..................... Bollywood News In Hindi Live Updates 9 may: arjun kapoor help to 10 year old jaspreet, disha patani photos viral - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: जसप्रीत की मदद करेंगे अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी थाईलैंड में कर रहीं इंजॉय

Bollywood Latest News in Hindi Today

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करते हैं बात करते हैं आज की ताजा खबर की। बता दें कि 10 साल का जसप्रीत और उनके जज्बे ने लोगों को बेहद इंस्पायर किया है। एक्टर अर्जुन कपूर बच्चे की मदद के लिए आगे बढ़े हैं। वहीं दूसरी ओर दिशा पाटनी इन दिनों वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। बता दें कि इन दिनों दिशा पाटनी थाईलैंड में हैं।

दिल्ली का रहने वाला जसप्रीत पिता के निधन के बाद स्ट्रीट में स्टॉल लगाकर रोल बेच रहा है। इस छोटे से बच्चे की आपबीती सुन हर एक का दिल पिघल गया है। छोटी सी उम्र में जसप्रीत ने घर की सारी जिम्मेदारी उठा ली। जसप्रीत की हिम्मत और जज्बे को देख कई लोग इंस्पायर हो रहे हैं यहां तक की कई नामी सितारे जसप्रीत की मदद करने के लिए आगे बढ़े हैं। अर्जुन कपूर ने बच्चे की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है।

दिशा ने हाल ही में अपने वेकेशन की कुछ अन्य तस्वीरें भी शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिखा व्हाइट बिकिनी में समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरा उन्होंने वीडियो शेयर किया है जहां समंदर की लहरें काफी तेज उमड़ कर आ रही हैं। तीसरी तस्वीर दोस्तों के साथ की है। चौथी तस्वीर ढलते सूरज की तो पांचवी और छठी तस्वीर उनकी और उनके दोस्तों की है। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही दिशा लिखती हैं- इस हफ्ते तो मैं सिर्फ डंप करूंगी।

LIVE Feed
  • May 9, 2024 8:13 PM

    Sonakshi Sinha ने 'दो गर्लफ्रेंड' को लेकर Munawar Faruqui को किया बुरी तरह रोस्ट

    नेटफ्लिक्स के मुशायरा रोस्ट में 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की सभी हसीनाओं ने शिरकत की। होस्ट मुनव्वर फारूकी ने मुशायरों के जरिए हीरोइनों को रोस्ट करने की कोशिश की, लेकिन अपने बुने जाल में ही फंस गये। सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें ही बुरी तरह रोस्ट कर दिया।

  • May 9, 2024 8:12 PM

    Babil Khan से हुई ये गलती, एक्टर ने सबके सामने मांगी माफी

    बाबिल खान देर रात मुंबई में एक इवेंट का हिस्सा बनें। जहां पूरी मीडिया भी मौजूद थी। इस दौरान एक्टर पैपराजी को पोज देने के लिए आते तो हैं, लेकिन वह पीछे देखना भूल जाते हैं कि उनसे पहले कोई और वहां मीडिया को पोज दे रहा था। जैसे ही अभिनेता की नजर उस लड़की पर पड़ती हैं तो वह हैरान हो जाते हैं और हाथ जोड़कर सॉरी बोलने लगते हैं।

  • May 9, 2024 6:32 PM

    ड्रेस पर बॉल चिपका कर इवेंट में पहुंचीं जाह्नवी कपूर

    जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेस माही का इंतजार फैंस दिल थामकर कर रहे हैं। काफी समय से ये फिल्म रिलीज के लिए चर्चा में बनी हुई हैं, जिस वजह से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही थी। वहीं, जाह्नवी और राजकुमार राव को चाहने वाले लोगों के लिए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने साथ एंट्री ली।

  • May 9, 2024 5:30 PM

    'Salman Khan ही नहीं, फायरिंग से पहले दो और एक्टर के घर की हुई थी रेकी'

    हाल ही में इस केस के पांचवे आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, राजस्थान से गिरफ्तार पांचवें आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने न केवल सलमान खान के घर बल्कि दो अन्य बॉलीवुड अभिनेताओं के घरों की भी टोह ली थी।

    'Salman Khan ही नहीं, फायरिंग से पहले दो और एक्टर के घर की हुई थी रेकी'
  • May 9, 2024 5:20 PM

    Cannes में फिल्म भेजने पर डायरेक्टर को हुई बड़ी सजा

    ईरानी फिल्ममेकर मोहम्मद रसूलोफ़ को आठ साल की जेल की सज़ा सुनाई गई है। एक्स पर एक बयान में, रसूलोफ के वकील बाबाक पकनिया ने डिटेल में बताया कि ईरान की इस्लामिक क्रांति अदालत ने रसूलोफ को कोड़े मारने, जुर्माना लगाने और संपत्ति जब्त करने के साथ आठ साल की जेल की सजा सुनाई।

    Cannes में फिल्म भेजने पर डायरेक्टर को हुई बड़ी सजा
  • May 9, 2024 3:59 PM

    10 बैंक अकाउंट चलाते थे Gurucharan Singh

    पुलिस ने एक बड़े खुलासे में पाया है कि गुरुचरण सिंह 10 से ज्यादा बैंक अकाउंट्स को ऑपरेट कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि गुरुचरण की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद वह कई बैंक अकाउंट्स चला रहे थे।

  • May 9, 2024 3:14 PM

    नीले रंग का डीप नेक सूट पहन सपना चौधरी ने हरियाणवी गाने पर मटकाई कमर

    आए दिनों सपना के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। वहीं हाल ही में देसी क्वीन ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जो धड़ल्ले वायरल हो रहा है। सपना चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना नीले रंग का चमकीला डीप नेक सूट पहने नजर आ रही हैं। लंबी चोटी हल्का मेकअप और कानों में झुमके उनपर काफी सूट कर रहे हैं।

  • May 9, 2024 2:45 PM

    प्रेग्नेंट मसाबा बुरी तरह से हुईं ट्रोल

    मसाबा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी मां नीना गुप्ता के साथ किसी इवेंट पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होने जो ड्रेस पहनी थी वो लोगों को पसंद नहीं आई है। लोग इस ड्रेस को पेटीकोट कहकर मजाक बना रहे हैं और मसाबा की खिल्ली उड़ा रहे हैं।

  • May 9, 2024 2:27 PM

    साउथ एक्ट्रेस ज्योति राय का इंटीमेट वीडियो हुआ लीक

    कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस ज्योति राय अक्सर अपने लुक्स स्टाइल की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है जिसे देख सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। जी हां, ज्योति राय का एक निजी और इंटीमेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स का गुस्सा चरम सीमा पर पहुंच गया है। यहां तक कि फैन्स ने अब लीगल एक्शन लेने की डिमांड की है।

  • May 9, 2024 1:59 PM

    सलमान खान की सिकंदर में रश्मिका मंदाना की एंट्री

    सबसे पहले 'एनिमल' और 'पुष्पा' जैसी सुपरहिट फिल्में देकर, अब रश्मिका मंदाना, सलमान खान के साथ साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगी, जिसे ए.आर. मुरुगडोस द्वारा डायरेक्ट किया जाना है।

  • May 9, 2024 1:15 PM

    एनिमल और पुष्पा 2 के बाद अब रश्मिका मंदाना की होगी सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में एंट्री

    'एनिमल' और 'पुष्पा' जैसी सुपरहिट फिल्में देकर, अब रश्मिका मंदाना, सलमान खान के साथ साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'सिकंदर' में नजर आएंगी, जिसे ए.आर. मुरुगडोस द्वारा डायरेक्ट किया जाना है। यह फिल्म ईद 2025 के मौके दस्तक देने वाली है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल हैंडल पर ऑफिशियल तौर पर इस खबर की घोषणा की है। 'सिकंदर' सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की जोड़ी को फिर से साथ लेकर आई है, जिन्होंने इससे पहले किक, जुड़वा और मुझसे शादी करोगी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया था।

  • May 9, 2024 11:22 AM

    सलमान खान के घर पर हमला करने वाले शूटर्स को हुआ अफसोस

    सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर्स ने हमले के बाद सीधा अनमोल बिश्नोई को फोन किया दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस चल रही थी। विक्की ने इस कॉल को रिकॉर्ड कर लिया था और अपने भाई सोनू को भेज दिया था। वहीं जैसे ही विक्की से पुलिस ने पूछताछ की सोनू ने यह रिकॉर्डिंग पुलिस को सुनाई इस रिकॉर्डिंग में यह साफ है कि अनमोल ने दोनों से फायरिंग के बदले क्या-क्या वादे किए थे। फिलहाल तो क्राइम ब्रांच ने सोनू को केस के गवाह के रूप में पेश किया है। हमलावरों ने यह भी कहा है कि पहले उन्हें पता ही नहीं था कि गोली सलमान खान के घर चलानी है।

    सलमान खान के घर पर हमला करने वाले शूटर्स को हुआ अफसोस
  • May 9, 2024 11:18 AM

    मम्मी आलिया और पिता रणबीर कपूर के साथ घूमने निकलीं बेबी राहा, फैन्स बोले- बहुत क्यूट है...

    आलिया भट्ट अपने काम के साथ ही अपनी फैमिली पर भी बखूबी ध्यान देती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट मेट गाला से लौटी हैं और आज सुबह ही आलिया भट्ट को पति रणबीर कपूर और बेबी राहा कपूर के साथ देखा गया। व्हाइट फ्लोरल फ्रांक और दो चोटियों में राहा बेहद क्यूट दिखाई दे रही हैं। राहा की लेटेस्ट तस्वीर देख फैन्स राहा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

  • May 9, 2024 10:29 AM

    तलाक की खबरों के बीच मीडिया पर भड़कीं दीपिका पादुकोण?

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तलाक की अफवाह तेजी से फैल रही है। ऐसे में एक वीडियो और सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। तलाक की खबरों के बीच बेबीमून से लौट रहीं दीपिका पादुकोण ने मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला है? ऐसा कहा जा रहा है कि वो बेबी बंप नहीं दिखाना चाहती हैं। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि उन्होने एक लंबी सी टीशर्ट पहनी हुई है। जैसे ही वो मीडिया के कैमरे के पास से गुजरती हैं वो कुछ ऐसा करती हैं जो कि पहले कभी नहीं किया। दरअसल इस दौरान दीपिका पादुकोण कैमरे पर हाथ मार देती हैं। कहा जा रहा है कि वो मीडिया और पैप्स से नाराज हैं। दीपिका ने ऐसा क्यों किया इसपर कई सारे सवाल हैं।

  • May 9, 2024 8:36 AM

    क्या दोबारा बनेगी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा ?

    कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने हाल ही में चुप्पी तोड़ी है। वह बताते हैं कि वह दिल बेचारा का सीक्वल बनाने का विचार कर रहे हैं। दिल बेचारा मेरे लिए बहुत ही खास फिल्म थी। इस फिल्म से मेरी बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हैं।

  • May 9, 2024 7:37 AM

    पिता का निधन, मां छोड़कर चली गई...10 साल के जसप्रीत की मदद करने आगे बढ़े अर्जुन कपूर

    अर्जुन कपूर ने यह निर्णय किया है कि वह 10 साल के जसप्रीत की मदद करेंगे। दिल्ली का रहने वाला जसप्रीत पिता के निधन के बाद स्ट्रीट में स्टॉल लगाकर रोल बेच रहा है। इस छोटे से बच्चे की आपबीती सुन हर एक का दिल पिघल गया है। एक्टर ने लिखा- अपने चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ आगे बढ़ना और सभी चीजों का सामना कर रहा है यह बच्चा। मैं इस 10 साल के बच्चे को सलाम करता हूं। जिसने अपने पैरों पर खड़े होने और अपने पिता के निधन के 10 दिनों के अंदर काम को संभालना यह एक बेहद ही साहस भरा काम है। मुझे उसकी और उसकी बहन की पढ़ाई में मदद करना अच्छा लगेगा। अगर किसी को भी इस बच्चे के ठिकाने के बारे में पता है तो मुझे जरूर बताए।

    पिता का निधन, मां छोड़कर चली गई...10 साल के जसप्रीत की मदद करने आगे बढ़े अर्जुन कपूर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X