Anupamaa: नौकरी मिलते ही वनराज का दिमाग होगा खराब, अनुपमा पर होगी तानों की बरसात

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आपने अबतक देखा कि छोटी अनु के जाने के बाद से ही अनुज ने अनुपमा को भी छोड़ दिया है और अब वो मुंबई चला गया है रहने के लिए। उधर अनुपमा ने भी नई शुरुआत करने की ठानी है।
अनुपमा को लोग देंगे ताने
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा अपने घर से बाहर निकलेगी तो लोग उसका हाल-चाल तो पूछेंगे ही साथ में उसको ताने भी देंगे। लोग तो यह भी कह देंगे कि अनुपमा को ही शादी निभाना नहीं आता और तो और वो अनुपमा के बच्चों के रिश्तों पर भी उंगली उठाने लगेंगे और अनुपमा वहां से भाग जाएगी। अनुपमा को फिर खुद को ही समझाती नजर आती है कि वो ऐसे हार नहीं मान सकती है। दुनिया वालों का तो काम ही है बोलना और उन्होंने हर बार अनुपमा को सिर्फ ताने ही दिए हैं।
बहन के बहकावे में आएगा अधिक
अनुपमा के जाने के बाद बरखा पूरा घर अपने हिसाब से चलाना चाहती है और साथ ही वो घर के नौकरों को भी यही कह रही है कि वो अब अनुपमा को भूल जाएं और उसके बताए हुए नियमों का ही पालन करें। अधिक और अंकुश मिलकर एक बहुत बड़ी डील करके आएंगे। यह सुनकर बरखा कहती है कि हम तीनों मिलकर कुछ भी कर सकते हैं तो इस पर अंकुश कहेगा कि सब तो अनुज ने किया था, हमारा बस नाम ही हो रहा है। यह सुनकर बरखा जल-भुन जाएगी। तभी पाखी का कॉल आएगा तो बरखा अधिक को कहेगी कि वो उससे बात ना करे और वो अपनी बहन की बात मान लेता है।
लोगों को देगी मुंहतोड़ जवाब
अनुपमा एक बार फिर से मोहल्ले वालों के पास जाती है और कहती है कि उन्हें जो बोलना है एक बार में बोल दें। अनुपमा एक बार फिर से अपने पुराने रूप में आएगी अपने मोहल्ले वालों को जीभरकर सुनाएगी। अनुपमा कहेगी कि उसने पहली शादी तोड़ी क्योंकि वो अपने आत्मसम्मान को नहीं मार पाई और अपनी पहली शादी को तोड़ने के फैसले पर अनुपमा को गर्व है। वो कहेगी ना तो अनुज ने उसे छोड़ा और ना ही अनुपमा ने अनुज को छोड़ा है। अनुपमा कहेगी हर झगड़े का मतलब एक-दूसरे सेअलग होना नहीं होता।
वनराज काव्या को अनिरुद्ध संग डेट पर जाने को कहेगा
दूसरी तरफ वनराज अपनी नौकरी लगने की खुशी में कह उठता है कि उसे लग रहा है कि अब सबकुछ अच्छा होने वाला है। उसकी जिंदगी में भी और अनुपमा की जिंदगी में भी। इसपर काव्या कहेगी कि अनुपमा कैसे इन सबके बीच आ गई। फिर वनराज कहेगा कि अनुपमा अब अपनी राह पर चल रही है और उसके आगे अनुज नाम का रोड़ा नहीं है और अब वनराज को भी उसकी मंजिल साफ नजर आ रही है। यह सुनकर घरवाले थोड़े हैरान रह जाएंगे। यही नहीं, वनराज काव्या से यह भी कह देगा कि अगर उसे अनिरुद्ध के साथ कहीं जाना या उसके साथ कुछ भी करना है तो कर ले क्योंकि अब उसे कोई परवाह नहीं है। ये सब सुनकर बापूजी कहेंगे कि एक नौकरी मिलने पर ही वनराज का दिमाग खराब हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications











