Aishwarya Rai संग तलाक की खबरों के बीच Abhishek Bachchan ने 'बेटी' से कहा- 'मैं दुखी हूं'

Abhishek Bachchan Video: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपने तलाक के अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं। दोनों ने अभी तक ना तो इन अफवाहों की पुष्टि की है और ना ही खंडन किया है। ऐसी अफवाहें हैं कि बॉलीवुड का यह पावर कपल अलग होने वाला है और तलाक ले लेगा।
तलाक की वजह से खबरों में Abhishek Aishwarya
यह अटकलें तब सुर्खियों में आईं जब बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने ऐश्वर्या को उनके जन्मदिन पर बधाई नहीं दी, जो 1 नवंबर को था। अभिषेक जो अपनी आने वाली फिल्म आई वांट टू टॉक के साथ जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, हाल ही में म्यूजिक लॉन्च में शामिल हुए। फिल्म का डायरेक्शन सूजित सरकार ने किया है और एक्टर ने कहा कि उनका पेट ऑर्टिफिशियल नहीं बल्कि असली था।
Abhishek Bachchan और उनकी बेटी की बात
अभिषेक ने कहा, 'मैं बहुत दुखी हूं।' इस बयान पर उनकी बेटी कहती है, 'तुम क्यों दुखी हो? मैं दुखी हूं।' फिल्म का नया प्रोमो देखते समय उनकी इमोशनल बातचीत आपको भावुक कर देगी। उन्होंने फिल्म में अपने मोटे लुक पर कमेंट किया और कहा, 'फिर कभी किसी फिल्म के लिए वजन मत बढ़ाना। मेरा विश्वास करो, मेरी उम्र में, कुछ समय बाद वजन कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। और यह मैं ही हूं। यह कोई प्रोस्थेटिक नहीं है।'
तलाक की अफवाहों के बीच, एक इंटरव्यू ऑनलाइन सामने आया है जिसमें ऐश्वर्या ने अभिषेक के साथ चुनौतियों पर काबू पाने के बारे में दिल खोलकर बात की। उन्होंने कहा, 'बहुत सारे एडजस्टमेंट्स हैं, बहुत कुछ देना और लेना होता है। सहमति और असहमति होगी। लेकिन कम्यूनिकेशन जारी रखना सबसे जरूरी है और मैं हमेशा बातचीच करने में विश्वास करती हूं'
उन्होंने कहा, 'अभिषेक ने इसका सम्मान किया है। एक रिश्ते में कम्यूनिकेशन बेहद जरूरी है। क्या यह सब दोस्ती से शुरू नहीं होता है? दोस्ती क्या है? मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो कहते हैं, 'ठीक है इसे आज ही खत्म करो और इसे कल पर मत ले जाओ। अगर इसे कल तक ले जाना है, तो यह कल तक ही रहेगा और अगर आप आज ही इस चैप्टर को बंद कर सकते हैं, तो बढ़िया! आपको इस बारे में खुले दिमाग से सोचना होगा कि आप एक साथ अपना समय कैसे बिताते हैं। इसका मतलब यह भी है कि आप अपने साथी का सम्मान करें और उनके प्रति सेंसिटिव रहें।


Click it and Unblock the Notifications











