Citadel Review: एक्शन और थ्रिल से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडन की सीरीज, सिजलिंग केमिस्ट्री

Rating:
3.5/5

citadel-review-priyanka-chopra-richard-madden-s-series-is-a-spectacle-high-on-action-and-thrill

निर्देशक- डेविड वील
मेकर्स- एंथोनी रूसो, जो रूसो
कलाकार- प्रियंका चोपड़ा, रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टुकी, लेस्ली मैनविल, ओसि इखिले, एशले कमिंग्स, रोलैंड मोलर, काओलिन स्प्रिंगल
प्लेटफॉर्म- अमेज़न प्राइम वीडियो

"तुम जो कुछ भी जानते हो वह सब झूठ है। तुम जो थे वह एक मिथक था। तुम सिटाडेल थे..", रोमांच और रहस्य के बीच, जब मेसन (रिचर्ड मैडेन) और नादिया (प्रियंका चोपड़ा) को इस सच्चाई से अवगत कराया जाता है, जो जितने हैरत में वो दिखते हैं, उतनी ही व्याकुलता दर्शकों में भी बढ़ती है। रूसो ब्रदर्स की इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के दो एपिसोड्स हमने देख लिये हैं, जिसके आधार पर यह रिव्यू लिखा गया है।

इस ग्लोबल सीरीज के पहले सीज़न में छह-एपिसोड हैं, जिनमें से दो एपिसोड का प्रीमियर 28 अप्रैल को होगा, जबकि बाकी नए एपिसोड हर शुक्रवार 26 मई तक वीकली जारी किए जाएंगे। ये अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में उपलब्ध होगी।

कहानी

दो चीफ एजेंट्स मेसन केन (रिचर्ड मैडेन) और नादिया सिंह (प्रियंका चोपड़ा जोनास) अपने मिशन को अंजाम देने के करीब होते हैं, जब उन्हें पता चलता है कि उनकी अपनी ही एजेंसी 'सिटाडेल' के किसी व्यक्ति ने उन्हें धोखा दिया है और अब सब कुछ खत्म होने वाला है। 'सिटाडेल' एक अंतरराष्ट्रीय जासूसी एजेंसी है, जो किसी भी देश का हिस्सा नहीं है। यह लोगों की सुरक्षा और हिफाजत को बनाए रखने का काम करती है, लेकिन दुनिया को अपने इशारों पर नचाने वाला शक्तिशाली सिंडिकेट 'मेंटीकोर' का एक ही लक्ष्य है, सिटाडेल को खत्म करना। मेसन और नादिया मिशन के दौरान एक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं, जिसके बाद उनकी पूरी याददाश्त गायब हो जाती है। वे बच जाते हैं लेकिन वे छिपे हुए हैं और नई पहचान के साथ नया जीवन शूरू करते हैं। वो अपने अतीत से अनजान हैं। फिर अचानक, 8 सालों के बाद, मेसन को उसके पुराने सिटाडेल सहयोगी, बर्नार्ड ऑरलिक (स्टेनली टुकी) द्वारा ट्रैक किया जाता है, जिसे मेंटीकोर को एक तबाही करने से रोकने के लिए उसकी मदद की सख्त जरूरत है। इसके बाद मेसन अपनी पुराने साथी, नादिया की तलाश करता है। दोनों जासूस मिलते हैं और एक मिशन पर निकल पड़ते हैं, जो उन्हें दुनिया के अलग अलग कोने में ले जाता है। दो एपिसोड्स के बाद, सीरीज आगे की कहानी के लिए उत्सुकता जगाती है।

अभिनय

शो के मुख्य किरदारों में हैं रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनास। स्पाई एजेंट्स मेसन केन और नादिया सिंह के किरदार में दोनों काफी दमदार नजर आ रहे हैं। शुरुआती दो एपिसोड्स के आधार पर हम कह सकते हैं कि दोनों की केमिस्ट्री दिल जीतती है। पहले एपिसोड में ही एक डिटेल्ड एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलता है, जिसमें दोनों एक्टर्स ने अपना बेस्ट दिया है। प्रियंका चोपड़ा को इस तरह के किरदार में देखना काफी दिलचस्प है। सिटाडेल की दुनिया में वो काफी सहज दिखती हैं। वहीं, अन्य भूमिकाओं में स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल काफी प्रभावी नजर आते हैं।

निर्देशन व तकनीकी पक्ष

इस सीरीज को देखने के दौरान, जो सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, वो है इसका स्केल। शो रनर डेविड वील के साथ, रुसो ब्रदर्स ने एक ऐसी दुनिया बनाई है जिसे अनुभव करने की जरूरत है। बांधे रखने वाली स्क्रिप्ट, अच्छे परफॉर्मेंस, बेहतरीन एक्शन सीक्वेंस और प्रभावी वीएफएक्स। शुरुआती दो एपिसोड एक तरह से सभी किरदारों का इंट्रोडक्शन और सिटाडेल के दुनिया की एक झलक देते हैं। लेकिन खास बात है कि हर एपिसोड, अगले एपिसोड के लिए उत्सुकता जगाता है। निर्देशक ने हर किरदार को काफी गहनता के साथ दिखाने की कोशिश की है। वहीं, स्केल की बात करें तो, इसकी शूटिंग ओरेगन, अटलांटा, लंदन, मोरक्को, वालेंसिया, स्पेन में की गई है और स्क्रीन पर यह दुनिया भव्य दिखती है। एक्शन और स्टंट सीन्स भी काफी विशाल हैं। लेकिन दिलचस्प है कि इस भव्यता के बीच भी यहां दो किरदारों के बीच का इंटिमेट ड्रामा ध्यान खींचता है। लेखन और तकनीक खासकर सिनेमेटोग्राफी इस सीरीज के पॉजिटिव पक्षों में है।

रेटिंग- 3.5 स्टार

रूसो ब्रदर्स की ये सीरीज तकनीकी स्तर पर काफी दमदार दिख रही है, वहीं शो की कहानी भी लगातार बांधकर रखती है। बतौर भारतीय दर्शक यदि प्रियंका चोपड़ा को शानदार एक्शन अवतार में देखना चाहते हैं, जो सिटाडेल जरूर स्ट्रीम करें। फिल्मीबीट की ओर से अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज सिटाडेल को 3.5 स्टार।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X