..................... Filmfare Award 2023 Complete Winners List In Hindi - Hindi Filmibeat

Filmfare Awards 2023 Winners: गंगूबाई काठियावाड़ी का बोलबाला, ब्रह्मास्त्र और बधाई दो ने हासिल किये अवार्ड्स

Filmfare Awards 2023

Filmfare Awards 2023: मनोरंजन जगत के प्रेमियों के लिए आज काफी खास रात थी, आज फिल्मफेयर अवॉर्ड था तो ऐसे में कई सारे बॉलीवुड सितारों ने इस फंक्शन में पहुंचकर चार चांद लगा दिए। कई सितारों से जमकर अपनी परफॉर्मेंस दी और कई सितारों मे कई सारे अवॉर्ड भी अपने नाम किए। इसके साथ ही कुछ सितारें और कुछ हसीनाएं ऐसी भी थी जिन्होंने अपने स्टाइलिश लुक के चलते सुर्खियां बटोरी।

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 मुंबई के Jio वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ। अवार्ड नाईट सितारों से भरा होगा और बॉलीवुड के बड़े सितारे अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही हम आपको बता दे कि फिल्मफेयर अवार्ड्स का प्रीमियर टेलीविजन पर कलर्स पर 28 अप्रैल, 2023 को रात 9 बजे किया जाएगा।

कहने की जरूरत नहीं है कि फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 के लिए नामांकन ने पहले ही सभी को उत्साहित कर दिया है और कयास लगाए जा रहे हैं कि आज रात किसके खाते में जाएगा सबसे ज्यादा अवार्ड।

यहां देंखे विनर्स की पूरी लिस्ट -

बेस्ट अभिनेत्री- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट अभिनेता- राजकुमार राव (बधाई दो)
बेस्ट फिल्म- गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट निर्देशक- संजय लीला भंसाली
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल)- शीबा चड्डा (बधाई दो)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल)- अनिल कपूर (जुग जुग जीयो)
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक)- संजय मिश्रा
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक)- तबू और भूमि पेडनेकर
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक)- बधाई दो
बेस्ट म्यूजिक एल्बम- ब्रह्मास्त्र पार्ट वन, प्रीतम
बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्या, केसरिया गाना (ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- अरिजीत सिंह, केसरिया गाना (ब्रह्मास्त्र)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- कविता सेठ, रंगी सारी (जुग जुग जियो)
आरडी बर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट- जाहन्वी श्रीमंकर, ढोलिदा (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट VFX- ब्रह्मास्त्र पार्ट वन
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सुदीप चटर्जी, गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कोरियोग्राफी- क्रुति महेश, ढोलिदा (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- शीतल शर्मा, गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे, गंगूबाई काठियावाड़ी

Read more about: filmfare awards 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X