..................... bollywood news in hindi live updates 31 January Shantanu Maheshwari Fraud Salman Khan films warning - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: आलिया के एक्टर संग हुआ फर्जीवाड़ा, सलमान खान की कंपनी ने दी कड़ी चेतावनी

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 31 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

गंगूबाई काठियावाड़ी में अपनी अदाकारी से लोगों के बीच खास पहचान बनाने वाले अभिनेता शांतनु माहेश्वरी घोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। अपने पोस्ट में शांतनु ने खुलासा किया कि उनके बैंक खाते पर उनकी जानकारी के बिना एक कार्ड बनाया गया था। मामला तब और ज्यादा बद से बदतर हो गया जब उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी, फोन नंबर और पता भी उनकी जानकारी के बिना बदल दिया गया।

सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी 'सलमान खान फिल्म्स' एक चेतावनी जारी की है। उन्होंने फर्जी कास्टिंग कॉल के खिलाफ एक्शन लेने की चेतावनी देते हुए नोटिस दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी ओर से लिखा गया है कि वो फिल्मों में कास्टिंग के लिए किसी थर्ड पार्टी से नहीं जुड़े हैं। अगर इस मामले में कोई भी मेल या मेसेज मिलता है तो उसपर भरोसा ना करें। उन्होंने कहा कि "अगर सलमान खान का नाम किसी गलत तरह से इस्तेमाल किया गया तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।"

LIVE Feed
  • Jan 31, 2024 8:34 PM

    अपकमिंग फिल्म के लिए एमएमए फाइटर कॉनर मैकग्रेगर से उर्वशी रौतेला ने ली ट्रेनिंग

    एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला तेलुगु स्टार नंदामुरी बालकृष्ण के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं, जिसे अस्थायी रूप से 'एनबीके 109' कहा जा रहा है। उन्होंने मुश्किल रास्ता चुना है। एक्ट्रेस ने मार्शल आर्टिस्ट और प्रोफेशनल बॉक्सर कॉनर मैकग्रेगर से एक्शन और स्टंट सीखे हैं। एक्ट्रेस के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए, कॉनर ने कहा, ''शाहरुख खान के बाद मैं जिस एकमात्र बॉलीवुड फिल्म हस्ती को जानता हूं वह उर्वशी रौतेला हैं। जरा उनकी खूबसूरती और लोकप्रियता को देखिए। वह एक बेहतरीन अदाकारा और कलाकार हैं।''

  • Jan 31, 2024 7:14 PM

    पीएम मोदी के कारण रकुल और जैकी ने बदला डेस्टिनेशन वेडिंग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवारों से भारत के भीतर शादी का आयोजन करने के आह्वान के बाद बॉलीवुड एक्टर-प्रॉड्यूसर जैकी भगनानी और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने डेस्टिनेशन वेडिंग बदल दिया है। यह कपल अगले महीने 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंधने वाला है। दोनों ने मूल रूप से विदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बनाई थी, लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के चलते आखिरी समय में भारत में शादी करने का फैसला लिया।

  • Jan 31, 2024 6:23 PM

    मुनव्वर फारुकी और अब्दु रोजिक ने एक साथ किया डिनर, शेयर की फोटोज

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब्दु रोजिक ने 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारुकी से मुलाकात की और कहा है कि वे अपने अगले टेकओवर की प्लानिंग बना रहे हैं। मुनव्वर कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 17वें सीजन के विजेता हैं। वह 50 लाख रुपये से ज्यादा की बड़ी रकम और एक कार के साथ ट्रॉफी घर ले आए। ताजिकिस्तानी सिंगर अब्दु, जो 'बिग बॉस 16' का हिस्सा थे, हाल ही में मुनव्वर के साथ डिनर के लिए बाहर निकले और अपनी आउटिंग से कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

  • Jan 31, 2024 5:41 PM

    बेटे जुनैद की अपकमिंग फिल्म की प्रोग्रेस देखने जापान जाएंगे आमिर खान

    बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपने बड़े बेटे जुनैद खान की दूसरी फिल्म के प्रोग्रेस का आकलन करने के लिए जापान जाने वाले हैं। हालांकि, फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार, मुंबई में एक शूट शेड्यूल पूरा करने के बाद प्रोडक्शन यूनिट अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए जापान चली गई है। फिल्म जापान में साप्पोरो शहर के अनोखे लैंडस्केप को दर्शाती है। यह एक ऐसी जगह है जिसे पहले कभी सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया नहीं गया है। इसे होक्काइडो का सांस्कृतिक, आर्थिक और राजनीतिक केंद्र माना जाता है।

  • Jan 31, 2024 4:48 PM

    करीना कपूर ने 'दिलों की रानी' अमृता अरोड़ा को 43वें जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं

    बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त अमृता अरोड़ा को उनके 43वें जन्मदिन की बधाई दी। करीना ने सोशल मीडिया पर एक रील शेयर की, जिसमें उनका प्यारा बॉन्ड देखने को मिल रहा है। वीडियो में करीना के पति व एक्टर सैफ अली खान, अमृता की बहन मलायका अरोड़ा और करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी हैं। दोनों की कई थ्रोबैक कैंडिड तस्वीरें शामिल हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''हमारे दिलों की रानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आई लव यू मेरे अमोलस। हमेशा, हमेशा के लिए... और हमेशा खुश रहो...''

  • Jan 31, 2024 4:10 PM

    'कटहल' वाली हसीना ने जंगल में किया मंगल

    कटहल वाली हीरोइन इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव है। हाल ही में ऊपर से पूरी तरह न्यूड होकर सिर्फ नीचे कपड़े पहने थे और तस्वीरें पोस्ट कर दी थीँ। अब ऊनी ब्रा पहनकर जंगल में मंगल करती हसीना की तस्वीरें सामने आई हैं। हम बात कर रहे हैं मेघा शुक्ला की जो कि वायरल हो रही हैं।

  • Jan 31, 2024 3:11 PM

    बाहर निकलते ही Isha Malviya ने किया सनसनीखेज खुलासा

    ईशा ने बताया कि करण जौहर की आलोचना ने भी उन पर असर डाला, लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि वह इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकतीं। उन्होंने इसे सकारात्मक रूप से लेने और आगे बढ़ने का फैसला किया। सेशन के बाद, उन्हें भूख लगी और वीकेंड का वार के दिनों में, उन्हें चॉकलेट पेस्ट्री के साथ एक फूड बॉक्स मिला और ईशा अपने खाने के साथ इसका आनंद लेने के लिए उत्साहित थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नाराज होने से कुछ भी नहीं बदलेगा।

  • Jan 31, 2024 2:31 PM

    Ankita Lokhande की खुल गई किस्मत, मिला फेमस एक्टर संग काम करने का मौका

    बिग बॉस 17 के फिनाले के कुछ दिनों बाद, अंकिता लोखंडे ने अपनी दूसरी बॉलीवुड फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर की घोषणा की। इस फिल्म में वह रणदीप हुडा के साथ नजर आएंगी जो निर्देशन के क्षेत्र में अपना डेब्यू करेंगे। अपना उत्साह व्यक्त करते हुए उन्होंने फिल्म रिलीज की तारीख की घोषणा की।

  • Jan 31, 2024 2:05 PM

    Shocking! इमरान खान के बाद पत्नी बुशरा बीबी को 14 साल की सजा

    जी हां, खबर है कि बुशरा को 14 साल की सजा सुनाई गई है और ये काफी लंबी अवधि होती है। बुशरा को लेकर ये खबर तब आई जब इमरान खान को 10 साल की जेल की सजा मिल चुकी थी। इसके एक दिन बाद ये सजा उनकी पत्नी को सुनाई गई।

  • Jan 31, 2024 1:48 PM

    ट्रोलिंग के बाद तीसरी शादी पर Shoaib Malik ने तोड़ी चुप्पी

    सना जावेद पर ट्रोल होते हुए शोएब मलिक ने कहा, ''आपको वही करना चाहिए जो आपका दिल कहे। आपको कभी भी ये नहीं सोचना चाहिए कि लोग क्या सोचेंगे। ये बिलकुल नहीं दिमाग में लाना चाहिए। भले ही आपको यह सीखने में वक्त लगे कि लोग क्या सोचेंगे, आप अपने दिल की करो चाहे 10 साल लग जाएं, या 20 साल लग जाएं।'' जैसे ही शोएब मलिक ने ये बात कही लोग उनको फिर से ट्रोल कर रहे है और काफी खरी खोटी सुना रहे हैँ।

  • Jan 31, 2024 12:59 PM

    अर्जुन कपूर ने छीन ली सलमान खान से फिल्म?

    Pinkvilla की एक खबर की मानें तो बोनी कपूर और ज़ी स्टूडियोज ने 'नो एंट्री 2' के लिए हाथ मिला लिया है और काफी जल्दी फिल्म फ्लोर पर होगी। अनीस बज़्मी निर्देशक और लेखक के रूप में फिल्म में वापसी करेंगे।

  • Jan 31, 2024 12:23 PM

    चोपड़ा परिवार में फिर बजने वाली है शहनाई, प्रियंका की इस बहन की होने वाली है धूमधाम से शादी

    प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा ने हाल ही में एक हैरतंगेज खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी का खुलासा किया है। जी हां, मीरा चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और अपनी जिंदगी का एक नया सफर शुरू करने वाली हैं।

    चोपड़ा परिवार में फिर बजने वाली है शहनाई, प्रियंका की इस बहन की होने वाली है धूमधाम से शादी
  • Jan 31, 2024 12:22 PM

    बिग बॉस से बाहर आते ही दोस्ती आई खतरे में, Mannara Chopra ने कहा- 'मुनव्वर मुझसे सबके सामने माफी मांगे'

    Mannara Chopra On Munawar Faruqui: मनारा चोपड़ा रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अपने सफर की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। मन्नारा की जर्नी का एक और मुख्य आकर्षण बीबी 17 विजेता मुनव्वर फारुकी के साथ उनकी दोस्ती थी। जहां जरूरत पड़ने पर वह शो में उनके लिए खड़ी रहीं, वहीं एक एपिसोड के दौरान मुनव्वर की 'उन्हें किस करने के बाद अनकंफर्टेबल महसूस होने' वाले कमेंट ने मनारा को बहुत हैरान कर दिया।

    बिग बॉस से बाहर आते ही दोस्ती आई खतरे में, Mannara Chopra ने कहा- 'मुनव्वर मुझसे सबके सामने माफी मांगे'
  • Jan 31, 2024 12:21 PM

    शिल्पा शेट्टी बनीं चैंपियंस ऑफ चेंज

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शिल्पा ने इन फोटोज को अपने फैंस के साथ साझा करते हुए एक नोट लिखा है, 'महाराष्ट्र में माननीय न्यायमूर्ति के.जी. बालाकृष्णन और माननीय न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा जी द्वारा 'चैंपियंस ऑफ चेंज 2023' पुरस्कार से सम्मानित होने पर बेहद आभारी और सम्मानित महसूस कर रही हूं। एक प्राउड भारतीय के रूप में, मैं बहुत आभारी हूं।' इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने इस नोट में अपने फैंस पर प्यार भी बरसाया है।

  • Jan 31, 2024 10:38 AM

    Kareena Kapoor के छोटे बेटे की हरकत देखकर आग बबूला हुए लोग, कहा- 'बदतमीज मां की बदतमीज औलाद'

    अक्सर जेह अपने माता-पिता को नखरे दिखाते नजर आते हैं। हाल ही में जेह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह किसी बात पर गुस्सा हो रहे थे। बीते दिन एक पैपराजी पेज ने करीना कपूर खान का अपने बच्चों के साथ कार से बाहर निकलते हुए एक वीडियो साझा किया। सबसे पहले जेह कार से उतरे और वो थोड़े खराब मूड में दिख रहे थे और उन्होंने फर्श पर एक कागज फेंक दिया। हालांकि, उनकी नैनी ने तुरंत उसे उठा लिया और करीना उन्हें अंदर ले गईं और उनके पीछे-पीछे तैमूर अली खान भी गए।

    Kareena Kapoor के छोटे बेटे की हरकत देखकर आग बबूला हुए लोग, कहा- 'बदतमीज मां की बदतमीज औलाद'
  • Jan 31, 2024 10:12 AM

    प्रिया दत्त ने आगे बढ़ाई दिवंगत पिता सुनील दत्त की ये विरासत

    बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत स्टार्स सुनील दत्त और नरगिस दत्त की बेटी प्रिया दत्त ने टाटा मुंबई मैराथन में अपने पिता की सशक्तिकरण की विरासत को कायम रखा है। टाटा मुंबई मैराथन की साल 2005 में शुरुआत हुई थी। अब प्रिया दत्त ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रिया दत्त ने मैराथन के जरिए दिव्यांग लोगों को सशक्त बनाने के लिए दिवंगत पिता सुनील दत्त के दृष्टिकोण पर जोर दिया है।

  • Jan 31, 2024 10:11 AM

    रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली के आगे रखी ये बड़ी शर्तें

    रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की मूवी लव एंड वॉर में नजर आने वाले हैं। इस बीच रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली के सामने कुछ शर्तें रख दी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने ये कहा है कि फिल्म की शूटिंग समय से हो और डेट को आगे ना बढ़ाया जाए। इसपर संजय लीला ने रणबीर से ये वादा किया है कि जुलाई साल 2025 तक फिल्म पूरी कर लेंगे। दूसरी शर्त है काम के घंटे तय होना। आखिर में रणबीर कपूर ने ये कहा कि हर काम डिसिप्लिन के साथ हो।

  • Jan 31, 2024 10:09 AM

    'फाइटर' की कमाई में छठे दिन आया उछाल

    बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में 25 जनवरी को फिल्म फाइटर रिलीज बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। जानकारी के मुताबिक ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर ने बीते दिन करीब 7 करोड़ की कमाई की थी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फाइटर ने छठे दिन यानी मंगलवार को फाइटर ने 7.75 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में इस मूवी की कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला है। कुल मिलाकर फिल्म ने 6 दिनों में 134.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने करीब 222 करोड़ से ज्यादा बिजनेस कर लिया है।

  • Jan 31, 2024 10:08 AM

    स्कर्ट-टॉप पहन चर्च पहुंचीं 50 साल की मलाइका अरोड़ा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मलाइका अरोड़ा हाल ही में मुंबई के माउंट मेरी चर्च में पहुंची थीं और उनकी कई तस्वीरें क्लिक हुई हैं। मलाइका अरोड़ा ने स्कर्ट और टॉप पहना हुआ था जो उनके चाहने वालों को पसंद आ रहा है।

  • Jan 31, 2024 10:06 AM

    शाहरुख खान ने बैक-टू-बैक फिल्मों से पहले लंबे ब्रेक पर तोड़ी चुप्पी

    शाहरुख खान हाल ही में इवेंट में पहुंचे थे जहां पर उन्होंने अपने फैंस को संबोधित किया। शाहरुख खान ने इस दौरान स्वीकार किया कि अपने 33 साल लंबे करियर में इतना लंबा ब्रेक लेने के बाद उन्हें थोड़ी घबराहट महसूस हो रही थी। साल 2023 में फिल्मों के रिलीज होने से पहले के टाइम पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, 'आमतौर पर आप थोड़ा घबरा जाते हैं और आपको लगता है कि आपको सही फिल्म मिली है। इससे पहले मेरी कुछ फिल्में थीं जो नहीं चलीं। इसलिए मैंने सोचा कि मैं अच्छी फिल्में नहीं बना रहा हूं।'

  • Jan 31, 2024 10:06 AM

    विक्रम वेधा के फ्लॉप होने पर ये बोले ऋतिक रोशन

    ऋतिक रोशन फिल्म 'फाइटर' से पहले साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आए थे। ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस पर ऋतिक रोशन ने कहा, 'बॉक्स ऑफिस वह जगह है, जहां से उनकी फिल्मों को वैलिडेशन मिलती है।' उन्होंने कहा कि उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन फिर भी फैंस ने उन्हें काफी ज्यादा प्यार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X