Gaurav Khanna Wife: अनुपमा के अनुज की असली पत्नी को नहीं दे रहा कोई काम, हार मानकर कह दी ऐसी बात

Gaurav Khanna Wife Akanksha Chamola On Comeback: टीवी जगत का मशहूर शो 'अनुपमा' इन दिनों TRP रेटिंग चार्ट पर पहले नंबर पर रहता है। इस शो में अनुज और अनुपमा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।
अनुज की असली पत्नी
शो में दिखाया जा रहा है अनुज अपनी अनुपमा से बहुत प्यार करता है लेकिन कुछ गलतफहमियों की वजह से वो अनुपमा से दूर हो गया है लेकिन अब उसने अनुपमा के पास फिर से जाने का मन बना लिया है और अब फैंस उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब अनुज अपनी अनुपमा के पास वापस लौटकर जाएगा और सारी चीजें फिर से नॉर्मल हो जाएंगी। इस कहानी के बीच हम आपको अनुज की असली पत्नी यानी अकांक्षा चमोला के बारे में बताते हैं, जो इन दिनों काफी परेशान हैं।
कई शोज में आईं नजर
'अनुपमा' में अनुज का रोल निभाने वाले गौरव खन्ना की पत्नी अकांक्षा चमोला भी एक एक्ट्रेस हैं और उन्होंने 'स्वरागिनी', 'लड्डू', 'गंगा यमुना' और 'भाग्यलक्ष्मी' जैसे फेमस शोज में काम किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वो काफी समय से छोटे पर्दे से गायब हैं और उन्हें अब काम मिलना बंद भी हो गया है।
गौरव ने समझाया
अकांक्षा चमोला ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि "मैं शो करती थी और अब मैं शो करने का इंतजार कर रही हूं। किसी भी चीज ने मुझे टेलीविजन से दूर नहीं रख रहा है। मैं बहुत सारे ऑडिशन देती हूं लेकिन मुझे लगता है कि लोग मेरे ऑडिशन को पसंद नहीं कर रहे हैं। मैं फैंस से कहना चाहूंगी कि आप गौरव पर अपना प्यार बरसाते रहिए और अब वह मेरे लिए एक शो प्रोड्यूस करेंगे क्योंकि मुझे नहीं लग रहा कोई मुझे अपने शो में लेने वाला है। अपनी पत्नी की बात काटते हुए गौरव ने कहा कि ऐसा नहीं है, वक्त से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता। टाइमिंग बहुत जरूरी है और यह बात मैं अपने तजुर्बे से बोल रहा हूं। गौरव ने आगे कहा कि मैं इस इंड्सट्री में कितने सालों से हूं, मुझे काम करने के बहुत से मौके मिले लेकिन अनुपमा ने जिस तरह से मेरी किस्मत को बदला है वो अविश्वस्नीय है।
गौरव अकांक्षा की प्रेम कहानी
गौरव और अकांक्षा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आपको बता दें, दोनों की पहली मुलाकात एक ऑडिटोरियम में हुई थी। उस वक्त अकांक्षा इंडस्ट्री में नई थीं लेकिन गौरव ने कई शोज नहीं किए थे। पहली ही मुलाकात में अकांक्षा गौरव पर बरस पड़ीं और उन्हें एक्टिंग सीखने की सलाह दे डाली क्योंकि अकांक्षा को पता नहीं था कि वो एक एक्टर हैं और अकांक्षा की इसी बेबाकी पर गौरव फिदा हो गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि गौरव खन्ना की पत्नी सीरियल स्वरागिनी में नजर आ चुकी हैं। हेली शाह के इस शो में आकांशा चमोला ने परिणीता का रोल निभाया था। धीरे-धीरे अकांक्षा और गौरव के मन में प्यार के फूल खिले और फिर 24 नवंबर 2016 को दोनों ने परिवार की रजामंदी से सात फेरे ले लिए।


Click it and Unblock the Notifications











