Priyanka Chopra के जेठ को Kevin Jonas को हुआ कैंसर, इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल, सदमे में फैंस

Kevin Jonas Cancer Treatment: सिंगर और सॉन्गराइटर केविन जोनास को स्किन कैंसर हो गया है है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने स्किन से तिल हटाने के प्रोसेस से पहले और बाद के हाल को दिखाया।
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "दोस्तों शरीर पर दिख रहे अपने तिलों की जांच जरूर करवाएं।" वीडियो में उन्हें बिस्तर पर लेटे हुए दिखाया गया है और सर्जरी के बाद अपना एक्सपीरिएंस साझा करते हुए दिखाया गया है। केविन ने कहा, "मैं अपने सिर से बेसल सेल कार्सिनोमा हटवा रहा हूं। यह एक छोटा सा स्किन कैंसर है, जो बढ़ने लगा है और अब मुझे इसे हटाने के लिए सर्जरी करवानी होगी।"
उन्होंने प्रोसेस से पहले अपनी स्किन दिखाई और प्रोसेस के बाद की स्किन को दिखाया। वीडियो के अंत में, वह अपनी सीट बेल्ट लगाए हुए एक गाड़ी में बैठे थे। उन्होंने कहा, "अब ठीक होने का समय है, घर जा रहा हूं।"
जैसे ही उन्होंने वीडियो पोस्ट किया, फैंस ने रिएक्शन दिया और कमेंट सेक्शन में अपना प्यार और सपोर्ट बरसाया। एक यूजर ने कमेंट किया, "आपने हमें बहुत डरा दिया!!! यह जानकर खुशी हुई कि आप ठीक हो रहे हैं, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"
एक और यूजर ने लिखा- "मुझे खुशी है कि आपने समय रहते उस मस्से का पता लगा लिया। मैं आपसे प्यार करता हूं और जल्दी ठीक हो जाओ"। एक और यूजर ने कमेंट किया- "भगवान का शुक्र है कि इसका जल्दी पता चल गया। मैं डर गया था, जल्दी ठीक हो जाओ, तुम्हारे लिए प्रार्थना कर रहा हूं।"
रिपोर्ट के अनुसार, बेसल सेल कार्सिनोमा एक तरह का स्किन कैंसर है जो बेसल सेल में डेवलप होता है, जो स्किन के अंदर के सेल होते हैं और वो पुराने सेल्स के मरने पर नई स्किन सेल्स बनाती हैं। यह आमतौर पर स्किन पर एक छोटी गांठ के रूप में दिखाई देता है, हालांकि यह अलग-अलग आकार भी ले सकता है।


Click it and Unblock the Notifications