Bollywood News Live: झूठी हैं असित मोदी-जेठालाल की लड़ाई की खबरें, कैलिफोर्निया में गिरफ्तार हुआ अनमोल बिश्नोई

19 Novermber live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं अनमोल बिश्नोई के बारे में। जी हां, बता दें कि अनमोल बिश्नोई को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। अमेरिका ने कुछ दिनों पहले ही अनमोल बिश्नोई के देश में होने की पुष्टी की थी। इस पुष्टी के बाद ही मुंबई पुलिस ने अनमोल को देश को सौंपने का एक प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद ही अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी खबर टीवी की दुनिया से है। बीती शाम तारक मेहता के जेठालाल और असित मोदी की लड़ाई की खबरें तेज थीं। वहीं हाल ही में दिलीप जोशी ने सफाई दी है कि ये लड़ाई की खबरें सरासर झूठी हैं। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। मैं ना यो शो छोड़ रहा हूं और ना छोडूंगा। मुझे लगता है कि शो की सफलता देखकर लोग जलते हैं और इस तरह की बेसलेस बातें बना रहे हैं। मैं हमेशा से इस शो का हिस्सा था और इस तरह की बातें सुन हर्ट होता है।

LIVE Feed
  • Nov 19, 2024 7:53 PM

    Vidya Balan ने अवॉर्ड शो में ही Shah Rukh Khan की कर दी बेइज्जती

    Vidya Balan Trolled Shah Rukh Khan: क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान ने एक बार खुलासा किया था कि उनके पास 150 से भी ज्यादा अवॉर्ड्स का कलेक्शन है? एक्टर ने एक अवॉर्ड शो में यह खुलासा किया था। लेकिन विद्या बालन ने उनकी ऐसी बोलती बंद की कि वो भीगी बिल्ली बन गए।

    Vidya Balan ने अवॉर्ड शो में ही Shah Rukh Khan की कर दी बेइज्जती
  • Nov 19, 2024 7:52 PM

    ये है बॉलीवुड की सबसे वाहियात फिल्म

    Movie With 30 Kissing Scene: पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में बोल्डनेस का बोलबाला बढ़ा है। सितारे फिल्मों में खूबसूरती से गढ़े गए बोल्ड सीन करने के लिए तैयार हैं और दर्शक भी इसे स्वीकार कर रहे हैं। बिकिनी में दिखने वाली एक्ट्रेस से लेकर लव मेकिंग सीन तक, फिल्मों में हॉटनेस का तड़का लगाना अब आम बात हो गई है।

    ये है बॉलीवुड की सबसे वाहियात फिल्म
  • Nov 19, 2024 5:17 PM

    सातवें आसमान पर पहुंचा Dolly Chaiwala का घमंड

    Dolly Chaiwala Video: डॉली चायवाला, जो अपनी 'टपरी स्टाइल' चाय के लिए मशहूर इंटरनेट सनसनी बन गए हैं, एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इस बार उन्होंने न्यूज़ चैनल न्यूज़24 के एक सीनियर जर्नलिस्ट के साथ बदतमीजी भरे अंदाज में बात की और इस बातचीत का एक वीडियो अब सामने आया है।

    सातवें आसमान पर पहुंचा Dolly Chaiwala का घमंड
  • Nov 19, 2024 5:16 PM

    Aishwarya Rai संग तलाक की खबरों के बीच Abhishek Bachchan ने 'बेटी' से कहा- 'मैं दुखी हूं'

    Abhishek Bachchan Video: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपने तलाक के अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं। दोनों ने अभी तक ना तो इन अफवाहों की पुष्टि की है और ना ही खंडन किया है। ऐसी अफवाहें हैं कि बॉलीवुड का यह पावर कपल अलग होने वाला है और तलाक ले लेगा।

    Aishwarya Rai संग तलाक की खबरों के बीच Abhishek Bachchan ने 'बेटी' से कहा- 'मैं दुखी हूं'
  • Nov 19, 2024 2:35 PM

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल ने फिल्म की रिलीज से पहले USA में सबसे तेज 1 मिलियन की प्री-सेल दर्ज की

    पुष्पा 2: द रूल, बहुप्रतीक्षित तेलुगु फिल्म ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है और दुनिया भर के दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है। अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म अपने पोस्टर रिलीज के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ रही है, पटना के गांधी स्टेडियम में भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ, जिसमें 2 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। और अब फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, अपने यूएसए प्रीमियर के लिए प्री-सेल में उल्लेखनीय 1 मिलियन को पार कर लिया है। प्री-सेल का आंकड़ा फिल्म को लेकर उत्साह और आधिकारिक रिलीज से पहले ही टिकट बिक्री की मजबूत मांग का प्रमाण है।

  • Nov 19, 2024 2:11 PM

    रणवीर सिंह के ब्रांड वीडियो ने मचाया धमाल, दीपिका पादुकोण की तारीफ ने खींचा सभी का ध्यान!

    रणवीर सिंह ने एक अनोखे वीडियो में अपनी एनर्जी के राज से पर्दा उठाया है, जिसमें वह अपनी जबरदस्त एनर्जी और सिग्नेचर चार्म को पेश करते दिखाई दे रहे है। बता दें कि ये अनोखा वीडियो वायरल हो गया है, और दीपिका ने इसपर सबसे पहले कॉमेंट करते हुए लिखा है, "ब्रिलियंट!"

  • Nov 19, 2024 12:26 PM

    लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं कीर्ति सुरेश

    पॉपुलर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। बता दें कि कीर्ति सुरेश अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि 32 साल की एक्ट्रेस 12 दिसंबर को गोवा में शादी करेंगी।

  • Nov 19, 2024 11:06 AM

    फिल्म I want to talk के रिलीज होने से पहले पब्लिक में घूमते दिखे अभिषेक बच्चन, वायरल हो रहा वीडियो

    अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि उनकी यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले एक्टर पब्लिक एरिया में घूमते दिखे। अभिषेक ने अपने शानदार लुक्स से लोगों का जमकर ध्यान अपनी ओर खींचा।

  • Nov 19, 2024 10:03 AM

    BOX OFFICE: कंगुवा ने पांच दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, पांचवें दिन किया इतना कलेक्शन

    पांच भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म कंगुवा 56.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और फिल्म का कलेक्शन काफी शानदार हो रहा है।

  • Nov 19, 2024 10:00 AM

    BOX OFFICE: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही विक्रांत मैसी की फिल्म 'The Sabarmati Report'

    चौथे दिन की कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म ने चौथे दिन 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अभी तक 7.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।

    BOX OFFICE: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही विक्रांत मैसी की फिल्म 'The Sabarmati Report'
  • Nov 19, 2024 9:19 AM

    Kantara 2 Teaser: कंतारा 2 का टीजर खड़े कर देगा रोंगटे, ऋषभ शेट्टी ने की फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा

    कन्नड़ फिल्म के एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की मोस्ट आवेटेड फिल्म कंतारा 2 इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई है। हर कोई इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वहीं बता दें कि हाल ही में फिल्म का टीजर आउट किया गया है। इसी के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा की है। जी हां, फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। बता दें कि फिल्म 2 अक्तूबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

    Kantara 2 Teaser: कंतारा 2 का टीजर खड़े कर देगा रोंगटे, ऋषभ शेट्टी ने की फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा
  • Nov 19, 2024 7:44 AM

    झूठी है असित मोदी-जेठालाल की लड़ाई की खबरें, बोले- कई हमसे जलता है...

    बीती शाम तारक मेहता के जेठालाल और असित मोदी की लड़ाई की खबरें तेज थीं। वहीं हाल ही में दिलीप जोशी ने सफाई दी है कि ये लड़ाई की खबरें सरासर झूठी हैं। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। मैं ना यो शो छोड़ रहा हूं और ना छोडूंगा। मुझे लगता है कि शो की सफलता देखकर लोग जलते हैं और इस तरह की बेसलेस बातें बना रहे हैं। मैं हमेशा से इस शो का हिस्सा था और इस तरह की बातें सुन हर्ट होता है।

    झूठी है असित मोदी-जेठालाल की लड़ाई की खबरें, बोले- कई हमसे जलता है...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X