चोपड़ा परिवार में फिर बजने वाली है शहनाई, प्रियंका की इस बहन की होने वाली है धूमधाम से शादी

Meera Chopra

Meera Chopra Wedding: प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा ने हाल ही में एक हैरतंगेज खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी का खुलासा किया है। जी हां, मीरा चोपड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं और अपनी जिंदगी का एक नया सफर शुरू करने वाली हैं।

इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने दूल्हे की पहचान को छिपाए रखा और नहीं बताया कि वो किससे शादी करने जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी जल्दी वो अपने होने वाले पति और शादी की डिटेल लोगों को नहीं बताएंगी लेकिन धीरे-धीरे सबको पता लग जाएगा।

मीरा चोपड़ा ने शादी के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि वो शादी कर रही हैं मार्च के शुरुआती दिनों में ही ये शादी होगी। इसके लिए राजस्थान में शानदार वेन्यू की तलाश की जा रही है। मीरा ने अपनी शादी की कोई स्पेसिफिक डिटेल नहीं दी लेकिन उन्होंने कहा कि वो जल्द ही अपनी शादी की सारी जानकारियां अपने फैंस को जरूर देंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका और उनके पति निक जोनस को शादी के लिए आमंत्रित किया जाएगा और अगर वे अपने प्रोजेक्ट्स में ज्यादा बिजी नहीं होंगे तो तो वे निश्चित रूप से इस शादी में शामिल होंगे। आपको बता दें, पिछले साल ही परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर में उदयपुर के लीला पैलेस में अपने बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा के साथ शादी की थी। परिणीति राघव की शादी में निक प्रियंका नहीं आ पाए थे क्योंकि वो अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी थे।

अब मीरा चोपड़ा के करियर की बात करें तो उनका बॉलीवुड में फिल्मी करियर काफी छोटा रहा है। मीरा चोपड़ा ने 'गैंग ऑफ घोस्ट' से साल 2016 में बॉलीवुड में अपना कदम रखा था लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही थी। फिर वो साल 2016 में फिल्म '1920 लंदन' में नजर आईं, इस फिल्म में उनकी मौजूदगी को लोगों ने देखा और पहचाना कि मीरा प्रियंका की कजिन बहन हैं।

साल 2019 में वो फिल्म 'सेक्शन 375' में भी नजर आई थीं और आखिरी बार उन्हें पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'सफेद' में काली के किरदार में देखा गया था। मीरा चोपड़ा बॉलीवुड की गिनी-चुनी फिल्मों में ही नजर आई हैं लेकिन साउथ इंडियन सिनेमा में उन्होंने काफी फिल्में की हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में कई फिल्में की हैं। इसके अलावा वो दो वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: priyanka chopra meera chopra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X