Bollywood Hindi News Live- नहीं बनेगी अश्वत्थामा, किसिंग सीन विवाद पर फाइटर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

bollywood live updates

Bollywood Latest News in Hindi Today- मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं फिल्म इमोर्टल अश्वत्थामा की जो कि लंबे समय से चर्चा में रही है। अब खबर आ रही है कि ये फिल्म नहीं बनेगी और इसको लेकर निर्देशक ने एक बड़ी बात कह दी है। विकी कौशल इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। आदित्य धर ने कहा है कि इस फिल्म को हम नहीं बनाएंगे क्योंकि इसमें सही भारत को दिखाने की एक बड़ी जिम्मेदारी है। यही कारण है कि इस फिल्म को डिब्बाबंद किया जा रहा है।

इसके अलावा बात करें फाइटर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की तो उन्होने इस फिल्म के किसिंग सीन विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। इस फिल्म में एयरफोर्स ऑफिसर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के बीच एक किसिंग सीन फिल्माया गया है। इस सीन को लेकर किसी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसपर सिद्धार्थ ने का है कि, शिकायतकर्ता के बारे में हमने पता किया है वो एयरफोर्स से नहीं है। ऐसा कोई शख्स एयरफोर्स में ही मौजूद नहीं है।

इस तरह की तमाम जानकारियों के लिए आप दिनभर बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Feb 10, 2024 9:25 PM

    कार्तिक से मिलने के लिए फैन ने कर दी सारी हदें पार

    शनिवार, 10 फरवरी, 2024 को, अभिनेता के डाई हार्ड फैन ने अपने पसंदीदा स्टार से मिलने के लिए उत्तर प्रदेश के शहर झांसी से मुंबई की जर्नी की। आर्यन के फैन ने मुंबई पहुंचने के लिए 9 दिनों से भी ज्यादा समय तक अपनी साइकिल से 1000 किलोमीटर से ज्यादा की जर्नी की। अपने इस फैन से मिलने के लिए कार्तिक भी तुरंत घर के नीचे आए और अपने इस तगड़े फैन के साथ फोटो खिंचवाई।

    कार्तिक से मिलने के लिए फैन ने कर दी सारी हदें पार
  • Feb 10, 2024 9:24 PM

    Mithun Chakraborty को आया ब्रेन स्ट्रोक

    दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक्टर आज सुबह से ही अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत की वजह से भर्ती किया गया था लेकिन हालिया रिपोर्ट में कुछ और ही बात सामने आई है।

    Mithun Chakraborty को आया ब्रेन स्ट्रोक
  • Feb 10, 2024 6:36 PM

    नितेश तिवारी की 'रामायण' में इस खूबसूरत एक्ट्रेस का आया नाम, शूर्पणखा बनकर कटवाएगी नाक

    नितेश तिवारी की 'रामायण' अपनी दिलचस्प कास्टिंग को लेकर काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है। अब तक पता चला है कि रणबीर कपूर फिल्म में राम की भूमिका निभाएंगे, लेकिन अब खबर है कि रावण की बहन शूर्पणखा की रोल के लिए भी बातचीत चल रही है।

    नितेश तिवारी की 'रामायण' में इस खूबसूरत एक्ट्रेस का आया नाम, शूर्पणखा बनकर कटवाएगी नाक
  • Feb 10, 2024 6:11 PM

    पत्नी और बेटे को लेकर घर पहुंचे विक्रांत मैसी, फैन्स ने दीं बधाइयां

    विक्रांत मैसी इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हैं। एक तरफ उनकी फिल्म 12वीं फेल में की गई एक्टिंग उनकी तारीफों के पुल बांध रही है, वहीं दूसरी तरफ 7 फरवरी को विक्रांत की पत्नी शीतल ने बेटे को जन्म दिया था। आपको बता दें कि कपल शादी के 2 साल बाद माता पिता बना है। दोनों ने 14 फरवरी 2022 में पहाड़ी रीति रिवाज को मुताबिक शादी की थी। विक्रांत और शीतल ने शादी के पहले 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

  • Feb 10, 2024 6:04 PM

    64 सालों बाद धर्मेंद्र ने बदला अपना नाम

    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की रिलीज़ के साथ, धर्मेंद्र के नाम में एक महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। फिल्म का प्रीमियर 9 फरवरी को सिनेमाघरों में हुआ, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र ने शाहिद के दादा का किरदार निभाया है। शुरुआती क्रेडिट से पता चला कि धर्मेंद्र ने अपने मिडल और जन्म के समय दिए गए उपनाम को शामिल करने का विकल्प चुना है। फिल्म में उन्हें धर्मेंद्र सिंह देओल के रूप में क्रेडिट दिया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र का मूल नाम धरम सिंह देओल था।

  • Feb 10, 2024 6:01 PM

    इस टीवी एक्टर ने खुलेआम कर दी पाकिस्तानी शोज की तारीफ

    मशहूर एक्टर सुशांत सिंह ने हाल ही में भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि इसे बदलाव की जरूरत है। यही नहीं उन्होंने पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री को भारतीय टीवी इंडस्ट्री से बेहतर तक कह दिया।

    इस टीवी एक्टर ने खुलेआम कर दी पाकिस्तानी शोज की तारीफ
  • Feb 10, 2024 4:45 PM

    Dalljiet Kaur की तलाक की खबरों के बीच आया बड़ा बयान, कहा- 'वो भारत लौट आई हैं और अब...'

    दलजीत ने केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की और वह पिछले साल अपने बेटे जेडन के साथ केन्या चली गईं। तलाक की अफवाहों के बीच दलजीत की टीम ने एक बयान जारी कर बताया कि एक्ट्रेस अपने परिवार में मेडिकल इमरजेंसी के लिए भारत आई हैं। प्रवक्ता ने कपल के रिश्ते के बारे में कोई कमेंट नहीं किया लेकिन सभी से दलजीत के बेटे जेडन की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध किया।

    Dalljiet Kaur की तलाक की खबरों के बीच आया बड़ा बयान, कहा- 'वो भारत लौट आई हैं और अब...'
  • Feb 10, 2024 4:43 PM

    इस फेमस एक्टर की फिल्म देखते-देखते थिएटर के अंदर लगा दी आग और फिर इधर-उधर लगे नाचने, वीडियो देख सहमे लोग!

    'कैमरामैन गंगातो रामबाबू' की दोबारा रिलीज नंदयाला में एक थिएटर मालिक के लिए महंगी पड़ गई। अपने पसंदीदा स्टार की दोबारा रिलीज का जश्न मनाने के लिए, कुछ फैंस ने थिएटर के अंदर अलाव जलाया, जिसके बाद थिएटर के अंदर आग लग गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    इस फेमस एक्टर की फिल्म देखते-देखते थिएटर के अंदर लगा दी आग और फिर इधर-उधर लगे नाचने, वीडियो देख सहमे लोग!
  • Feb 10, 2024 3:02 PM

    लापता लेडीज फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला

    दर्शकों ने आमिर खान प्रोडक्शंस और किरण राव के निर्देशन में बनी 'लापता लेडीज़' की तारीफ की। फिल्म को भोपाल स्क्रीनिंग में स्टैंडिंग ओवेशन मिला। प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल स्टारर यह फिल्म 1 मार्च, 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी।

    लापता लेडीज फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला
  • Feb 10, 2024 3:00 PM

    'फाइटर' पर सिद्धार्थ आनंद: भारतीय वायुसेना ने हमें नो ओब्जेक्शन सर्टिफिकेट दिया

    सिद्धार्थ ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया- "फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के किस को लेकर हुए विवाद पर सिद्धार्थ आनंद ने प्रतिक्रिया दी। फिल्म में किस को लेकर मेकर्स को कानूनी नोटिस मिला है। यह फिल्म आईएएफ के साथ सावधानीपूर्वक प्रक्रियाओं से गुजरी है, स्क्रिप्ट प्रस्तुत करने से लेकर उत्पादन योजना तक, सेंसर बोर्ड पर सेंसर से पहले फिल्म को देखना, आईएएफ में इसे फिर से देखना, फिल्म की समीक्षा के बाद फिल्म की समीक्षा करना सेंसर, और फिर हमें एनओसी अनापत्ति प्रमाणपत्र की एक भौतिक प्रति दे रहे हैं।"

  • Feb 10, 2024 12:19 PM

    Mithun Chakraborty को उठा तेज सीने में दर्द, कोलकाता के अस्पताल में किया गया भर्ती

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती की तबियत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को 10 फरवरी की सुबह तेज सीने में दर्द शुरू हुआ था जिसके बाद परिवार वालों ने उन्हें कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। करीबी रिपोर्ट्स की माने तो उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। जिस वजह से उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा ही कि एक बड़ी डॉक्टर्स की टीम उनकी जांच कर रही है।

  • Feb 10, 2024 11:46 AM

    ईशा अंबानी के पति आनंद पिरामल के साथ दिखीं जान्हवी कपूर

    मुकेश अंबानी के दामाद के साथ नजर आ रहीं जान्हवी कपूर इस दौरान मैच का आनंद लेने के लिए पहुंची थीँ। हालांकि उनको शायद ही पता होगा कि वहां पर आनंद से उनकी मुलाकात हो जाएगी।

    ईशा अंबानी के पति आनंद पिरामल के साथ दिखीं जान्हवी कपूर
  • Feb 10, 2024 10:41 AM

    18 साल की स्टूडेंट ने 52 साल के टीचर के साथ दिए इंटिमेट सीन

    फिल्म में जेना जो कि स्टूडेंट हैं वो 18 साल की लड़की के किरदार में हैं जबकि मार्टिन एक टीचर हैं जिसकी उम्र 52 साल बताई गई हैं। इन दोनों टीचर और स्टूडेंट के बीच फिल्माए गए किसिंग सीन ने बवाल कर दिया है।

    18 साल की स्टूडेंट ने 52 साल के टीचर के साथ दिए इंटिमेट सीन
  • Feb 10, 2024 10:19 AM

    बिग बॉस 17 की ग्रैंड पार्टी में छाए मुनव्वर, ईशा और अंकिता लोखंडे..

    बिग बॉस 17 एक सफल सीजन रहा है और इसको लेकर मेकर्स काफी खुश हैं। इसी को लेकर एक ग्रैंड सक्सेस पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी के दौरान बिग बॉस 17 के सभी कंटेस्टेंट पहुंचे थे।

  • Feb 10, 2024 9:46 AM

    तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने पहले दिन कमाई इतने करोड़

    शाहिद कपूर और कृति सैनन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 6.5 करोड़ की ओपनिंग दी है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म अपने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ सकती है। देखने वाली बात होगी कि ऐसा होता या नहीं।

  • Feb 10, 2024 9:11 AM

    'लाल सलाम' की रिलीज के बाद व्हील चेयर पर पहुंचे रजनीकांत

    रजनीकांत ने तमिल में अपनी बेटी के लिए लिखा, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपकी फिल्म लाल सलाम बेहद सफल हो।" ऐश्वर्या के पूर्व पति धनुष ने भी नवीनतम रिलीज पर लिखा, "आज से लाल सलाम..."

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X