बैन के बाद भी नहीं रुकी 'धुरंधर'! OTT पर रिलीज होते ही टूट पड़े पाकिस्तानी, नंबर 1 बनी रणवीर की फिल्म
Dhurandhar trending on Netflix Pakistan: पिछले साल दिसंबर में एक धमाकेदार फिल्म 'धुरंधर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सफलता के खूब झंडे गाड़े हैं। कमाई के कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े। हालांकि, इस फिल्म को पाकिस्तान समेत कई गल्फ देशों में बैन कर दिया था, जिसका इस फिल्म की कमाई पर थोड़ा असर तो पड़ा था लेकिन पॉपुलैरिटी जरा भी कम नहीं हुई है।

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' पाकिस्तान में भले ही बैन हो गई थी। लेकिन अब ये फिल्म OTT पर रिलीज हो गई है और पाकिस्तान में भी इस फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं। जी हां, 'धुरंधर' पाकिस्तान के नेटफ्लिक्स में रिलीज हो गई है और शानदार कमाई करने के बाद यह फिल्म OTT पर अलग ही कहानी लिख रही है।
नेटफ्लिक्स पर आते ही नंबर 1
OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही 'धुरंधर' पाकिस्तान में ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गई। रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म ने टॉप पोजिशन हासिल कर ली। सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स पाकिस्तान की ट्रेंडिंग लिस्ट के स्क्रीनशॉट्स भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें फिल्म पहले नंबर पर नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें- Bhoothakaalam Movie Review: ये हॉरर नहीं, दिमाग से खेलने वाला खेल है! देखकर उड़ेगी रात की नींद
पाकिस्तानी दर्शकों का जबरदस्त रिएक्शन
पाकिस्तान के दर्शक फिल्म की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा कि वह पाकिस्तानी होते हुए भी 'धुरंधर' को पसंद कर रहा है और लोगों को नफरत वाला माहौल बनाना बंद करना चाहिए। वहीं एक अन्य दर्शक का कहना है कि यह पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें पाकिस्तान को बिना पुराने और घिसे-पिटे स्टीरियोटाइप्स के दिखाया गया है और कहानी में रिसर्च साफ नजर आती है।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड छोड़, रेस्टोरेंट में काम करने वाली मिस इंडिया! ना शादी की... ना बच्चे... अब विदेश में जाकर...
पाकिस्तान की इमेज को लेकर पॉजिटिव रिएक्शन
कुछ दर्शकों ने यह भी कहा कि फिल्म में पाकिस्तान की राजनीति और हथियार गिरोहों को काफी हद तक वास्तविक तरीके से दिखाया गया है। साथ ही, कहानी में भारत की राजनीति पर भी अपनी राय रखी गई है, जिसकी वजह से फिल्म को वहां अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- रोहित शेट्टी को जान से मारने की थी साजिश! पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, शुभम लोणकर अब भी फरार
भारत में भी टॉप पर फिल्म
'धुरंधर' ने 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर अपना OTT डेब्यू किया था। भारत में भी दर्शकों ने फिल्म को हाथोंहाथ लिया है और यहां भी यह नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्मों में पहले नंबर पर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- जब शाहरुख खान की शक्ल देखकर जूही चावला रह गईं हैरान, बोलीं- 'ये तो मेरे साथ धोखा हो गया'
OTT वर्जन में क्या बदला?
OTT रिलीज के दौरान फिल्म में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ संजय दत्त के किरदार SP असलम के एक विवादित डायलॉग को हटाया गया है, जिस पर पहले आपत्ति जताई गई थी। इसके अलावा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म में कोई नया कट नहीं जोड़ा गया है।


Click it and Unblock the Notifications












