GHKKPM: विराट का हाल जान बेसुध हो जाएगी सई, खून से सने पैर लेकर पहुंचेगी एक्स हस्बैंड के पास

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि विराट सई से अपने दिल की बात कहना चाहता था लेकिन तभी उसके पास फोन आ जाता है और वो एक खतरनाक मिशन पूरा करने के लिए निकल पड़ता है।
विराट को लगेगी गोली
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि नक्सलियों से भिड़ने के लिए विराट अकेला ही निकल पड़ता है और सभी की लोकेशन पता करके पुलिसवालों को उनके पीछे भेजता है। दूसरी तरफ नक्सलियों का लीडर बस में मौजूद कडेट को धमका रहा होता है और दूसरी तरफ विराट दूसरे नक्सलियों को मार रहा होता है। ये पता लगते ही नक्सलियों का लीडर एक कडेट को बाहर भेजता है। विराट कडेट के कपड़े पहन लेता है लेकिन उस लीडर को पता लग जाता है कि कुछ तो गड़बड़ है और जैसे ही विराट मुड़कर उसे गोली मारने की कोशिश करता है वो लीडर विराट को ही गोली मार देता है।
नंगे पैर भागेगी सई
पाखी विराट की चिंता में परेशान हो रही है। सवि अपने बाबा की सलामती की दुआ मांगती है। सई जहां पर जा रही होती है, लेकिन रास्ते में ही एंबुलेंस बंद पड़ जाती है। तभी सत्या के पास फोन आता है और पता चलता है कि विराट को गोली लग गई है और यह जानकर सई के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। सई गाड़ी को छोड़कर विराट को देखने के लिए भागने लग जाती है और उसके पीछे सत्या भी भागता है।
अपने दिल की बात कहेगा विराट
सई जब विराट के पास पहुंचती है तो वो देखती है कि विराट ठीक है लेकिन वो घबराकर उसे गले लगा लेती है। विराट बताता है कि उसे गोली लगी थी लेकिन उसने बेहोश होने का नाटक नक्सलियों के लीडर को पकड़ने के लिए किया था और बुलेटप्रूफ वेस्ट की वजह से ही जान बच गई। सत्या भागते हुए आता है और कहता है सई अपनी चप्पल उतारकर भागी और फिर विराट सई के पैरों की हालत देखकर परेशान हो जाता है क्योंकि सई के पैरों से खून बह रहा होता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट आखिरकार अपने दिल की बात बोल ही देगा।


Click it and Unblock the Notifications











