एक बार फिर इस एक्टर ने छेड़ दी Sandeep Reddy Vanga संग जुबानी जंग, कहा-'वो पता नहीं खुद को क्या समझते हैं'

Adil Hussain On Sandeep Reddy Vanga: रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना अभिनीत संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे सफल फिल्मों में से एक बनकर उभरी।
हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बावजूद, इस फिल्म को मिसॉजनी, यौन हिंसा और सेक्सिस्ट बयानों के कारण सेलेब्स और लोगों ने इस कड़ी आलोचना की। कबीर सिंह में संदीप रेड्डी के साथ काम करने वाले एक्टर आदिल हुसैन ने भी फिल्म और डायरेक्टर के बारे में अपशब्द भी कहे। इसके बाद संदीप ने एक्टर पर पलटवार करते हुए उन्हें लालची कहा। उन्होंने यह भी कहा कि वो आदिल को कास्ट करके पछता रहे हैं।
हाल ही में जूम से बात करते हुए आदिल ने रिएक्शन देते हुए कहा, "मैं इस पर क्या कहूं? मुझे लगता है कि इस कमेंट पर बहुत सारे जवाब हैं। वो खुद को बहुत फेमस समझते हैं। उनकी फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर काफ़ी कमाई की, इसलिए शायद वह ऐसा सोचते हैं। मुझे कबीर सिंह के सटीक आंकड़े नहीं पता, लेकिन लाइफ ऑफ पाई ने एक बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की, इसलिए मुझे नहीं लगता कि वह उससे मुकाबला कर सकते हैं या नहीं। उन्हें ऐसा कहने से पहले इस बारे में सोचना चाहिए था।"
'3-आर्ट फ़िल्मों' वाली कमेंट के बारे में बोलते हुए, उन्होंने जवाब दिया, "मुझे नहीं लगता कि उस स्टेटमेंट में कुछ है। वह गुस्से में थे, उन्होंने ऐसा कहा। यह मेरे बयान पर एक रिएक्शन है। मुझे नहीं लगता कि मुझे इसे सीरियसली लेना चाहिए।"
हुसैन से वांगा की हालिया हिट एनिमल के बारे में भी पूछा गया और एक्टर ने कहा कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह एनिमल में कोई भूमिका निभाएंगे, तो एक्टर ने तुरंत जवाब दिया, "कभी नहीं।" फिर उन्होंने कहा, "भले ही वे मुझे 100-200 करोड़ रुपये दें, मैं कभी ऐसा रोल नहीं करूंगा।"


Click it and Unblock the Notifications











