पांचवे आरोपी का खुलासा- 'Salman Khan ही नहीं, फायरिंग से पहले दो और एक्टर के घर की हुई थी रेकी'

Salman Khan House Firing: बीते महीने सलमान खान के घर हुई फायरिंग ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस केस से जुड़े लगभग सभी आरोपियों को पकड़ लिया जा चुका है और एक शूटर ने तो आत्महत्या भी कर ली है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेन्स बिश्नोई ने ली थी लेकिन हमले का असली मास्टरमाइंड गैंग्स्टर लॉरेन्स का भाई अनमोल बिश्नोई है।
सलमान खान के घर हुई फाइरिंग को लेकर लगातार चांज पड़ताल चल रही है और हर बार एक नई जानकारी निकलकर सामने आ रही है। अनमोल विश्नोई ने शूटरों को सलमान के घर पर हमला करने के लिए राजी किया गया था। 15 मार्च, 2024 को पनवेल में हथियारों की डिलीवरी मिलने के बाद, अनमोल ने शूटर्स को टारगेट की जानकारी दी और उन्हें एक्टर के घर पर गोलीबारी करने के इंस्ट्रक्शन दिए।
क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक, 12 अप्रैल को शूटर्स ने सलमान खान के अपार्टमेंट बिल्डिंग की रेकी की थी और उसका वीडियो बनाकर अनमोल को भी भेजा था। निशानेबाज, पाल और गुप्ता, गोलीबारी को अंजाम देने से आशंकित थे, जब तक कि अनमोल ने उन्हें यह नहीं कहा था कि वो सलमान खान के घर फायरिंग करके पुण्य के भागीदार बन जाएंगे।
दोनों को पिछले साल अक्टूबर में विश्नोई गिरोह ने मुंबई भेजा था। कई कोशिशों के बावजूद, वे घर लेने में नाकामयाब रहे। आख़िरकार, मार्च 2024 में, पनवेल में एक स्थानीय रिक्शा चालक की मदद से, वे हरिग्राम एरिया में एक फ्लैट किराए पर लेने में कामयाब रहे।
हाल ही में इस केस के पांचवे आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक, राजस्थान से गिरफ्तार पांचवें आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने न केवल सलमान खान के घर बल्कि दो अन्य बॉलीवुड अभिनेताओं के घरों की भी टोह ली थी।
प्लानिंग के हिसाब से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया, इस दौरान शूटरों को कुल 3 लाख रुपये मिले। मुंबई क्राइम ब्रांच मामले में शामिल सभी व्यक्तियों को पकड़ने के लिए मामले की जांच जारी रख रही है। 14 अप्रैल को सलमान खान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने मुंबई के बांद्रा इलाके को हिलाकर रख दिया।
बाद की गिरफ्तारियों में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंध का पता चला, जिसके कारण मुंबई पुलिस ने शूटिंग में शामिल सभी लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लागू किया। इस बीच, मामले के सिलसिले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications