो में वो कमाल की लग रहीं हैं और ऐसा लग रहा है कि उन्होने मोतियों की ड्रेस पहनी हुई है। लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

  • Apr 28, 2023 10:01 AM

    जिया खान सुसाइड केस में फैसला आज

    जिया खान की मौत पर आज फैसला आ सकता है। 20 अप्रैल को दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनने के बाद सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एएस सैय्यद ने 28 अप्रैल के लिए अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले आज आरोपी सूरज पंचोली को फैसले से पहले अदालत के लिए निकलते देखा गया।

  • Apr 28, 2023 9:20 AM

    फिल्मफेयर अवार्ड 2023 विनर्स फुल लिस्ट

    मुंबई में 27 अप्रैल को 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा हो गई है। इस समारोह की मेजबानी सलमान खान के साथ-साथ आयुष्मान खुराना-मनीष पॉल ने की। इस बार राजकुमार राव ने बेस्ट एक्‍टर का अवार्ड अपने नाम किया। वही आल‍िया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। फिल्‍म 'गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी' ने 10 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते, वहीं 'बधाई दो' को 6 अवॉर्ड मिले। फिल्म 'ब्रह्मास्‍त्र' को 4 कैटेगरीज में अवॉर्ड मिले। दिग्‍गज एक्‍टर प्रेम चोपड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया।

    फिल्मफेयर अवार्ड 2023 विनर्स फुल लिस्ट
  • Apr 28, 2023 9:15 AM

    अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल

    प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस ग्लोबल सीरीज के पहले सीज़न में छह-एपिसोड हैं, जिनमें से दो एपिसोड का प्रीमियर 28 अप्रैल को होगा, जबकि बाकी नए एपिसोड हर शुक्रवार 26 मई तक वीकली जारी किए जाएंगे। रूसो ब्रदर्स की ये सीरीज तकनीकी स्तर पर काफी दमदार दिख रही है, वहीं शो की कहानी भी लगातार बांधकर रखती है। बतौर भारतीय दर्शक यदि प्रियंका चोपड़ा को शानदार एक्शन अवतार में देखना चाहते हैं, जो सिटाडेल जरूर स्ट्रीम करें।

    अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा की सिटाडेल

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X