ENT Live Updates- ठगी मामले में फंसी अमीषा पटेल, अदनान सामी पर भाई ने लगाए गंभीर आरोप!

ent live updates

Entertainment Live Update- बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ ठगी मामले में कोर्ट ने वारंट जारी किया है। रांची की सिविल कोर्ट ने एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल को चेक बाउंस मामले में ये वारंट जारी किया है।

बता दें ये मामला 2.5 करोड़ की ठगी से जुड़ा है। साल 2018 में 'गदर 2' की एक्ट्रेस पर फिल्म 'फैमिली ऑफ ठाकुरगंज' के निर्माता अजय सिंह ने ये मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अमीषा पटेल ने म्यजूकि वीडियो बनाएंगी ये कहकर पैसे लिए थे लेकिन न तो म्यूजिक वीडियो ही बना न ही उनके पैसे वापस किए गए।

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें सिद्धिविनायक मंदिर के अंदर से साझा की हैं और इनमें वो बेटी मालती के साथ नजर आ रही हैं। इसी तरह की खबरों के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ...

LIVE Feed
  • Apr 7, 2023 9:32 PM

    Shahrukh Khan: शाहरुख ने पहली बेटे आर्यन की हुडी तो सुहाना ने लिया मां गौरी का पर्स, तस्वीरें हुई वायरल

    Shahrukh Khan: सोशल मीडिया पर इन दिनों शाहरुख खान और उनके परिवार की तस्वीरें खुब वायरल हो रही हैं, फैंस इनको खासा पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में 'कोलकाता नाइट राइडर्स' और 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर' के बीच खेले गए मैच के दौरान की भी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें शाहरुख और गौरी की भी तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शाहरुख ने बेटे आर्यन की हुडी पहनी है और सुहाना ने मां गौरी का पर्स लिया है।

  • Apr 7, 2023 8:03 PM

    प्रेग्नेंसी में दिक्कतें आने के बाद Neha Marda को हुआ प्रीमैच्योर बच्चा, 37 की उम्र में बड़ी मुश्किल से बनी मां

    Neha Marda Delivery: टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा जब अचानक अस्पताल में भर्ती हुईं तो फैंस घबरा गए लेकिन अब उन्होंने खुद बताया है कि वो ठीक-ठाक हैं और उनका बच्चा भी सही सलामत है। कभी टीवी जगत में अपने नाम से लोगों का दिल धड़काने वाली नेहा मर्दा पिछले काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं और अपनी एक नई दुनिया बसा चुकी हैं। नेहा मर्दा ने हाल ही में बताया है कि वो अब मां भी बन गई हैं।

    प्रेग्नेंसी में दिक्कतें आने के बाद Neha Marda को हुआ प्रीमैच्योर बच्चा, 37 की उम्र में बड़ी मुश्किल से बनी मां
  • Apr 7, 2023 7:37 PM

    Pushpa 2: फिल्म से अल्लू अर्जून का फायर वाला लुक आया सामने, देखने वालों के खड़े हुए रोंगटे

    Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जून की बहुचर्चित और सुपरहिट पैन इंडिया फिल्म पुष्पा का दूसरा पार्ट पुष्पा 2 का पहला लुक सामने आ गया है, इसको खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। सामने आए इस पोस्टर में अभिनेता का लुक इतना शानदार है कि देखने वालों को रोंगटे खड़े हो गए हैं।

  • Apr 7, 2023 5:19 PM

    Pushpa 2 Trailer Out: पुष्पा 2 का शानदार ट्रेलर आया सामने, दिखा अल्लू अर्जुन का दमदार रुप

    Pushpa 2 Trailer Out: दुनियां भर के दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि हाल ही में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का शानदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। सामने आए इस ट्रेलर में अल्लू अर्जुन का ने फिर एक बार अपने किरदार और डायलॉग से दर्शकों को खुश कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर अभिनेता के जन्मदिन के एक दिन पहले रिलीज किया गया है।

  • Apr 7, 2023 4:38 PM

    Anupamaa: नौकरी मिलते ही वनराज का दिमाग होगा खराब, अनुपमा पर होगी तानों की बरसात

    Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि छोटी अनु के जाने के बाद से ही अनुज ने अनुपमा को भी छोड़ दिया है और अब वो मुंबई चला गया है रहने के लिए। उधर अनुपमा ने भी नई शुरुआत करने की ठानी है। 'अनुपमा' में आज आप दखेंगे कि कैसे जब अनुपमा घर से बाहर निकलती है तो उसे ताने सुनने को मिलते हैं और वो उन तानों का कैसे जवाब देती है। उधर वनराज और बरखा के मन में लड्डू फूट रहा है।

    Anupamaa: नौकरी मिलते ही वनराज का दिमाग होगा खराब, अनुपमा पर होगी तानों की बरसात
  • Apr 7, 2023 3:44 PM

    Aditi Rao Hydari: रुमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ संग फिर नजर आई एक्ट्रेस, तो फैंस ने कपल के रिश्ते को किया कंफर्म

    Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अदिति राव हैदरी अपनी नई सीरीज की स्क्रीनिंग में रुमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ पहुंची तो फैंस से रिश्ते पर ऑफिशियल मौहर लगा दी।

  • Apr 7, 2023 3:29 PM

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan- सलमान खान की खंजर से निकले फूल, 10 अप्रैल को होगा ये तगड़ा धमाका!

    किसी का भाई किसी की जान को लेकर सलमान खान और उनके फैंस सभी काफी एक्साइटेड हैं और इस वक्त इसको लेकर चर्चा चल रही है। फिल्म से जितने भी गाने सामने आए हैं वो कमाल के हैं और लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म से सलमान खान किसी ना किसी तरह की अपडेट इस फिल्म से लगातार देते रहते हैं। आखिरकार सलमान खान ने एक इंटेंस मोशन पोस्टर के साथ ट्रेलर लॉन्च की तारीख 10 अप्रैल, 2023 घोषित की है।

  • Apr 7, 2023 2:57 PM

    GHKKPM: विराट का हाल जान बेसुध हो जाएगी सई, खून से सने पैर लेकर पहुंचेगी एक्स हस्बैंड के पास

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि विराट सई से अपने दिल की बात कहना चाहता था लेकिन तभी उसके पास फोन आ जाता है और वो एक खतरनाक मिशन पूरा करने के लिए निकल पड़ता है। 'गुम है किसी के प्यार में' आज विराट को गोली लगने वाली है और यह सुनकर सई का हाल बेहाल होने वाला है।

    GHKKPM: विराट का हाल जान बेसुध हो जाएगी सई, खून से सने पैर लेकर पहुंचेगी एक्स हस्बैंड के पास
  • Apr 7, 2023 2:47 PM

    Shahrukh Khan: किंग खान ने रचा इतिहास, प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में हुए शामिल

    Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान वर्तमान समय में अपने नाम के सिक्के हर जगह जमा रहें हैं और पूरी दुनियां में छाए हुए हैं। हाल ही में टाइम मैगजीन का पोल ऑर्गेनाइज किया गया, जिसमें टॉप 100 में शाहरुख खान में ऊंचे पायदान पर अपनी जगह बनाई है।

  • Apr 7, 2023 1:50 PM

    Paras Chhabra: माहिरा शर्मा संग ब्रेकअप को लेकर पारस ने दिया बयान, रिश्ते का सच रखा सामने

    Paras Chhabra: रियालिटी शो बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की जोड़ी शो के अंदर और शो के बाहर काफी चर्चा में रही। दोनों को अक्सर साथ में धूमते, मस्ती करते, एक साथ सॉग करते देखा गया, लेकिन हाल ही में जब खबर आई है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है तो इस पारस ने कह दिया है कि वह हमेशा से बस दोस्त ही थे।

  • Apr 7, 2023 12:26 PM

    Tejasswi Prakash- आगे से पूरी कटी ड्रेस ब्लू ड्रेस में हॉट लगीं तेजस्वी, घूम घूम कर दिए बोल्ड पोज!

    बिग बॉस से अपने सफर की शुरुआत करके नागिन जैसे शो में तेजस्वी प्रकाश ने धमाका किया था और अब उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार है। अक्सर देखा जाता है कि उनकी तस्वीरें सामने आकर धड़ल्ले से वायरल होती हैं। एक बार फिर से तेजस्वी प्रकाश ने अपने बोल्ड फोटोशूट से सबको चौंकाया है और उनका हॉट इंटेस लुक धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आगे से पूरी तरह से क्रॉप इस ड्रेस में तेजस्वी प्रकाश कमाल की लग रहीं हैं और उनके फैंस इन तस्वीरों पर अपना प्यार लुटा रहे हैँ। काफी कम देखा जाता है कि इस तरह से तेजस्वी प्रकाश नजर आती हैं और अपने फैंस को तोहफा देती हैं।

  • Apr 7, 2023 11:22 AM

    मल्लिका सिंह aka राधा रानी ने पोस्ट कर दी इतनी बोल्ड तस्वीर, लोगों ने सुनाई खरी खोटी!

    मशहूर सीरियल राधा कृष्ण के बारे में भला कौन नहीं जानता होगा। इस सीरियल का आलम ये है कि इसको काफी पसंद किया जाता है और सभी उस एक्ट्रेस की सुंदरता पर फिदा हैं जो कि इस सीरियल में राधा रानी का किरदार निभाती हैं। जी हां, इनका नाम मल्लिका सिंह हैं और इस वक्त वो किसी और कारण से खबरों का हिस्सा हैं। दरअसल मल्लिका सिंह ने हाल ही में एक ऐसी तस्वीर साझा कर दी जिसके बाद वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।

  • Apr 7, 2023 10:39 AM

    Adnan Sami ने दूसरी पत्नी के साथ बनाई एडल्ट फिल्में? सिंगर के भाई जुनैद ने लगाए गंभीर आरोप!

    अदनान सामी अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर खबरों का हिस्सा रहते हैं और कई बार वो किसी सिंगिंग रियालिटी शो के जज के तौर पर भी दिखाई देते हैं। हालांकि इस वक्त उनको लेकर जो चर्चा हो रही है वो शायद उनके फैंस के बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। इसका कारण ये है कि अदनाम सामी के भाई जुनैद ने सिंगर पर इतनी गंभीर और संगीन आरोप लगाए हैं जो कि चर्चा में चल रहे हैँ। जुनैद ने बताया भारत की नागरिकता से लेकर पत्नी के साथ किए गए अनुचित कामों की लिस्ट साझा की लेकिन बाद में फेसबुक से पोस्ट डिलीट कर दिया है।

  • Apr 7, 2023 9:37 AM

    Kartik Aaryan के सिर पर चढ़ा स्टारडम? किया कुछ ऐसा कि हो गए ट्रोल, लोग बोले- 'घमंड इसको ले डूबेगा'

    कार्तिक आर्यन बेशक इस वक्त एक उभरते हुए सितारे हैं और उनकी फिल्में भी काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। हालांकि उनकी आखिरी रिलीज शहजादा बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई थी। लेकिन इस वक्त कार्तिक आर्यन किसी और बात को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और वो काफी बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैँ। जी हां, कार्तिक आर्यन ने एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा कर दिया है जिससे लोग उनकी घमंडी तक बोल रहे हैँ। दरअसल कार्तिक आर्यन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो में अभिनेता मीडिया के कैमरों के सामने वॉक करते दिख रहे हैं। हालांकि उनके चलने का जो तरीका था वो लोगों को पसंद नहीं आया है और लोग उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X