Cannes में फिल्म भेजने पर डायरेक्टर को हुई बड़ी सजा, कोड़े मारना, प्रॉपर्टी जब्त और मिली आठ साल की जेल

ईरानी फिल्ममेकर मोहम्मद रसूलोफ़ को आठ साल की जेल की सज़ा सुनाई गई है। एक्स पर एक बयान में, रसूलोफ के वकील बाबाक पकनिया ने डिटेल में बताया कि ईरान की इस्लामिक क्रांति अदालत ने रसूलोफ को कोड़े मारने, जुर्माना लगाने और संपत्ति जब्त करने के साथ आठ साल की जेल की सजा सुनाई।
रसूलोफ एक ईरानी फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने अपनी फिल्म 'देयर इज़ नो एविल' के लिए 2020 में बर्लिन में गोल्डन बियर जीता था और 2017 में 'ए मैन ऑफ इंटीग्रिटी' के लिए कान्स में जूरी की तारीफें बटोरी थीं। उनकी नई फिल्म 'द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग' का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में होगा। लेकिन उससे पहले उनकी टीम को ईरानी सरकार के दबाव का सामना करना पड़ा। कुछ एक्टर्स से पूछताछ की गई और उन्हें ईरान छोड़ने से रोक दिया गया। अन्य लोगों ने कहा कि अधिकारियों ने उनसे कहा कि वे रसूलोफ से फिल्म को फेस्टिवल से हटाने के लिए कहें।
पकनिया ने पुष्टि की कि फैसले को अपीलेट कोर्ट में बरकरार रखा गया था और अब यह एनफोर्समेंट के लिए पेंडिंग है। वकील ने कहा कि रसूलोफ की पब्लिक अनाउंसमेंट और फिल्म और डॉक्यूमेंट्री प्रोडक्शन में उनकी भागीदारी को सजा के लिए प्राथमिक आधार के रूप में लिया गया था। अदालत ने कहा है कि रसूलोफ की ये एक्टिविटीज देश की सुरक्षा को कमजोर कर रही है।
यह घटनाक्रम ईरानी अधिकारियों द्वारा रसूलोफ पर उनके नए प्रोजेक्ट, 'द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग' को कान्स फिल्म फेस्टिवल से वापस लेने के लिए दबाव डालने के बाद हुआ है। इस जबरदस्ती में फिल्म के निर्माताओं को परेशान करना और एक्टर्स को पूछताछ के लिए बुलाना, उनके देश छोड़ने पर रोक लगाना शामिल था।
पकनिया ने एक्स पर कहा, "फिल्म के कुछ कलाकारों के फिल्म छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और उनके बयानों के मुताबिक, कई घंटों की पूछताछ के बाद उनसे डायरेक्टर से फिल्म को कान्स फेस्टिवल से हटाने के लिए कहने को कहा गया।"
वैरायटी के अनुसार, रसूलोफ़ को जुलाई 2022 में ईरानी अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिया गया था, क्योंकि उन्होंने साउथ-वेस्ट शहर अबादान में एक इमारत ढहने के बाद भड़के विरोध प्रदर्शन के दौरान ईरानी सुरक्षा बलों से हथियारों का इस्तेमाल करने से परहेज करने की रिक्वेस्ट की थी। स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण उन्हें फरवरी 2023 में रिहा कर दिया गया।
इससे पहले, ईरानी अधिकारियों ने रसूलोफ़ को 2020 में बर्लिनले में हिस्सा लेने से बैन कर दिया था। उस प्रोग्राम के दौरान, उनकी बेटी, बरन रसूलोफ़, जिन्होंने "देयर इज़ नो एविल" में एक्टिंग की थी, उन्होंने उनका गोल्डन बियर अवॉर्ड लिया था। पिछले साल मई में, रसूलोफ को कान्स फिल्म फेस्टिवल के अन सर्टन रिगार्ड जूरी के सदस्य के रूप में अपनी भूमिका को पूरा करने के लिए ईरान छोड़ने से मना कर दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications