बिग बॉस से बाहर आते ही दोस्ती आई खतरे में, Mannara Chopra ने कहा- 'मुनव्वर मुझसे सबके सामने माफी मांगे'

Mannara Chopra On Munawar Faruqui: मनारा चोपड़ा रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अपने सफर की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। मन्नारा की जर्नी का एक और मुख्य आकर्षण बीबी 17 विजेता मुनव्वर फारुकी के साथ उनकी दोस्ती थी। जहां जरूरत पड़ने पर वह शो में उनके लिए खड़ी रहीं, वहीं एक एपिसोड के दौरान मुनव्वर की 'उन्हें किस करने के बाद अनकंफर्टेबल महसूस होने' वाले कमेंट ने मनारा को बहुत हैरान कर दिया।
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, मनारा ने मुनव्वर फारुकी के साथ अपने कनेक्शन के बारे में बताया और उन्हें अपना 'परिवार' कहा। लेकिन लोगों को लग रहा था कि मनारा मुनव्वर से प्यार करने लगी हैं, एक्ट्रेस ने कहा कि वह उनके लिए एक सच्चे दोस्त की तरह है, और उन्होंने शो के दौरान उनकी खूब मदद की।
हालांकि, मनारा तब हैरान रह गई जब उन्हें पता चला कि मुनव्वर ने कमेंट किया है कि एक एपिसोड के दौरान मनारा के किस के बाद वो काफी अनकंफर्टेबल महसूस कर रहे थे। मनारा ने अपनी परेशानी व्यक्त करते हुए मांग की कि अगर मुनव्वर ने उन पर ऐसा अजीब कमेंट किया है तो उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्होंने यह बात किस संदर्भ में कही है।
लेकिन अपने इस बयान की वजह से मनारा ट्रोल हो गईं। कुछ नेटिजन्स ने मनारा द्वारा मुनव्वर को गार्डन एरिया में किस करने का प्रूफ भी दिया और लिखा, "दिवाली किस का क्लिप नहीं है, लेकिन उन्होंने मुनव्वर को एक बार किस किया है जब वे गार्डन एरिया में अकेले थे।"
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि मनारा और उनके डायरेक्टर का किसिंग वीडियो 30 अगस्त, 2023 को वायरल हो गया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने कई दिनों तक इस घटना के बारे में चुप्पी साधे रही। लेकिन 5 सितंबर 2023 को मनारा ने एक स्पष्टीकरण जारी किया। एक्ट्रेस ने निर्देशक का बचाव किया और खुलासा किया कि उनका उनके प्रति कोई बुरा इरादा नहीं था। उन्होंने कहा कि कई बार लोग उत्साहित होने पर समझ नहीं पाते कि वे क्या कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications