Viral Video: नौकरानी ने अपना पेशाब मिलाकर घरवालों के लिए बनाया खाना, सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Viral Video: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला नौकरानी की घिनौनी हरकत ने लोगों को हैरान करके रख दिया है। इस नौकरानी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और इस वीडियो को देखकर लोगों का मन विचलित हो गया है।
हाल ही में नौकरानी का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि वो अपने मालिक के परिवार को दिए जाने वाले खाने में पेशाब मिला रही है। अपने परिवार के सदस्यों के बीमार होने के बाद बिजनेसमैन को जब शक हुआ और उन्होंने चुपके से रसोई में एक मोबाइल फोन रख दिया ताकि यह सब रिकॉर्ड हो सके। सोमवार को कैमरे में नौकरानी खाने में पेशाब मिलाते हुए कैद हो गई। इसके बाद बिजनेसमैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, बिजनेसमैन का परिवार कई दिनों से लीवर की समस्या से जूझ रहा था। मेडिकल हेल्प लेने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इससे बिजनेसमैन को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है और उन्होंने रसोई में सीक्रेट कैमरा लगा दिया। फुटेज देखने पर वो यह देखकर दंग रह गए कि शांति नगर की रहने वाली रीना नाम की नौकरानी उनके खाने में पेशाब मिला रही थी।
रीना पिछले आठ सालों से परिवार के लिए खाना बनाने का काम कर रही थी। सोमवार, 14 अक्टूबर को फुटेज में उसे खाना पकाने के बर्तनों में पेशाब करते और उसका इस्तेमाल करके खाना बनाते हुए दिखाया गया, जिसे उसने परिवार को परोसा था। चौंकाने वाली खोज से घबराए बिजनेसमैन ने सबूत पुलिस के पास ले जाकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सोमवार रात रीना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान रीना ने शुरू में आरोपों से इनकार किया। हालांकि, जब उसे वीडियो फुटेज दिखाया गया तो वह चुप रही और अपनी बात को साबित नहीं कर पाई। रिपोर्ट के अनुसार, बिजनेसमैन की पत्नी की शिकायत के आधार पर नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
बिजनेसमैन ने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें रीना पर कभी शक नहीं हुआ, जो उनके लिए इतने लंबे समय से काम कर रही थी। उन्होंने यह भी जिक्र किया कि घर में पहले भी चोरी की घटना होने के बावजूद, उन्हें उस पर कभी शक नहीं हुआ। हालांकि, इस घटना ने उन्हें और उनके परिवार को बहुत परेशान कर दिया।
गाजियाबाद, यूपी में रसोई के बर्तन में पेशाब करने का Video –
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) October 16, 2024
घरेलू सहायिका रीना गिरफ्तार है !! https://t.co/snT4sVWDHh pic.twitter.com/9FyU4nzSWG


Click it and Unblock the Notifications