प्रेग्नेंसी में दिक्कतें आने के बाद Neha Marda को हुआ प्रीमैच्योर बच्चा, 37 की उम्र में बड़ी मुश्किल से बनी मा

Neha Marda Delivery: कभी टीवी जगत में अपने नाम से लोगों का दिल धड़काने वाली नेहा मर्दा पिछले काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं और अपनी एक नई दुनिया बसा चुकी हैं। नेहा मर्दा ने हाल ही में बताया है कि वो अब मां भी बन गई हैं।
नेहा मर्दा की प्रेग्नेंसी में कॉम्पलीकेशन
नेहा मर्दा भले ही एक्टिंग की दुनिया से दूर चली गई हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाए रहती हैं। नेहा आए दिन वो अपनी फोटोज और वीडियोज से फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। नेहा प्रेग्नेंट हैं, इस बात का खुलासा भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए किया था और तभी से ही उनके फैंस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन इस बीच खबर सामने आई थी कि नेहा की प्रेग्नेंसी में कुछ कॉम्पलीकेशन आईं, जिनकी वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल भी ले जाना पड़ा।
नेहा को हुआ प्रीमैच्योर बच्चा
अब नेहा मर्दा को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने एक खूबसूरत सी बेटी को जन्म दिया है, जो कि प्रीमैच्योर पैदा हुई है। उन्होंने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया कि वो जबसे प्रेग्नेंट हुई थीं तब से ही उनके बीपी में दिक्कतें आ गई थीं और ये दिक्कतें पांचवे महीने में जाकर बढ़ गई थीं। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि डॉक्टर ने उन्हें पहले ही आगाह कर दिया था कि प्रेग्नेंसी में दिक्कतें आएंगी लेकिन किस्मत से सबकुछ इतना बुरा नहीं रहा। हम दोनों अब ठीक हैं।
दो हफ्तों के बाद बेटी होगी डिस्चार्ज
एक्ट्रेस ने कहा कि वो इस हफ्ते के अंत तक डिस्चार्ज हो जाएंगी और दो हफ्तों में उनकी बेटी भी उनके पास आ जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी उनकी बच्ची का थोड़ा वजन बढ़ना है, उसके बाद ही वो अपने मम्मी पापा के पास जाएगी। नेहा मर्दा ने साल 2012 में पटना के बिजनेसमैन से शादी कर ली थी। नेहा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह 30 साल की उम्र से ही मां बनने की प्लानिंग कर रही थीं।
नेहा का करियर
नेहा मर्दा बालिका वधु के अलावा 'देवों के देव...महादेव', 'डोली अरमानों की', 'पिया अलबेला',' लाल इश्क' 'क्यूं रिश्तो में कट्टी-बट्टी' जैसे शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने 2005 में 'साथ रहेगा ऑलवेज' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।


Click it and Unblock the Notifications











