नितेश तिवारी की 'रामायण' में इस खूबसूरत एक्ट्रेस का आया नाम, शूर्पणखा बनकर कटवाएगी नाक

Nitesh Tiwari Ramayana

Nitesh Tiwari Ramayana Update: नितेश तिवारी की 'रामायण' अपनी दिलचस्प कास्टिंग को लेकर काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है। अब तक पता चला है कि रणबीर कपूर फिल्म में राम की भूमिका निभाएंगे, लेकिन अब खबर है कि रावण की बहन शूर्पणखा की रोल के लिए भी बातचीत चल रही है।

पिंकविला ने एक सूत्र के हवाले से कहा, 'रकुल प्रीत सिंह और नितेश तिवारी के बीच पिछले कुछ समय से बातचीत चल रही है और अब शूर्पणखा के लिए कास्टिंग हो चुकी है। यह रामायण के सबसे महत्वपूर्ण पात्रों में से एक है, क्योंकि शूर्पणखा ही वह है जो भगवान राम और रावण की प्रतिद्वंद्विता के लिए जिम्मेदार है।'

सूत्र ने कहा- 'रकुल इस 'रामायण' की दुनिया में कदम रखने के लिए उत्साहित हैं और कागजी कार्रवाई जल्द ही होगी। एक्ट्रेस रामायण की सदाबहार कहानी से जुड़ने को जीवन में एक बार मिलने वाले अवसर के रूप में मान रही हैं।'

इस बीच, पिछले महीने यह खबर आई थी कि फिल्म में हनुमान की भूमिका निभाने के लिए सनी देओल को चुना गया है। पिंकविला ने एक सूत्र के हवाले से कहा था, 'सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभाने का मौका पाकर बहुत उत्साहित हैं। यह स्वर्ग में बनाई गई कास्टिंग है, क्योंकि भगवान हनुमान शक्ति के प्रतीक हैं, और वर्तमान समय में इस भूमिका को पूरी दृढ़ता के साथ निभाने के लिए सनी देओल से बेहतर कौन हो सकता है।'

सूत्रों के हवाले से खबर है कि 'रामायण: पार्ट वन' की शूटिंग मई 2024 से शुरू होगी इस फिल्म में हनुमान के रोल में सनी देओल का कैरेक्टर गेस्ट रोल में होगा लेकिन दूसरे और तीसरे पार्ट में उनकी पूर्ण रूप से उपस्थिति होगी और अहम किरदार के रूप में वो लोगों के सामने आएंगे।

इस फिल्म में जहां रणबीर कपूर राम की भूमिका निभाएंगे, वहीं कथित तौर पर जाहन्वी कपूर को सीता की भूमिका के लिए चुना गया है। इससे पहले, सीता की भूमिका के लिए सई पल्लवी से बातचीत चल रही थी, लेकिन बाद में पता चला कि कुछ कारणों के चलते वो फिल्म से बाहर हो गई हैं। इस बीच, केजीएफ स्टार यश फिल्म में रावण का किरदार निभा सकते हैं। विजय सेतुपति को विभीषण का किरदार निभाने के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: ramayana rakul preet singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X