पाकिस्तानी ड्रामा Kabhi Main Kabhi Tum का लास्ट एपिसोड होगा टेलिकास्ट, ऐसे फ्री में देख सकते हैं पूरा शो

Kabhi Main Kabhi Tum Last Episode Date, Time In India: अगर आप पाकिस्तानी ड्रामा के शौकीन हैं तो ये खबर आपको दुख पहुंचा सकती है क्योंकि 'कभी मैं कभी तुम' के मेकर्स ने खुलासा की है कि शो अगले हफ्ते खत्म हो रहा है।
Kabhi Main Kabhi Tum का आखिरी एपिसोड
ARY Digital ने घोषणा की है कि शो का आखिरी एपिसोड पाकिस्तान के चुनिंदा सिनेमाघरों में देखने के लिए अवेलेबल होगा। वहीं भारतीयों को एपिसोड के लिए इंतज़ार करना होगा। कभी मैं कभी तुम का लेटेस्ट एपिसोड सोमवार (4 नवंबर) को टेलिकास्ट हुआ। ARY ने आने वाले एपिसोड का टीजर जारी करके दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपने मैसेजेस की बाढ़ ला दी है।
Kabhi Main Kabhi Tum के आखिरी एपिसोड पर लोगों का रिएक्शन
नेटिज़ेंस ने शो के नए ट्रैक पर मिक्स्ड रिएक्शन शेयर किए। एक यूजर ने कमेंट किया "इस शो को देखने के बाद मैं मुस्तफा को दोष नहीं दे सकता, उस पर इतना दबाव था कि शरजीना के पिता सचमुच उसे ताना मार रहे थे और हर चीज के लिए उसे दोषी ठहरा रहे थे। अब वह बेचारा क्या करता? शरजीना इमोशनल थी लेकिन यह सच है कि भावनाएं हमें नहीं खिलाती हैं इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुस्तफा पूरी तरह से गलत है।"
एक और यूजर ने लिखा- "मुझे लगता है कि इस सब में मुस्तफा की बहुत कम गलती है, सारी गलती उसके माता-पिता, दिखावा और दिखावे से भरे इस जहरीले समाज की थी। मुस्तफा को बदलने वाली बात यह थी कि वह ज्यादा कमाना चाहता था ताकि वह अपनी पत्नी और बच्चों को आगे एक अच्छी जिंदगी दे सके, मुझे पता है कि अब आप में से ज्यादातर कहेंगे कि ठीक है लेकिन उसे शरजीना की कमाई को अनदेखा नहीं करना चाहिए था, हां इस हद तक हम कह सकते हैं कि वह गलत था लेकिन बहुत ईमानदारी से कहूं तो वह जो हासिल करने की कोशिश कर रहा था, अपने परिवार के आराम के लिए और जिस तरह से उसने अपने बॉस से कहा कि मैं बेबी को कार में घर लाऊंगा, वह शरजीना और उसके बेटे के लिए उसके प्यार को दिखाता है, यह सब सोचकर उसने अपनी पर्सनैलिटी बदली।'
फ्री में देखें Kabhi Main Kabhi Tum
चूंकि यह एक पाकिस्तानी शो है, इसलिए यह भारत में टेलिकास्ट नहीं होता है। 'कभी मैं कभी तुम' नेटफ्लिक्स, सोनीलिव, डिज़नी+हॉटस्टार, ज़ी5 या जियो सिनेमा जैसे किसी भी स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर भी मौजूद नहीं है। हालांकि, भारतीय दर्शकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे इस शो का मुफ्त में आनंद ले सकते हैं।
जी हां, आपने सही पढ़ा! ARY Digital का आधिकारिक YouTube हैंडल पाकिस्तान में शो के टेलिकास्ट के बाद 'कभी मैं कभी तुम' का ताजा एपिसोड ऑनलाइन अपलोड किया जाता है। यह शो सोमवार और मंगलवार को रात 8 बजे टेलिकास्ट होता है।
आज से खत्म हो जाएगा शो
'कभी मैं कभी तुम' के एपिसोड 34 और 35 YouTube पर रात 9:30 बजे (IST) के बाद देखने के लिए मौजूद होंगे। दर्शकों को शो और फिनाले एपिसोड देखने के लिए एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। 'कभी मैं कभी तुम' का फिनाले एपिसोड 5 नवंबर, 2024 को टेलिकास्ट होगा। इसके साथ ही शो खत्म हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











