सातवें आसमान पर पहुंचा Dolly Chaiwala का घमंड, सीनियर जर्नलिस्ट के साथ की बदतमीजी, कह दी ये बात

dolly chaiwala

Dolly Chaiwala Video: डॉली चायवाला, जो अपनी 'टपरी स्टाइल' चाय के लिए मशहूर इंटरनेट सनसनी बन गए हैं, एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इस बार उन्होंने न्यूज़ चैनल न्यूज़24 के एक सीनियर जर्नलिस्ट के साथ बदतमीजी भरे अंदाज में बात की और इस बातचीत का एक वीडियो अब सामने आया है।

Dolly Chaiwala बदतमीजी से की बात

वायरल हो रही क्लिप में दिख रहा है कि, डॉली चायवाला का एक इंटरव्यू लिया जा रहा है और ये इंटरव्यू एक सीनियर जर्नलिस्ट ले रहे थे, जिन्होंने कई आम से सवाल पूछे। हालांकि, डॉली ने बेहद बुरे टोन में ही सभी सवालों के जवाब दिए और ये बात अब इंटरनेट पर तमाशा बन गई है।

यही नहीं, इंटरव्यू के अंत में, पत्रकार ने डॉली से अरबपति बिल गेट्स के साथ उनकी प्रसिद्ध मुलाकात के बारे में पूछा, जिसमें उन्होंने सवाल किया कि गेट्स को चाय परोसने से वे इंटरनेट सनसनी कैसे बन गए। डॉली ने सीधे जवाब दिया, "आपको अधिक जानकारी के लिए मेरे असिस्टेंट से बात करनी चाहिए।"

इस रिएक्शन ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया, और ऑनलाइन लोगों के मिले-जुले रिएक्शन सामने आए। जहां कुछ लोगों को वो काफी एंटरटेनिंग लगे, वहीं कुछ लोगों ने डॉली के इस तरह सीनियर जर्नलिस्ट के साथ बदतमीजी करने पर उन्हें ट्रोल भी किया।

Dolly Chaiwala के सक्सेस की कहानी

डॉली चायवाला की प्रसिद्धि फरवरी में तब शुरू हुई जब माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने चाय बनाने के उनके तरीके की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर की। वीडियो में डॉली को गेट्स के लिए चाय बनाते हुए दिखाया गया, जिन्होंने बाद में कमेंट किया: "भारत में, आप हर जगह इनोवेशन पा सकते हैं, यहां तक कि एक साधारण कप चाय बनाने में भी!"

मजे की बात यह है कि डॉली चायवाला को शुरू में इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह अरबपति को चाय परोस रहे हैं। जब इंटरनेट पर इस मुलाकात के बारे में चर्चा होने लगी, तभी डॉली को इस पल की अहमियत का एहसास हुआ।

हाल में नागपुर के सदर इलाके में पुराने वीसीए स्टेडियम के पास एक चाय की दुकान चला रहे डॉली ने कई मशहूर हस्तियों और राजनेताओं को चाय परोसी है, जिससे वह भारत और दुनिया भर में एक लोकप्रिय व्यक्ति बन गए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: dolly chaiwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X