पिता का निधन, मां छोड़कर चली गई...10 साल के जसप्रीत की मदद करने आगे बढ़े अर्जुन कपूर, बोले- बच्चे को मैं...

arjun kapoor

Arjun Kapoor Offer Help To 10 Year Old Jaspreet: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आए दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ जाते हैं। वैसे तो अर्जुन फैन्स के फेवरेट एक्टर की लिस्ट में आगे ही रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने जो निर्णय किया है उसे जानने के बाद अर्जुन फैन्स के दिलों पर राज कर रहे हैं। जी हां, अर्जुन कपूर ने यह निर्णय किया है कि वह 10 साल के जसप्रीत की मदद करेंगे। दिल्ली का रहने वाला जसप्रीत पिता के निधन के बाद स्ट्रीट में स्टॉल लगाकर रोल बेच रहा है। इस छोटे से बच्चे की आपबीती सुन हर एक का दिल पिघल गया है।

जसप्रीत का जज्बा देख लोग हो रहे इंस्पायर
दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली में सड़क किनारे 10 साल का बच्चा जसप्रीत रोल का स्टॉल लगाए खड़ा है। बच्चे के पिता का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ था। बताया जा रहा है कि जसप्रीत के पिता एक गंभीर बीमारी से गुजर रहे थे। वहीं पिता के गुजर जाने के बाद मां जयप्रीत और बेटी को छोड़कर पंजाब चली गई। जसप्रीत ने अपने और बहन के पालन के लिए पिता की तरह सड़क पर रोल लगाना शुरू कर दिया। छोटी सी उम्र में जसप्रीत ने घर की सारी जिम्मेदारी उठा ली। जसप्रीत की हिम्मत और जज्बे को देख कई लोग इंस्पायर हो रहे हैं यहां तक की कई नामी सितारे जसप्रीत की मदद करने के लिए आगे बढ़े हैं।

अर्जुन कपूर ने बढ़ाया मदद का हाथ
जसप्रीत की हिम्मत को देख अर्जुन कपूर ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। एक्टर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है साथ ही बच्चे की तारीफ की है। एक्टर ने लिखा- अपने चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ आगे बढ़ना और सभी चीजों का सामना कर रहा है यह बच्चा। मैं इस 10 साल के बच्चे को सलाम करता हूं। जिसने अपने पैरों पर खड़े होने और अपने पिता के निधन के 10 दिनों के अंदर काम को संभालना यह एक बेहद ही साहस भरा काम है। मुझे उसकी और उसकी बहन की पढ़ाई में मदद करना अच्छा लगेगा। अगर किसी को भी इस बच्चे के ठिकाने के बारे में पता है तो मुझे जरूर बताए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X