Bollywood News Live: अजय देवगन का बड़ा ऐलान, सनी लियोनी ने दोबारा रचाई शादी

Bollywood

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

'सिंघम अगेन' स्टार अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन 'आजाद' के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी नजर आएंगी। इस बीच अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि 'आजाद' का टीजर कब रिलीज होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म 'आजाद' का एक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा "जब भी दोस्ती और वफादारी का जिक्र होगा तब बात सिर्फ 'आजाद' की होगी। 'आजाद' का टीजर कल (5 नवंबर को) रिलीज होगा। फिल्म की रिलीज के साथ इस जनवरी 2025 में बड़े पर्दे पर रोमांच के गवाह बनें।"

शादी के 13 साल बाद सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर संग दोबारा शादी की है। एक्ट्रेस की इस दूसरी शादी के गवाह उनके तीन बच्चे बने। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सनी ने व्हाइट वेडिंग की और उनकी पूरी फैमिली काफी खुश दिखाई दे रही है। इसके साथ ही दुल्हनिया बनी सनी लियोनी की तस्वीरों से तो फैंस की नजरें ही नहीं हट रही हैं।

LIVE Feed
  • Nov 5, 2024 7:03 PM

    Lawrence Bishnoi की धमकियों के बाद अब ऐसे शूटिंग करने को मजबूर हैं Salman Khan

    Salman Khan Shooting Sikandar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों से बेपरवाह नजर आ रहे हैं, क्योंकि उन्होंने हैदराबाद में अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर की शूटिंग जारी रखी हुई है।

    Lawrence Bishnoi की धमकियों के बाद अब ऐसे शूटिंग करने को मजबूर हैं Salman Khan
  • Nov 5, 2024 6:02 PM

    'Sushant Singh Rajput की हत्या की गई और उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदल दी'

    Somy Ali Khan On Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली ने हाल ही में रेडिट पर अपने धमाकेदार आस्क मी एनीथिंग (AMA) सेशन के दौरान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े चौंकाने वाले दावे किए हैं।

    'Sushant Singh Rajput की हत्या की गई और उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदल दी'
  • Nov 5, 2024 5:16 PM

    पाकिस्तानी ड्रामा Kabhi Main Kabhi Tum का लास्ट एपिसोड होगा टेलिकास्ट

    Kabhi Main Kabhi Tum Last Episode Date, Time In India: अगर आप पाकिस्तानी ड्रामा के शौकीन हैं तो ये खबर आपको दुख पहुंचा सकती है क्योंकि 'कभी मैं कभी तुम' के मेकर्स ने खुलासा की है कि शो अगले हफ्ते खत्म हो रहा है।

    पाकिस्तानी ड्रामा Kabhi Main Kabhi Tum का लास्ट एपिसोड होगा टेलिकास्ट
  • Nov 5, 2024 4:14 PM

    पहली नहीं, Ashwin K Verma की तीसरी बीवी हैं Rupali Ganguly

    Who Is Rupali Ganguly Husband: टेलीविजन एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, जो इन दिनों राजन शाही के फेमस शो अनुपमा में लीड रोल निभाती नजर आ रही हैं, उन्होंने अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के सनसनीखेज खुलासे के बाद लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

    पहली नहीं, Ashwin K Verma की तीसरी बीवी हैं Rupali Ganguly
  • Nov 5, 2024 2:15 PM

    लॉरेंस बिश्नोई ने रखीं सलमान खान के सामने ये शर्तें, बोले- मंदिर में जाकर...

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कई बार सलमान खान पर हमला करवाने की कोशिश भी की है। लॉरेंस बिश्नोई अभी भी सलमान खान को धमकियां दे रहा है। उनका कहता है कि अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो मंदिर में जाकर माफी मांगें। या फिर 5 करोड़ रुपये दें अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो वह उन्हें जान से मार देगा। हमारी गैंग आज भी सक्रिय है।

    लॉरेंस बिश्नोई ने रखीं सलमान खान के सामने ये शर्तें, बोले- मंदिर में जाकर...
  • Nov 5, 2024 12:38 PM

    शूजीत सरकार की 'आई वांट टू टॉक' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अभिषेक बच्चन की एक्टिंग छू लेगी दिल

    आई वांट टू टॉक का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें देख जा सकता है कि अभिषेक अलग-अलग लुक में नजर आते हैं, जहां वो अर्जुन का असाधारण सफर दिखाते हैं, जो चुनौतियों का सामना करता है और जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखता है। फिल्म में एक जिंदगी बदलने वाला सबक देने का वादा है, जिसे हल्के-फुल्के मजेदार पलों के साथ बैलेंस किया गया है, जो शूजीत सरकार का खास अंदाज़ है।

  • Nov 5, 2024 11:44 AM

    'मां के बेडरूम में रुकती थीं और चुराती थीं मां के गहने...' सौतेली बेटी ने फिर लगाए रुपाली गांगुली पर गंभीर आरोप

    Rupali Ganguly Step Daughter Esha verma Shocking claim: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ईशा का कहना है कि रुपाली उनकी मां के गहने चुराती थीं वह मम्मी पापा के कमरे में रुकती थीं।

    'मां के बेडरूम में रुकती थीं और चुराती थीं मां के गहने...' सौतेली बेटी ने फिर लगाए रुपाली गांगुली पर गंभीर आरोप
  • Nov 5, 2024 10:32 AM

    सौतेली बेटी के गंभीर आरोपों के बाद रुपाली पति संग देखने पहुंचीं भूल भुलैया 3

    Rupali Ganguly went to watch Bhool Bhulaiyaa 3 with Husband: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को बीते दिन सिनेमाघर के बाहर देखा गया इस दौरान रुपाली को बुरी तरह ट्रोल होते भी देखा गया क्योंकि इन दिनों रुपाली पर सौतेली बेटी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

  • Nov 5, 2024 9:38 AM

    Sharda Sinha Health Update: शारदा सिन्हा की बिगड़ी तबियत, पीएम मोदी ने लिए हालचाल

    Sharda Sinha Health Update: प्रसिद्ध लोग गायिका शारदा सिन्हा को बिहार की कोकिला और भोजपुरी कोकिला के नाम से नवाजा गया है। अपनी आवाज के जादू से सभी का दिल जीतने वाली शारदा सिन्हा का तबियत नाजुक है। जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।

    Sharda Sinha Health Update: शारदा सिन्हा की बिगड़ी तबियत, पीएम मोदी ने लिए हालचाल
  • Nov 5, 2024 8:34 AM

    95 दिनों से मन्नते बाहर खड़े फैन से शाहरुख खान ने की मुलाकात

    2 नवंबर को एक्टर शाहरुख खान ने अपना 59वां जन्मदिन मनाया। उन्हें बर्थडे पर लाखों फैंस ने जन्मदिन की बधाई दी। कई फैंस उनके घर मन्नत के बाहर इकट्ठा हुए। इस बीच एक ऐसा फैन मिला जो झारखंड से आया था और पिछले 95 दिनों से उनके घर के बाहर उनसे मिलने के लिए इंतजार कर रहा था। जिसके बाद आज खबर आई कि शाहरुख ने अपने उस फैन से आज मुलाकात कर ली है। जिसकी फोटो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

  • Nov 5, 2024 8:32 AM

    रूह बाबा ने छुड़ाए सिंघम अगेन के छक्के

    कार्तिक आर्यन की फिल्म ने पहले वीकेंड में 100 करोड़ से ज्यादा कमाकर दिखा दिया है। अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़, दूसरे दिन 37 करोड़ और तीसरे दिन 33.5 करोड़ की कमाई की। सैक्निल्क पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन रात 9:55 बजे तक 14.47 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म की टोटल कमाई 120.47 करोड़ रुपये हो चुकी है। ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इनमें फेरबदल हो सकता है।

  • Nov 5, 2024 8:30 AM

    मौत से पहले मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी ने किया ये पोस्ट, बयां किया था दर्द

    अपनी आखिरी पेस्ट में हेलेना ने अपनी खराब तबीयत के बारे में लिखा था। उन्होंने बताया था कि वो ठीक महसूस नहीं कर रही हैं। वो किसी बात से परेशान थीं। विस्तार से एक्ट्रेस ने कुछ भी नहीं कहा लेकिन अपनी तकलीफ कम ही शब्दों में जाहिर की। लोग इस पोस्ट को उनकी खराब तबीयत से रिलेट कर के देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो बीमार थी और इसी का जिक्र उन्होंने क्रिप्टिक पोस्ट किया था। हेलेना ने रविवार सुबह 9:20 बजे लिखा, ‘अजीब महसूस कर रही हूं। मिले-जुले भाव और इसका कारण भी नहीं पता। बेचैनी।' लोग पोस्ट पर कमेंट कर अंदाजा लगा रहे हैं कि मौत से एक दिन पहले हेलेना को ऐसा क्यों महसूस हो रहा था। वहीं, उनके फैन्स ने पोस्ट पर कमेंट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। वहीं एक कुछ फैन ने पहले ही कहा था कि वो उनके साथ हैं और वो अकेला महसूस न करें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X