Kareena Kapoor के छोटे बेटे की हरकत देखकर आग बबूला हुए लोग, कहा- 'बदतमीज मां की बदतमीज औलाद'

Kareena Kapoor Trolled: करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे, तैमूर और जेह सबसे पसंदीदा स्टार किड्स में से एक हैं। जहां तैमूर के लाखों फैंस हैं जो उनकी प्यारी मुस्कान और अच्छे व्यवहार को पसंद करते हैं, वहीं दूसरी ओर जेह अपने हाव-भाव से सभी को आश्चर्यचकित करने में कभी असफल नहीं होते हैं।
अक्सर जेह अपने माता-पिता को नखरे दिखाते नजर आते हैं। हाल ही में जेह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह किसी बात पर गुस्सा हो रहे थे। बीते दिन एक पैपराजी पेज ने करीना कपूर खान का अपने बच्चों के साथ कार से बाहर निकलते हुए एक वीडियो साझा किया। सबसे पहले जेह कार से उतरे और वो थोड़े खराब मूड में दिख रहे थे और उन्होंने फर्श पर एक कागज फेंक दिया। हालांकि, उनकी नैनी ने तुरंत उसे उठा लिया और करीना उन्हें अंदर ले गईं और उनके पीछे-पीछे तैमूर अली खान भी गए।
वीडियो के वायरल होते ही नेटिजेन्स ने करीना के बच्चों के व्यवहार पर अपनी बात रखी। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि उन्हें कुछ तमीज सीखनी चाहिए।' एक अन्य ने लिखा, "ये कैसी मां है, जो अपने बच्चों को तमीज भी नहीं सिखा रही है, उसे अपने बेटे से ही वो कागज उठवाना चाहिए था।" एक यूजर ने लिखा- 'बदतमीज मां और उनके बदतमीज बेटे'। हालांकि कुछ लोगों ने करीना कपूर का समर्थन भी किया और कहा, "इस बच्चे को छोड़ दो, उसे जज मत करो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'बच्चों के अपने मूड होते हैं, बच्चों को संभालना काफी मुश्किल होता है।'
हाल ही में, एक और वीडियो जेह अली खान का वायरल हुआ था। जब सैफ बच्चों के साथ छुट्टियों से लौट रहे थे। जेह डांट खाने के बाद जोर-जोर से रोने लगे। तैमूर गाड़ी में सबसे आगे बैठे थे और जेहा भी अपने बड़े भाई के साथ कार के आगे बैठने की जिद कर रहे थे। हालांकि, सैफ ने उन्हें डांटा और करीना के साथ पीछे बैठने को कहा। अपने पिता की बातें सुनकर जेह जोर-जोर से रोने लगे और कार की पिछली सीट पर बैठने के बाद भी छोटे लड़के ने रोना बंद नहीं किया।
पिछले साल दिवाली पर करीना ने अपने सेलिब्रेशन की एक मजेदार तस्वीर शेयर की थी, जिसमें जेह नखरे करते नजर आ रहे थे। जब पूरा परिवार फोटो के लिए पोज दे रहा था, जेह फर्श पर पड़े हुए थे और रो रहे थे। इस खास तस्वीर के बारे में बात करते हुए, सैफ ने शेयर किया कि करीना ने उन्हें तस्वीरों के लिए पोज दिया। उन्होंने कहा कि तैमूर ने तो बात मान ली, लेकिन जेह ने ऐसा नहीं किया और वो फर्श पर लेटकर रोने लगे।


Click it and Unblock the Notifications