Bollywood News Live- मुंज्या की ताबड़तोड़ कमाई जारी, जहीर-सोनाक्षी की शादी में बाराती बनेंगे सलमान!

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की जो कि अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी महीने वो शादी के बंधन में बंधेगीं। अभिनेता जहीर इकबाल के साथ वो शादी रचाने वाली हैं। इस बीच जानकारी सामने आई है कि सुपरस्टार सलमान खान बाराती बनकर जाने वाले हैं। गौरतलब है कि जहीर इकबाल के पिता सलमान खान के काफी अच्छे दोस्त हैं। इस वजह से वो लड़के वालों की ही तरफ से जाएंगे।

इसके अलावा शरवरी वाघ की हालिया रिलीज फिल्म मुंज्या को लेकर चर्चा है। इस फिल्म ने रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। हालिया रिपोर्ट्स में पता चला है कि मंगलवार को इस फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपए की कमाई की है जो कि एक अच्छा नंबर है। देखने वाली बात होगी कि दूसरे वीकेंड पर ये कमाई कहां तक जाती है। लोगों को फिल्म काफी पसंद आई है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Jun 12, 2024 5:53 PM

    Priyanka Chopra के जेठ को Kevin Jonas को हुआ कैंसर

    वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "दोस्तों शरीर पर दिख रहे अपने तिलों की जांच जरूर करवाएं।" वीडियो में उन्हें बिस्तर पर लेटे हुए दिखाया गया है और सर्जरी के बाद अपना एक्सपीरिएंस साझा करते हुए दिखाया गया है। केविन ने कहा, "मैं अपने सिर से बेसल सेल कार्सिनोमा हटवा रहा हूं। यह एक छोटा सा स्किन कैंसर है, जो बढ़ने लगा है और अब मुझे इसे हटाने के लिए सर्जरी करवानी होगी।"

    Priyanka Chopra के जेठ को Kevin Jonas को हुआ कैंसर
  • Jun 12, 2024 5:52 PM

    फिल्म रिलीज से चंद दिन पहले ही Kartik Aaryan ने खुद को बताया बदकिस्मत

    कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी बदनाम इमेज के बारे में खुलकर बात की और खुद को प्यार के मामले में बदकिस्मत बताया। एक्टर ने कहा- "मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में एक समय पर काफी चर्चा हुई थी। मैं तो प्राइवेटली भी डेट नहीं कर रहा हूं। डरा डरा घूम रहा हूं शायद। मशहूर होने के बाद आप बहुत कम लोगों से मिलते हैं। अपने काम की वजह से आप बहुत कम लोगों से मिलते हैं। एक समय के बाद ऐसा ही हो जाता है। पैसे हो जाएं, शौहरत कमा ली, लेकिन एक बात पक्की है कि आप प्यार नहीं खरीद सकते। मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं। मुझे रोमांटिक हीरो कहा जाता है, लेकिन मैं प्यार के मामले में बदकिस्मत रहा हूं।"

    फिल्म रिलीज से चंद दिन पहले ही Kartik Aaryan ने खुद को बताया बदकिस्मत
  • Jun 12, 2024 5:51 PM

    एक बार फिर इस एक्टर ने छेड़ दी Sandeep Reddy Vanga संग जुबानी जंग

    हाल ही में जूम से बात करते हुए आदिल ने रिएक्शन देते हुए कहा, "मैं इस पर क्या कहूं? मुझे लगता है कि इस कमेंट पर बहुत सारे जवाब हैं। वो खुद को बहुत फेमस समझते हैं। उनकी फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर काफ़ी कमाई की, इसलिए शायद वह ऐसा सोचते हैं। मुझे कबीर सिंह के सटीक आंकड़े नहीं पता, लेकिन लाइफ ऑफ पाई ने एक बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की, इसलिए मुझे नहीं लगता कि वह उससे मुकाबला कर सकते हैं या नहीं। उन्हें ऐसा कहने से पहले इस बारे में सोचना चाहिए था।"

    एक बार फिर इस एक्टर ने छेड़ दी Sandeep Reddy Vanga संग जुबानी जंग
  • Jun 12, 2024 5:49 PM

    Palak Muchhal ने 3000 बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाकर दी नई जिंदगी

    पलक को सामाजिक कार्य में काफी ज्यादा दिलचस्पी है और अपने फंड रेजर के जरिए हार्ट की बीमारी से जूझ रहे 3000 बच्चों का इलाज करवा चुकी हैं। पलक ने ये माइलस्टोन प्राप्त करने पर वीडियोज की एक सीरीज शेयर की। पलक ने हाल ही में एक बच्चें की सर्जरी कराई है जिसका नाम आलोक है। आलोक की सर्जरी 11 जून को हुई और वो इंदौर का रहने वाला है। वीडियो शेयर करते हुए पलक ने लिखा, "3000 जिंदगियां बचा ली। आप सभी की प्रार्थनाओं का धन्यवाद। सर्जरी सफल हुई और अब आलोक बिल्कुल ठीक है।"

  • Jun 12, 2024 5:48 PM

    दुनिया के सबसे अमीर स्टार्स में शामिल रिहाना छोड़ रही हैं म्यूजिक इंडस्ट्री?

    रिहाना ने आखिरी बार साल 2016 में अपना म्यूजिक एल्बम 'एंटी' लॉन्च किया था। इसके बाद उन्होंने अपनी ब्यूटी लाइन और लॉन्जरी फैशन लाइन लॉन्च की। इसके अलावा वो कई अलग- अलग क्लोदिंग ब्रांड से जुड़ी हुई हैं। रिहाना के फैंस तब निराशा हो गए, जब वो हाल ही में आई एम रिटायर्ड लिखी हुई टी शर्ट पहने हुए नजर आई थीं। सिंगर के इस फैशन ने फैंस को बेचैन कर दिया था। हालांकि, रिहाना अब साफ किया वो सिर्फ उनका स्टाइल था और फिलहाल उनका रिटायर होने का कोई इरादा नहीं है।

  • Jun 12, 2024 5:45 PM

    'चंदू चैंपियन' को देख भावुक हुए रियल हीरो मुरलीकांत पेटकर

    कार्तिक आर्यन ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन फिल्म 'चंदू चैंपियन' की स्पेशल स्क्रीनिंग में आर्मी जवान के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान कार्तिक आर्यन के साथ डायरेक्टर कबीर खान और भारत के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर दिखाई दे रहे हैं। फिल्म 'चंदू चैंपियन' के खत्म होने पर मुरलीकांत पेटकर भावुक हो जाते हैं और उनके बेटे कबीर खान के गले लगकर रोने लगते हैं। ऐसा माहौल देखकर कार्तिक भी इमोशनल हो जाते हैं। बताते चलें कि ये फिल्म मुरलीकांत पेटकर की लाइफ पर बनी है। कार्तिक आर्यन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'रियल हीरो मुरलीकांत पेटकर सर के साथ चंदू चैंपियन की फर्स्ट स्क्रीनिंग, ऐसे शख्स जिन्होंने लाख मुसीबतों के बाद भी सरेंडर नहीं किया। दो दिन बाद फिल्म रिलीज होगी।'

  • Jun 12, 2024 2:26 PM

    फिल्म 'चंदू चैंपियन' का नया प्रोमो आउट

    कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून को सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज किए जा चुके हैं जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। अब फिल्म 'चंदू चैंपियन' का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कार्तिक आर्यन आर्मी की ट्रेनिंग लेते नजर आ रहे हैं। कबीर खान के डायरेक्शन में बनने वाली कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसमें वह अलग अंदाज में नजर आएंगे।

  • Jun 12, 2024 2:25 PM

    निखिल पटेल के पास वापस लौटीं दलजीत कौर

    एक्ट्रेस दलजीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में दलजीत अपनी गर्ल गैंग के साथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने अपनी लोकेशन भी शेयर की है, जिसमें लिखा है, 'नैरोबी, केन्या।' इस तस्वीर के साथ दलजीत ने कैप्शन में लिखा है, "जब आप अपनी गर्ल स्क्वाड से मिलते हैं।" दलजीत के इस पोस्ट को देखकर हर कोई यह सवाल कर रहा है कि कहीं एक्ट्रेस पति निखिल पटेल के पास वापस तो नहीं लौट गई हैं।

    निखिल पटेल के पास वापस लौटीं दलजीत कौर
  • Jun 12, 2024 2:22 PM

    शहजादा धामी को लेकर बिगड़े गर्विता साधवानी के बोल

    एक्ट्रेस गर्विता साधवानी ने जूम टीवी से बातचीत में कहा कि फैंस नहीं चाहते थे कि शहजादा और प्रतीक्षा को रिप्लेस किया जाए। एक्ट्रेस ने कहा कि प्रतीक्षा को रिप्लेस करने के बाद रूही के रोल में उन्हें किसी ने ट्रोल नहीं किया लेकिन जब शो का हीरो बदला तो सभी को बड़ा झटका लगा था। लेकिन रोहित शो में शानदार काम कर रहे हैं। केवल इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अब सबकुछ बदल गया है और अब रोहित और समृद्धि का नया हैशटैग आ गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

  • Jun 12, 2024 1:15 PM

    नोरा फतेही बनने के चक्कर में ट्रोल हुईं आएशा खान

    इस वीडियो के सामने आने के बाद आयशा काफी बुरी तरह से ट्रोल हुई हैँ। दरअसल इस दौरान उन्होने नोरा फतेही के आइटम नंबरों की कॉपी की थी और लोगों ने इसको फूहड़ और बुरा बताया है।

  • Jun 12, 2024 12:45 PM

    भरे इवेंट में कंगना रनौत ने मारा रिपोर्टर को थप्पड़!

    इस दौरान मीडिया के कुछ रिपोर्टर्स उनसे सवाल करते हुए नजर आए। जिस पर एक रिपोर्टर उनसे पूछता है कि क्या आप कभी पुलिस इंस्पेक्टर बनना चाहती थी। जिस पर कंगना रनौत ने जवाब देते हुए कहा कि नहीं मेरी कोई ऐसी इच्छा नहीं रही। लेकिन रिपोर्टर ने फिर सवाल किया कि क्या वह इस पर कोई रोल करना चाहेंगी। तब कंगना ने इस पर हामी भरी। इस दौरान वहां पर काफी शोर होने लगा तो रिपोर्टर ने कहा कि रुक जाओ इनको फीलिंग के साथ बोलने दो। तभी अचानक से कंगना ने रिपोर्टर को प्यार से थप्पड़ मार दिया। फिर वहां से चली गई।

  • Jun 12, 2024 12:20 PM

    अम्मी का 90वां जन्मदिन ग्रैंड तरीके से मनाएंगे आमिर खान

    आमिर खान 13 जून को अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए अलग अलग शहरों से 200 से ज्यादा परिवार के सदस्यों और दोस्तों को ला रहे हैं। पिछले 1 साल से उनकी तबीयत ठीक नहीं है। आप जब उनकी तबीयत ठीक हो गई है तब सभी एक बड़ा गेट टूगेदर करने की तैयारी कर रहे हैं।

  • Jun 12, 2024 11:32 AM

    कटे फटे कपड़े पहनकर मौनी रॉय ने पोस्ट की तस्वीरें

    मौनी रॉय आए दिनों किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। कभी वह अपनी दोस्त दिशा पटानी के साथ वेकेशन पर जाती हैं तो कभी अपने लुक्स की वजह से चर्चाओं में आ जाती हैं। इस वक्त उनकी कुछ शानदार हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया का टेम्परेचर हाई कर रही हैं। जैसे ही इन तस्वीरों अभिनेत्री के द्वारा साझा किया गया ये वायरल हो रही हैं।

  • Jun 12, 2024 11:04 AM

    यूट्यूबर अरमान मलिक 5वीं बार बनेंगे पिता, कौन सी पत्नी है प्रेग्नेंट?

    बेबी को लेकर चर्चा तब हुई जब अरमान अपनी दोनों पत्नियों के साथ बेबी शॉवर सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। उन्होने इस वीडियो में ये भी कहा कि आप लोग अंदाजा लगाइए कि कौन प्रेग्नेंट है। इस व्लॉग में पायल को कहते हुए देखा गया कि, हम लोग बेबी शावर में हैं और आपको ये पता लगाना है कि हम दोनों में से कौन प्रेग्नेंट है।

  • Jun 12, 2024 10:51 AM

    बॉक्स ऑफिस पर मुंज्या का बादशाहत जारी

    Sacnlik की हालिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि इस फिल्म ने मंगलवार तक करीब 20 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। पता चला है कि मंगलवार को इस फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपए की कमाई की है जो कि एक अच्छा नंबर है।

  • Jun 12, 2024 9:51 AM

    कोरिया तक पहुंचा 'बदो बदो' का वायरस, Aoora का वीडियो वायरल

    इस वक्त कोरियन पॉप सिंगर Aoora का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में औरा को अपने साथियों के साथ बदो बदी गाते हुए देखा जा सकता है। दरअसल उन्होने चाहत के इस गाने को रिक्रिएट किया है और इसपर लिप सिंक करते हुए नजर आ रहे हैँ।

  • Jun 12, 2024 9:13 AM

    राना डग्गुबाती और शाहिद कपूर की फिल्म

    राणा दग्गुबाती जल्द ही शाहिद कपूर के साथ बहुप्रतीक्षित फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज में शामिल हो सकते हैं। अमित राय द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक बड़े धमाके के होने का वादा करती है। फिल्म महान योद्धा के जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय पर प्रकाश डालती है।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X