Vivian Dsena ने दूसरी पत्नी को लेकर बोले-'मैं आजतक भुगत रहा हूं' , Nouran Aly भी नहीं रहीं पीछे, कह दी ये बात

Bigg Boss 18 Vivian Dsena On His Second Wife: विवियन डीसेना इस समय बिग बॉस 18 के घर में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। दो साल पहले मिस्र की रहने वाली जर्नलिस्ट नूरन एली से शादी करने वाले एक्टर को हाल ही में को-कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर के साथ बातचीत में उनके साथ अपनी प्रेम कहानी को याद करते हुए देखा गया।
Vivian Dsena ने बताई अपनी प्रेम कहानी
जब शिल्पा ने विवियन से पूछा कि वह अपनी अब की पत्नी नूरन से कैसे मिले, तो एक्टर ने खुलासा किया कि नूरन ने उनसे एक इंटरव्यू के लिए कॉन्टैक्ट किया था। विवियन ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने इंटरव्यू के लिए उन्हें 4 महीने तक इंतजार करवाया और उन्हें नहीं पता था कि उन्हें आज भी इसका परिणाम भोगना होगा क्योंकि उनकी पत्नी आज भी इस बात का बदला लेती हैं। इस क्लिप को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए नूरन ने इस पर बहुत ही प्यारी रिएक्शन दी है।
नूरन ने इंस्टा स्टोरी पर बरसाया प्यार
नूरन वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया और कहा कि विवियन और वह दोनों नहीं जानते थे कि एक दिन वे एक-दूसरे के लिए उनकी दुनिया है। नूरन ने लिखा, 'हमें नहीं पता था कि हम एक-दूसरे के लिए दुनिया बनने जा रहे हैं।'
नूरन और विवियन की शादी
बता दें कि विवियन ने साल 2022 में नूरन एली से शादी की और बाद में इस्लाम धर्म अपना लिया। एक्टर ने पहले 'प्यार की ये एक कहानी' में अपनी कोस्टार वाहबिज दोराबजी से शादी की थी। हालांकि, शादी के कुछ साल बाद ही दोनों ने रिश्ता तोड़ दिया। वाहबिज और विवियन साल 2021 में कानूनी तौर पर अलग हो गए।


Click it and Unblock the Notifications












