..................... Bollywood News Live: Bigg Boss 18 10 contestant nominated for eviction, Ram Gopal urged Salman khan - Hindi Filmibeat

Bollywood News Live: बिग बॉस 18 के 10 सदस्य हुए नॉमिनेट, राम गोपाल ने सलमान से जवाबी धमकी देने का किया आग्रह

Bollywood News Live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

बिग बॉस सीजन 18 जब से शुरू हुआ है तब से ही सुर्खियों में बना हुआ है। शो में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं कंटेस्टेंट जमकर लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। घर में आए दिनों तू-तू मैं-मैं देखी जा सकती है। वहीं हाल ही में शो से यह अपडेट मिला है कि सदस्यों के घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेशन टास्क शुरू हो चुका है। बता दें कि इस बार 1 या 2 कंटेस्टेंट नॉमिनेट नहीं हुए हैं बल्कि पूरे 10 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया है। जिसमें रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन, हेमा शर्मा, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, करण वीर मेहरा, एलिस कौशिक, अविनाश मिश्रा घर से निकलने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।

अपनी बेबाकी के लिए पॉपुलर राम गोपाल वर्मा ने हाल में अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट करते हुए सलमान खान से रिक्वेस्ट की है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जवाबी धमकी दें। जी हां, उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है- मैं चाहता हूं कि सलमान कान बी को और दूसरे को काउंटर को धमकी दें। नहीं तो यह टाइटर स्टार की कायरता की तरह लगेगा। एस को अपने प्रसंशकों के लिए यह जरूर करना चाहिए। कि वह बी की तुलना में बड़े सुपरहीरो के रूप में उभरें।

LIVE Feed
  • Oct 16, 2024 8:21 PM

    सिनेमाघरों में अब नहीं दिखेगा स्मोकिंग करता हुआ 'नंदू'

    'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के दौरान सिनेमाघरों में अक्षय कुमार का एंटी स्मोकिंग एड नहीं दिखाया गया. रिपोर्ट में बताया गया है कि इस एड को पिछले महीने हटाने का फैसला लिया गया है. अब इस एड की जगह नया एड आएगा जिसमें तंबाकू छोड़ने को पॉजिटिव प्रभाव को बारे में बताया जाएगा. बताते चलें कि सिनेमाघरों से अक्षय कुमार के एंटी-स्मोकिंग वाले एड की खबर आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

  • Oct 16, 2024 8:21 PM

    Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की फिल्म Love & War के लिए करना होगा इंतजार

    संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) पर काम कर रहे हैं. कुछ ही दिनों में फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली थी, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग को 2 महीने आगे बढ़ा दिया गया है. दावा है कि मुंबई में भारी बारिश की वजह से फिल्म की शूटिंग को डिले किया गया है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि संजय लीला भंसाली का ध्यान हमेशा फिल्म की भव्यता पर होता है और वह चाहते हैं कि इस बार भी सब कुछ खास हो, लेकिन बारिश की वजह से सेट को बनाने में देरी हो रही है. जब उन्होंने पिछली बार सेट का काम शुरू करवाया था, तो बारिश की वजह से सेट टूट गए थे.

  • Oct 16, 2024 8:20 PM

    Bhool Bhulaiyaa 3 में होगी कियारा आडवाणी की भी एंट्री?

    फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कियारा आडवाणी की भी एंट्री होने वाली है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इस बात का खुलासा तो खुद कार्तिक आर्यन ने ही कर दिया है. गलती से कियारा आडवाणी के बारे में बात करते कार्तिक आर्यन ने सबको चौंका दिया है. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन ने कहा, जब मैं कियारा आडवाणी के साथ शूटिंग कर रहा था.... ये शब्द बोलते ही कार्तिक आर्यन रूक गए. कार्तिक आर्यन को एहसास हो गया कि उन्होंने एक बड़े राज से पर्दा हटा दिया है.

  • Oct 16, 2024 8:19 PM

    Ram Gopal Verma ने भाईजान को लेकर कही ये बात

    राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैं चाहता हूं कि सलमान खान बी (बिश्नोई) को एक सुपर काउंटर धमकी दें, नहीं तो ये टाइगर स्टार की कायरता जैसा लगेगा. एक से को अपने फैंस के लिए ये करना चाहिए कि वह बी की तुलना में बड़े सुपरहीरो के तौर पर उभरें.' राम गोपाल वर्मा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, 'यदि कोई फिल्म गैंगस्टर पर बनती है तो कोई भी फिल्म निर्माता दाउद इब्राहिम या छोटा राजन जैसे दिखने वाले व्यक्ति को कास्ट नहीं करेगा, लेकिन यहां मैं एक भी ऐसे फिल्मस्टार को नहीं जानता जो बी से ज्यादा अच्छा दिखता हो.'

  • Oct 16, 2024 8:18 PM

    Aishwarya Rai का मजाक उड़ाना कॉन्टेंट क्रिएटर को पड़ा भारी

    सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में है, जिसमें कॉन्टेंट क्रिएटर सिदरा ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या के बॉन्ड का मजाक उड़ा रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सिदरा, ऐश्वर्या की तरह रेड डार्क लिपस्टिक लगाती हैं और मोटा-मोटा लाइनर लगा लेती हैं. इसके बाद वह ब्लैक कलर का आउटफिट पहनती है. वीडियो पर लिखा है, 'पीओवी- ऐश्वर्या राय किसी भी इवेंट में तैयार होती है.' वीडियो में सिदरा आगे पूरी तरह रेडी होने का तरीका बताती है और फिर लिखा आता है, 'फनी आउटफिट.' आखिर में सिदरा कुछ इस तरह दिखाती है कि वह अपनी कोई जरूरी चीज भूल गई हैं और फिर कॉन्टेंट क्रिएटर के पास आकर एक बच्ची चिपक जाती है. उस बच्ची को 'आराध्या' बताया गया है. यह बच्ची सिदरा का हाथ ही नहीं छोड़ती और सिदरा ऐसे रिएक्ट करती हैं जैसे उन्हें पैपराजी कवर कर रहे हैं.

  • Oct 16, 2024 8:15 PM

    Nikki Tamboli ने Bigg Boss में जाकर ढूंढ़ लिया अपने लिए प्यार

    Nikki Tamboli On Arbaz Patel: बिग बॉस मराठी 5 मुख्य रूप से कथित प्रेमी जोड़े निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के बीच रोमांटिक रिलेशनशिप के लिए सुर्खियों में था। दोनों अब शो से बाहर आ चुके हैं और एक साथ डिनर डेट पर देखे गए हैं, एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

    Nikki Tamboli ने Bigg Boss में जाकर ढूंढ़ लिया अपने लिए प्यार
  • Oct 16, 2024 7:19 PM

    Baba Siddique के मर्डर पर पहली बार बोले Arbaaz Khan

    Arbaaz Khan on Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र के पूर्व विधायक और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की चौंकाने वाली हत्या पर एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान ने अपना रिएक्शन दिया है। राजनेता की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    Baba Siddique के मर्डर पर पहली बार बोले Arbaaz Khan
  • Oct 16, 2024 6:33 PM

    Chahat Pandey का वीडियो हुआ वायरल

    Bigg Boss 18 Chahat Pandey Video: बिग बॉस 18 के घर में बंद चाहत पांडे भी शो में सबसे ज्यादा नापसंद की जाने वाली कंटेस्टेंट में से एक बन गई हैं। उनके को-कंटेस्टेंट, खासकर विवियन डीसेना ने बार-बार उनके प्रति अपनी नापसंदगी जाहिर की है और एक्ट्रेस को 'नकली' और 'दिखावा' भी कहा है।

    Chahat Pandey का वीडियो हुआ वायरल
  • Oct 16, 2024 6:08 PM

    Avinash Mishra को घर से निकालना तो सिर्फ एक छलावा है

    Bigg Boss 18 Update: अविनाश मिश्रा, जो इस समय बिग बॉस 18 के घर में बंद हैं, शो में अपनी प्रेजेंस से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ लोग एक्टर को अपना स्टैंड लेने के लिए पसंद कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि एक्टर कभी-कभी हद पार कर जाते हैं।

    Avinash Mishra को घर से निकालना तो सिर्फ एक छलावा है
  • Oct 16, 2024 6:07 PM

    Rakul Preet Singh को लगी भयंकर चोट

    Rakul Preet Singh Suffered Serious Injury- रकुल प्रीत सिंह ने गंभीर चोट के बाद भी अपने काम और कमिटमेंट्स को नहीं छोड़ा। इसका असर उनकी सेहत पर पड़ा और अब वह कई दिनों से बिस्तर पर हैं। लेकिन वो अपने काम से पीछे नहीं हटी हैं।

    Rakul Preet Singh को लगी भयंकर चोट
  • Oct 16, 2024 5:45 PM

    Vivian Dsena ने दूसरी पत्नी को लेकर बोले-'मैं आजतक भुगत रहा हूं'

    Bigg Boss 18 Vivian Dsena On His Second Wife: विवियन डीसेना इस समय बिग बॉस 18 के घर में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। दो साल पहले मिस्र की रहने वाली जर्नलिस्ट नूरन एली से शादी करने वाले एक्टर को हाल ही में को-कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर के साथ बातचीत में उनके साथ अपनी प्रेम कहानी को याद करते हुए देखा गया।

    Vivian Dsena ने दूसरी पत्नी को लेकर बोले-'मैं आजतक भुगत रहा हूं'
  • Oct 16, 2024 5:15 PM

    नौकरानी ने अपना पेशाब मिलाकर घरवालों के लिए बनाया खाना

    Viral Video: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला नौकरानी की घिनौनी हरकत ने लोगों को हैरान करके रख दिया है। इस नौकरानी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और इस वीडियो को देखकर लोगों का मन विचलित हो गया है।

    नौकरानी ने अपना पेशाब मिलाकर घरवालों के लिए बनाया खाना
  • Oct 16, 2024 4:04 PM

    अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय ने किया डांस, ये नजारा देख कर मुस्कुराती रहीं आराध्या- Video

    । इस वीडियो में आप देखेंगे कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं और उनके साथ आराध्या भी हैँ। दोनों डांस कर रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि दोनों काफी खुश हैं। जैसे ही वीडियो सामने आया आग की तरह वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो में कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Oct 16, 2024 3:13 PM

    कंगुवा कमाएगी 2000 करोड़? फिल्म के बॉक्स ऑफिस को लेकर किसने कर डाला चौकाने वाला दावा..

    जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको विश्वास है कि कंगुवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 1000 करोड़ क्लब में एंटर करने की उपलब्धि अपने नाम कर पाएगी? जिसपर उन्होंने कहा, "मैं 2000 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद कर रहा हूं, और आप इसे 1000 करोड़ रुपये से कम क्यों आंक रहे हैं?"

  • Oct 16, 2024 2:07 PM

    'मेरी चिता जलेगी, कब्र में कीड़े नहीं पड़ेंगे,,' Seema Haider के इस Video ने हिलाया इंटरनेट, ट्रोल!

    सीमा हैदर ने इस वीडियो में कहा, ''कोई कहता है, सीमा तो दोजख में जाएगी और सीमा की कब्र में कीड़े पड़ेंगे। मैं उनको एक ही जवाब देती हूं, कि मेरी कब्र ही नहीं होगी तो कीड़े कहां से पड़ेंगे। मेरी चिता जलेगी मैं हिंदू हूं। मैं आज भी हिंदू हूं और मैं हिंदू होकर ही मरूंगी तो मेरी कब्र में कीड़े कैसे पड़ेंगे।'' सीमा हैदर का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

  • Oct 16, 2024 1:36 PM

    एक तरफ काजोल तो दूसरी तरफ रानी मुखर्जी.. फिर ट्रोल हुए अंकल, Viral Video देख क्यों भड़के लोग?

    दुर्गा उत्सव के वक्त हर साल काजोल के अंकल के वीडियोज सामने आते हैं और काफी पसंद किए जाते हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही सामने आया है। कई बार उनके अंकल को लेकर लोग उल्टी सीधी बातें भी करते हैं और बुरी तरह से ट्रोल कर देते हैं। इस वक्त भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में काजोल अपने अंकल के साथ अकेली नहीं हैं क्योंकि रानी मुखर्जी भी उनके साथ नजर आ रही हैं। एक तरफ काजोल हैं तो दूसरी तरफ रानी मुखर्जी हैं।

  • Oct 16, 2024 1:09 PM

    देवोलीना भट्टाचार्य की धूमधाम से की गई गोद भराई, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

    देवोलीना भट्टाचार्य टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, लेकिन बात दें कि देवोलीना भट्टाचार्य इन दिनों प्रेग्नेंट हैं वह जल्द ही मां बनने जा रही हैं। वहीं हाल ही में उनकी गोद भराई की रस्म की गई। जिसमें खास दोस्त और परिवार वाले शामिल थे। सोशल मीडिया पर देवोलीना भट्टाचार्य की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

  • Oct 16, 2024 12:31 PM

    BIGG BOSS 18 के इस कंटेस्टेंट ने दी सलमान खान को सलाह, बोले- अंडरवर्ल्ड से जितना दूर रहो उतना अच्छा है...

    हाल ही में बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट रह चुके गुणरत्न सदावर्ते ने इस मामले पर खुलकर बात की है। आपने देखा होगा कि गुणरत्न सदावर्ते बिग बॉस के घर के अंदर रहकर भी दाऊद और कराची की बातें किया करते थे। वहीं अब घर से बाहर आने के बाद गुणरत्न सदावर्ते ने सलमान खान को मिल रही धमकियों पर बेझिझक बात की है। इतना ही नहीं वह तो सलमान खान को सलाह भी देते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि कभी अंडरवर्ल्ड से रिश्ते नहीं रखना चाहिए। अंडरवर्ल्ड लोगों को नुकसान पहुंचाने का काम करती है। इसीलिए उनसे दूर रहो। जो भी दूर रहेगा वह बढ़िया जिंदगी जिएगा। वैसे कलाकार तो सारे ही अच्छे हैं सलमान खान, शाहरुख और कंगना भी अच्छी हैं।

    BIGG BOSS 18 के इस कंटेस्टेंट ने दी सलमान खान को सलाह, बोले- अंडरवर्ल्ड से जितना दूर रहो उतना अच्छा है...
  • Oct 16, 2024 11:36 AM

    उर्फी जावेद के दोस्तों ने दिया उर्फी को सरप्राइज, धूमधाम से मनाया जन्मदिन

    टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और फैशन आइकन उर्फी जावेद अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि 15 अक्तूबर को उनका जन्मदिन था। वही इस खास मौके को और खास बनाने के लिए उर्फी की बहनों ने एक सरप्राइज प्लान किया। और घर पर ही खूबसूरत सजावट के साथ उनका जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर उर्फी ने अपने जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

  • Oct 16, 2024 10:29 AM

    BIGG BOSS 18: लड़ाई के बाद घर वालों ने किया अविनाश मिश्रा को घर से बेघर

    बिग बॉस सीजन 18 में इस बार 10 लोग नॉमिनेट हुए थे, लेकिन राशन पाने के लिए दो लोगों को जेल जाना होगा जिसमें से एक को एलिमिनेट कर सकते हैं। इसी दौरान अविनाश मिश्रा औस चुम दरांग के बीच जमकर लड़ाई हुई और फिर घर वालों ने मिलकर अविनाश को एलिमिनेट कर दिया।

  • Oct 16, 2024 9:38 AM

    Nick Jonas की जान को खतरा! लाइव शो में लेजर लाइट से सिर पर लगा निशाना तो स्टेज छोड़कर भागे जोनस ब्रदर्स

    सोशल मीडिया पर निक जोनस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निक जोनस स्टेज से तेज रफ्तार में भाग रहे हैं इतना ही नहीं वह अपनी सिक्योरिटी को भी इशारा करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने शेयर किया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि निक बीच शो को छोड़कर भागने लगते हैं।

    Nick Jonas की जान को खतरा! लाइव शो में लेजर लाइट से सिर पर लगा निशाना तो स्टेज छोड़कर भागे जोनस ब्रदर्स
  • Oct 16, 2024 9:06 AM

    BOX OFFICE: बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी जिगरा, 5वें दिन किया बस इतना कलेक्शन

    फिल्म के केलक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 4.55 करोड़ रुपये, दूसरे दिन-6.55 करोड़ रुपये, तीसरे दिन-5.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 1.65 करोड़ रुपये वहीं पांचवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पांचवें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है। जी हां, फिल्म ने मंगलवार को 1.23 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 19.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

  • Oct 16, 2024 7:54 AM

    राम गोपाल वर्मा ने सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जवाबी धमकी देने का किया आग्रह

    अपनी बेबाकी के लिए पॉपुलर राम गोपाल वर्मा ने हाल में अपने एक्स एकाउंट पर पोस्ट करते हुए सलमान खान से रिक्वेस्ट की है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जवाबी दें। जी हां, उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है- मैं चाहता हूं कि सलमान कान बी को और दूसरे को काउंटर को धमकी दें। नहीं तो यह टाइटर स्टार की कायरता की तरह लगेगा। एस को अपने प्रसंशकों के लिए यह जरूर करना चाहिए। कि वह बी की तुलना में बड़े सुपरहीरो के रूप में उभरें।

  • Oct 16, 2024 7:52 AM

    Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में आया नया ट्विस्ट 1-2 नहीं घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए 10 सदस्य

    बिग बॉस सीजन 18 जब से शुरू हुआ है तब से ही सुर्खियों में बना हुआ है। शो में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं कंटेस्टेंट जमकर लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। घर में आए दिनों तू-तू मैं-मैं देखी जा सकती है। वहीं हाल ही में शो से यह अपडेट मिला है कि सदस्यों के घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेशन टास्क शुरू हो चुका है। बता दें कि इस बार 1 या 2 कंटेस्टेंट नॉमिनेट नहीं हुए हैं बल्कि पूरे 10 कंटेस्टेंट को नॉमिनेट किया गया है। जिसमें रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन, हेमा शर्मा, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, करण वीर मेहरा, एलिस कौशिक, अविनाश मिश्रा घर से निकलने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X