पहली नहीं, Ashwin K Verma की तीसरी बीवी हैं Rupali Ganguly, पहली को अता-पता ही नहीं और दूसरी तो...

Who Is Rupali Ganguly Husband: टेलीविजन एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, जो इन दिनों राजन शाही के फेमस शो अनुपमा में लीड रोल निभाती नजर आ रही हैं, उन्होंने अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के सनसनीखेज खुलासे के बाद लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
Esha Verma के आरोप
हाल ही में, ईशा ने रूपाली पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला होने का आरोप लगाया, जिनका कथित तौर पर उनके अब के पति अश्विन के वर्मा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। ईशा के इन इल्जामों के बाद, अश्विन ने कहा कि उन्होंने इस बारे में एक्शन लिया है। जबकि रूपाली ने अभी तक चुप्पी साधे रखी है। तमाम इल्जामों के बीच, यहां आपको रूपाली के पति अश्विन वर्मा और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के बारे में जानने की जरूरत है।
तीन शादियां कर चुके हैं अश्विन
अश्विन वर्मा एडवरटाइजमेंट इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने 2013 में रूपाली से शादी की और उसी साल उन्हें एक बेटा हुआ। अश्विन की पहले दो शादियां हो चुकी थीं, लेकिन उनकी पहली पत्नी के बारे में बहुत कम जानकारी है। उनकी दूसरी शादी के बारे में जानकारी इंटरनेट पर हर जगह है। अश्विन ने 1997 में अपनी दूसरी पत्नी सपना वर्मा से शादी की और कथित तौर पर उन्हें 1986 में मिस कर्नाटक का ताज पहनाया गया था। दोनों न्यूयॉर्क में रहते थे और उनकी दो बेटियां थीं। दुर्भाग्य से, 2008 में यह कपल अलग हो गया।
Esha Verma ने लगाए थे Rupali Ganguly पर आरोप
ईशा वर्मा 22 साल की हैं और अश्विन और सपना की बेटी हैं। वह अपनी मां और बहन के साथ न्यू जर्सी में रहती हैं। वह रटगर्स यूनिवर्सिटी-न्यू ब्रंसविक की स्टूडें रह चुकी हैं। उन्होंने दावा किया, 'क्या कोई रूपाली गांगुली की असली कहानी जानता है? उसका अश्विन के वर्मा के साथ बारह साल तक अफेयर रहा है, जब वह अपनी दूसरी शादी में थे। वह एक क्रूर दिल वाली महिला के अलावा और कुछ नहीं है, जिसने मुझे और मेरी बहन को उनके पिता से अलग करने के अलावा और कुछ नहीं किया है। मैं इसलिए बोल रही हूं क्योंकि वह पूरे मीडिया में दावा करती हैं कि उनका मेरे पिता के साथ एक खुशहाल वैवाहिक जीवन है, जबकि असल में वह उनके प्रति कंट्रोलिंग और मानसिक रूप से विक्षिप्त है।'
ईशा ने आगे कहा, 'रूपाली ने मेरी मां को धमकाया। अगर मैं उससे कॉल पर बात करती, तो वह पीछे से चिल्लाती। जब मैं मुंबई में उससे मिलने गई, तो उसने मुझे घेर लिया। उसने मुझसे कहा, 'अगर तुम फिर कभी ऐसा करोगी या कहोगी कि तुम अपने माता-पिता से मिलना चाहती हो तो तुम्हें इसका पछतावा होगा।' मुझे हमेशा भारत जाने में डर लगता था और मैं उसके साथ दो दिन से ज्यादा नहीं रह सकती थी। ईशा ने कहा कि वह अपने माता-पिता के तलाक को एक्सेप्ट करने के लिए अभी भी स्ट्रगल कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











