Somy Ali Khan का खुलासा, कहा- 'Sushant Singh Rajput की हत्या की गई और उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदल दी'

Somy Ali Khan On Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली ने हाल ही में रेडिट पर अपने धमाकेदार आस्क मी एनीथिंग (AMA) सेशन के दौरान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े चौंकाने वाले दावे किए हैं।
सोमी अली ने यह भी दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या की गई थी और उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बताया गया था कि एक्टर ने आत्महत्या की है। AMA सेशन के दौरान सोमी से पूछा गया, "सुशांत सिंह मामले के बारे में आप क्या सोचती हैं?"
इस पर सोमी ने जवाब दिया, "उनकी हत्या की गई और इसे आत्महत्या का रूप दे दिया गया है। एम्स के डॉ. सुधीर गुप्ता से पूछें जिन्होंने उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदली। क्यों?" सोमी के जवाब के स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं।
सोमी अली ने जवाब दिया, "एसएसआर, जिया खान और दूसरे लोगों के लिए न्याय की जरूरत है। रवींद्र पाटिल के बारे में क्या ख्याल है? गूगल पर देखें कि उनके साथ क्या हुआ था।"
आपकी जानकारी के लिए बता दें अक्टूबर 2020 में, एम्स मेडिकल बोर्ड ने सुशांत की मौत में हत्या की संभावना को खारिज कर दिया था और इसे "फांसी और आत्महत्या का मामला" बताया था। रिपोर्ट के अनुसार, फोरेंसिक डॉक्टरों की छह सदस्यीय टीम ने "जहर देने और गला घोंटने" के आरोपों को खारिज कर दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा अपार्टमेंट के बेडरूम में लटके पाए गए थे। एक्टर की मौत के मामले में गठित एम्स फोरेंसिक मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने कथित तौर पर कहा था कि शरीर पर फांसी के अलावा कोई चोट नहीं थी। उन्होंने कहा, "मृतक के शरीर और कपड़ों पर संघर्ष/झगड़े के कोई निशान नहीं थे। यह फांसी और आत्महत्या का मामला है।"
एक Reddit यूजर ने उनसे पूछा कि उन्होंने बॉलीवुड क्यों छोड़ा, और इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "क्योंकि मैं सलमान के 8 रातों के स्टैंड से थक गई थी। साथ ही, मुझे रोजाना शारीरिक और मौखिक रूप से प्रताड़ित होना पसंद नहीं था।" सोमी ने आगे कहा, "मैंने तब छोड़ दिया जब मेरा बॉयफ्रेंड ऐश नाम की किसी नई लड़की के साथ था! मैं उसके 8 नाइटस्टैंड से थक गई थी! और मैंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली।"
Somy Ali is unhinged in AMA - Part 1 - SSR murdered; Bhai sleeps n gives STD; Forces abortions; Tharki Akki
byu/RajaHindustaani inBollyBlindsNGossip


Click it and Unblock the Notifications












