फिल्म रिलीज से चंद दिन पहले ही Kartik Aaryan ने खुद को बताया बदकिस्मत, कहा- 'मैं डरा-डरा घूम रहा हूं'

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan Love Life: कार्तिक आर्यन को एक नए लवर बॉय के रूप में लेबल किया गया था क्योंकि उनका नाम कथित तौर पर सारा अली खान, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे से लेकर पश्मीना रोशन तक कई बी टाउन डीवाज के साथ जोड़ा गया था।

एक्टर ने कभी भी पब्लिक में उनमें से किसी के साथ डेटिंग करने की बात स्वीकार नहीं की, जब तक कि सारा अली खान ने करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण 8 में कार्तिक के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात नहीं की। करण जौहर ने इंडिया टुडे के साथ अपने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि कार्तिक और सारा एक रिश्ते में थे।

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अपनी बदनाम इमेज के बारे में खुलकर बात की और खुद को प्यार के मामले में बदकिस्मत बताया। एक्टर ने कहा- "मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में एक समय पर काफी चर्चा हुई थी। मैं तो प्राइवेटली भी डेट नहीं कर रहा हूं। डरा डरा घूम रहा हूं शायद। मशहूर होने के बाद आप बहुत कम लोगों से मिलते हैं। अपने काम की वजह से आप बहुत कम लोगों से मिलते हैं। एक समय के बाद ऐसा ही हो जाता है। पैसे हो जाएं, शौहरत कमा ली, लेकिन एक बात पक्की है कि आप प्यार नहीं खरीद सकते। मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं। मुझे रोमांटिक हीरो कहा जाता है, लेकिन मैं प्यार के मामले में बदकिस्मत रहा हूं।"

कार्तिक आर्यन ने अपनी लाइफ पार्टनर के लिए अभी कोई खासियत ना होने की बात भी कही। उन्होंने कहा- "मैं कहूंगा कि उसे मजाकिया होना चाहिए या मुझे उसे समझना चाहिए और उसे मुझे समझना चाहिए। उसे मेरी इज्जत करनी चाहिए। ये सभी ऐसे निशान हैं जो आप जीवन में चाहते हैं। उसे अपने काम के प्रति जुनूनी होना चाहिए, जैसा कि मैं हूं। जब आप लाइफ में परफेक्शन की तलाश करते हैं, तो मुझे लगता है कि खामियां इसे और भी खूबसूरत बना देती हैं। जीवन साथी के मामले में, मेरे पास अभी कोई खासियत नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X