..................... Bigg Boss 18 contestant Chahat Pandey Was Trolled For Romancing A horse In Laal Ishq - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 18 की कंटेस्टेंट Chahat Pandey का वीडियो हुआ वायरल, घोड़े के साथ रोमांस करती नजर आई एक्ट्रेस

chahat pandey

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Video: बिग बॉस 18 के घर में बंद चाहत पांडे भी शो में सबसे ज्यादा नापसंद की जाने वाली कंटेस्टेंट में से एक बन गई हैं। उनके को-कंटेस्टेंट, खासकर विवियन डीसेना ने बार-बार उनके प्रति अपनी नापसंदगी जाहिर की है और एक्ट्रेस को 'नकली' और 'दिखावा' भी कहा है।

Chahat Pandey का वीडियो हुआ वायरल

इन दिनों एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में टीवी सीरियल 'लाल इश्क' का एक सीन वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक घोड़े के साथ रोमांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में चाहत अपने 'घोड़े प्रेमी' से पूछती हुई दिखाई दे रही है कि वह कैसी दिखती हैं और बदले में, घोड़ा उसके करीब जाता हुआ दिखाई देता है, जिसके बाद अभिनेत्री जवाब देती है, "जानती हूं इस लहंगे में मैं बहुत अच्छी लगती हूं।' जबकि इस वीडियो में दिख रहा घोड़ा असली नहीं है और असल में किसी ने जानवर का आउटफिट पहना हुआ था, शो के इस एपिसोड की कहानी इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि कैसे चाहत का खिलौना घोड़ा टीटू जीवित हो जाता है और उससे पूछता है कि वो अब उसके साथ समय क्यों नहीं बिता रही है।

लोगों ने Chahat Pandey को किया ट्रोल

शो का यह क्लिप इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए हंसी और मीम्स का विषय बन गया। लोगों ने इस क्लिप पर मजेदार कमेंट्स की बौछार कर दी। एक यूजर ने इस वीडियो को बोजैक हॉर्समैन का भारतीय वर्जन कहा, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा- 'ये सब में काम करने के लिए लोग कैसे मान जाते हैं।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'टीवी पर भी फैंटसी पी**एन।' एक और यूजर ने लिखा, 'घोड़ा कम, गधा ज्यादा लग रहा है।'

आपकी जानकारी के लिए बता दें, चाहत 'हमारी बहू सिल्क', 'नथ जेवर या जंजीर', 'दुर्गा: माता की छाया' और अन्य जैसे फेमस और अलग-अलग टेलीविजन शो का हिस्सा रही हैं।

Read more about: bigg boss 18 chahat pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X