Vidya Balan ने अवॉर्ड शो में ही Shah Rukh Khan की कर दी बेइज्जती, कहीं मुंह दिखाने के लायक नहीं रहे किंग खान!

Vidya Balan Trolled Shah Rukh Khan: क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान ने एक बार खुलासा किया था कि उनके पास 150 से भी ज्यादा अवॉर्ड्स का कलेक्शन है? एक्टर ने एक अवॉर्ड शो में यह खुलासा किया था। लेकिन विद्या बालन ने उनकी ऐसी बोलती बंद की कि वो भीगी बिल्ली बन गए।
विद्या ने दिया करारा जवाब
साल 2013 में हुए IIFA अवॉर्ड्स को शाहरुख खान और शाहिद कपूर होस्ट कर रहे थे। शाहरुख और शाहिद सब से कुछ ना कुछ सवालात कर रहे थे लेकिन जब वो विद्या बालन के पास पहुंचे तो उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन चालाक विद्या ने किंग खान की ऐसी बोलती बंद की कि वो जिंदगी भर याद रखेंगे।
शाहरुख खान के अवॉर्ड्स
यह वीडियो में शाहरुख ने दर्शकों में से विद्या को चुना और उनसे पूछा, "आपके पास कितने अवॉर्ड्स हैं?" इस पर विद्या ने हंसते हुए जवाब दिया कि उनके पास 47 अवॉर्ड्स हैं। पलटकर विद्या ने भी पूछा कि उनके पास कितने अवॉर्ड्स है। एक्टर ने जवाब दिया, "मेरे पास 155 अवॉर्ड हैं।"उनके जवाब ने शाहिद को चौंका दिया।
Vidya Balan की बात सुनकर लोग हुए हैरान
विद्या ने शाहरुख से पूछा, "उनमें से कितने खरीदे गए?" विद्या की ये बात सुनकर भीड़ में मौजूद सब लोग हैरान रह गए। विद्या यही नहीं रुकीं उन्होंने आगे कहा-'साल में सिर्फ एक फिल्म रिलीज होती है आपकी और आप 35 अवॉर्ड शोज में नाचते हैं।' ये सुनकर सब के सब हैरान रह जाते हैं।
विद्या बालन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार भूल भुलैया 3 में देखा गया था और ये फिल्म कमाई के नए-नए रिकॉर्ड्स को तोड़ रही है। वहीं शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार डंकी में देखा गया था और इस फिल्म में उनके साथ काफी बड़ी स्टारकास्ट थी और उनकी हिरोइन तापसी पन्नू थी।


Click it and Unblock the Notifications











