Bollywood Highlights : Deepika Padukone का हुआ कमबैक, Sky Force के कलेक्शन में आई तेजी

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 26 January: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जिन्होंने हाल ही में अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह को जन्म दिया है, उन्होंने हाल ही में रैंप पर धमाकेदार वापसी की। भारतीय डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के अपने ब्रांड के साथ 25 साल पूरे करने के मौके पर एक फैशन शो हुआ, जिसमें दीपिका ने अपने लुक से आग ही लगा दी।

अक्षय कुमार की मच अवेटेड एरियल एक्शन थ्रिलर, स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर डाला है, इस फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में 70% की ग्रोथ हुई है। एक ठोस शुरुआत के बाद, शनिवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़ गया, जो फिल्म के लिए पॉजिटिव स्पीड का हिंट देती है।

LIVE Feed
  • Jan 26, 2025 8:35 PM

    दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखीं अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन

    हाल ही में नीसा देवगन और औरी की पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नीसा देवगन फुल स्लीव्स टॉप और जींस में नजर आ रही हैं। खुले बाल और न्यूड मेकअप में नीसा काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। नीसा अपने दोस्तों और ऑरी के साथ पार्टी करती दिख रही हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

  • Jan 26, 2025 7:49 PM

    L2: Empuraan Teaser Out: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल 2: एमपुरान' का धमाकेदार टीजर आउट

    L2: Empuraan Teaser Out: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म एल 2: एमपुरान का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज हो चुका है। हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीजर के रिलीज होने की घोषणा की है। टीजर ने आते ही फैन्स दिल जीत लिया है। इस टीजर को देखने के बाद मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म के रिलीज होने का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।

    L2: Empuraan Teaser Out: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'एल 2: एमपुरान' का धमाकेदार टीजर आउट
  • Jan 26, 2025 5:52 PM

    4 दिन भर्ती रहने पर 36 लाख का बिल कैसे ? फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद अब सैफ अली खान के ट्रीटमेंट पर उठे सवाल

    Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद अब तमाम सवाल उठ रहे हैं। जहां फॉरेंसिक रिपोर्ट अलग कहानी बयां कर रही है, वहीं अब उनके ट्रीटमेंट पर सवाल उठ रहे हैं।

    4 दिन भर्ती रहने पर 36 लाख का बिल कैसे ? फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद अब सैफ अली खान के ट्रीटमेंट पर उठे सवाल
  • Jan 26, 2025 5:09 PM

    उर्वशी रौतेला की मां की बिगड़ी तबीयत! एक्ट्रेस ने शेयर की अस्पताल से तस्वीर, बोलीं- मेरी मां के लिए प्रार्थना करो...

    Urvashi Rautela Mother admitted to the Hospital: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला की मां की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ तस्वीर शेयर की है। जिस वजह से वह ट्रोल भी हो रही हैं।

    उर्वशी रौतेला की मां की बिगड़ी तबीयत! एक्ट्रेस ने शेयर की अस्पताल से तस्वीर, बोलीं- मेरी मां के लिए प्रार्थना करो...
  • Jan 26, 2025 3:45 PM

    VIDEO: प्रेग्नेंट सीमा हैदर ने झंडा पकड़ किया देशभक्ति गाने पर डांस, बोलीं- हमारा देश बेस्ट है...

    Pregnant seema haider dance on patriotic song: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर के लगातार वीडियो वायरल होते हैं। हाल ही में सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जहां वह देशभक्ति गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

    VIDEO: प्रेग्नेंट सीमा हैदर ने झंडा पकड़ किया देशभक्ति गाने पर डांस, बोलीं- हमारा देश बेस्ट है...
  • Jan 26, 2025 3:01 PM

    सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी के फिंगरप्रिंट नहीं हुए मैच, पुलिस ने किया गलत आदमी को गिरफ्तार

    saif ali khan attacker shariful fingerprint did not match: पुलिस ने जिस बांग्लादेशी इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया था। उसके उंगलियों के निशान मेल नहीं खा रहे हैं। मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले की जांच सीआईडी ने की थी। जिन्होंने अब आरोपी के फिंगरप्रिंट को निगेटिव बताया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि पुलिस ने एक बार फिर गलत शख्स को पकड़ा।

    सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी के फिंगरप्रिंट नहीं हुए मैच, पुलिस ने किया गलत आदमी को गिरफ्तार
  • Jan 26, 2025 2:17 PM

    The Delhi Files Teaser: विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'दिल्ली फाइल्स' की पहली दमदार झलक आई सामने

    The Delhi Files Teaser: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की टीजर आउट हो चुका है। इस टीजर ने आते ही फैन्स का दिल जीत लिया है। बता दें कि फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

    The Delhi Files Teaser: विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'दिल्ली फाइल्स' की पहली दमदार झलक आई सामने
  • Jan 26, 2025 1:48 PM

    Mamta Kulkarni ने महामंडलेश्वर बनने के बाद दिया ये रिएक्शन

    ममता कुलकर्णी ने 'दैनिक भास्कर' के साथ बात की है और इस दौरान शादी के सवाल पर उन्होंने कहा, 23 साल तपस्या कर मानव कल्याण के लिए संन्यास लिया है. इसके बाद कोई शादी नहीं करता. इस कदम से ही इस सवाल का अंत हो गया है. ममता कुलकर्णी ने कहा कि उन्हें खुशी हो रही है कि वह सनातन धर्म को लेकर आगे बढ़ेंगी. उन्होंने खुद को महाकाल और मां काली का भक्त बताया. किन्नर अखाड़ा में शामिल होने के शामिल होने पर ममता कुलकर्णी ने कहा, यहां आजादी है. कोई पाबंदी नहीं है. सभी को एक तरह की स्वतंत्रता है. किसी भी तरह के कपड़े पहन सकती हैं. उन्होंने आगे कहा, 'अभी मैंने बॉलीवुड को अलविदा कहा है फिर भी इन्होंने मुझे स्वंतत्रता दी है कि मैं किसी धार्मिक सम्मलेन या किसी किरदार को निभा सकती हूं. मैं किसी भी फंक्शन में जा सकती हूं.'

  • Jan 26, 2025 1:46 PM

    लव रिजेक्शन पर सालों बाद छलका Shahid Kapoor का दर्द

    वायरल वीडियो एक पॉडकास्ट (Shahid Kapoor Podcast) का है, जिसमें शाहिद से पूछा गया था कि क्या कभी आपका स्ट्रॉन्ग हार्ट ब्रेक हुआ है? इस सवाल के जवाब में 'देवा' (Deva) एक्टर ने कहा हां बिल्कुल हुआ है और बहुत बार दिल टूटा है. इसके बाद एक्टर ने उन पलों को याद करते हुए कहा, 'कभी-कभी, जब आपका दिल टूटता है, तो आपको लगता है कि आप बिल्कुल अच्छा फील नहीं कर रहे हैं और ये बहुत ही दिलचस्प होता है ना... दिल टूटने में, जब आप किसी से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और वो आपको रिजेक्ट करते हैं, तो आप उनके पीछे भागना शुरू कर देते हैं.'देवा एक्टर (Deva) ने आगे कहा, 'आप उस शख्स के पीछे इस हद तक भागते हैं कि आप अपनी डिग्निटी तक को सैकरिफाइस कर देते हो और आपको यह एहसास तक नहीं होता कि इस दौरान आपने अपना सेल्फ रिस्पेक्ट तक खो दिया है. यह एहसास कई सालों बाद होता है कि, यार मैं ये क्या कर रहा था.' उन्होंने आगे कहा, 'जब दिल टूटता है तो हार्ट ब्रेक गानें सुने जाते हैं, लेकिन यह वो पल होते हैं, जिसमें आपको डिसाइड करना होता है कि आप क्या बनना चाहते हैं और अगर आप इसका फैसला नहीं कर पाते हैं, तो इसका मतलब है कि आपने मौका गंवा दिया.'

  • Jan 26, 2025 1:44 PM

    Sana Khan ने छोटे लाडले का रखा है ये खूबसूरत नाम

    सना खान अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'ऐ अल्लाह, सारी तारीफें, दुआएं और कृपा आपकी ही है. हमें अपने बेटों के साथ रहम करने या इन्साफ करने की हिदायत दें और उन्हें अपने नेक बंदों में रखें. अल्लाह उन्हें सेहत, खुशहाली और बरकत से भरी जिंदगी दें. हमने अपने प्रिंस का नाम सैय्यद हसन जमील रखा है.'एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर जहां फैंस खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं, वहीं कई लोग इस नाम का मतलब भी जानना चाहते हैं, तो चलिए आपको सना के छोटे बेटे के नाम का मतलब बताते हैं.

  • Jan 26, 2025 1:39 PM

    पहले ही एपिसोड में Elvish Yadav के साथ हो गया कांड!

    शनिवार रात 9:30 बजे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर 'लाफ्टर शेफ' सीजन 2 का ग्रैंड प्रीमियर हुआ. पहले ही दिन शो ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया. इस बार शो में कुछ नई जोड़ियों ने एंट्री की है, जो अपनी कुकिंग और कॉमेडी स्किल्स का जलवा दिखा रही हैं. एल्विश यादव को उनके पार्टनर के रूप में अब्दु रोजिक मिले हैं. इनके अलावा सुदेश लहरी-मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार-समर्थ जुरेल जैसे जोड़ियां भी अपने टैलेंट को दिखा रहीं हैं.

  • Jan 26, 2025 12:27 PM

    मोनालिसा को मिला फिल्म का ऑफर और सलमान खान का आया फोन?

    प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Mahakumbh) में आए दिन कोई ना कई बात सुर्खियों में आ जाती है. बीते दिनों महाकुंभ में माला बेचने वाली लड़की मोनालिसा (Monalisa) नाम की एक लड़की सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गई. लोगों मोनालिसा को वायरल गर्ल का नाम दे दिया. सोशल मीडिया पर लोग मोनालिसा की खूबसूरत आंखों की तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं और वह रातोंरात सेंसेशन बन गईं. फिर खबर आई कि इस वायरल गर्ल को फिल्म का ऑफर मिला है और ये भी अटकलें लग रही थी कि उन्हें सलमान खान का फोन आया. अब मोनालिसा ने सच्चाई बताई है कि उन्हें फिल्म का ऑफर मिला या सलमान खान का कॉल आया.

  • Jan 26, 2025 12:26 PM

    कोई नहीं पहचाना, चेहरा ढककर जब महाकुंभ पहुंचा ये स्टार

    प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में रोजाना लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं, स्टार्स, पॉलिटिशियन और फेमस पर्सनैलिटी भी इस पवित्र आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं. हाल ही में, बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा भी महाकुंभ में पहुंचे. हालांकि, उनके साधारण और अनोखे अंदाज ने हर किसी को हैरान कर दिया.

  • Jan 26, 2025 11:41 AM

    स्टाइलिश बनने के चक्कर में Sonam Kapoor ने पहना ऑल ब्लैक आउटफिट

    Sonam Kapoor Black Outfit Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में सब्यसाची के इवेंट में नजर आईं। सोनम कपूर ने इस इवेंट के लिए ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ था। सोनम कपूर के इस लुक की कई लोगों ने तारीफ की लेकिन कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया।

    स्टाइलिश बनने के चक्कर में Sonam Kapoor ने पहना ऑल ब्लैक आउटफिट
  • Jan 26, 2025 10:11 AM

    Hina Khan के लिए बॉयफ्रेंड ने भी मुंडवाए अपने बाल

    Hina Khan On Boyfriend Rocky Jaiswal: हिना खान, जो इस समय स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के लिए एक दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें रॉकी कई तरह से हिना का ख्याल रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि जब हिना ने अपना सिर मुंडवाया, तो रॉकी ने भी अपना सिर मुंडवा लिया।

    Hina Khan के लिए बॉयफ्रेंड ने भी मुंडवाए अपने बाल
  • Jan 26, 2025 9:27 AM

    Saif Ali Khan के मामले में फोरेंसिक एक्सपर्ट का खुलासा

    Saif Ali Khan Stabbing Case: 16 जनवरी को बांग्लादेश से इललीगल तरीके से आए एक शख्स ने सैफ अली खान पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया था, लेकिन अब इस विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। जी हां, सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर अब काफी सवाल सामने आ रहे हैं।

    Saif Ali Khan के मामले में फोरेंसिक एक्सपर्ट का खुलासा
  • Jan 26, 2025 8:55 AM

    ट्रेलर रिलीज के बाद कॉन्ट्रोवर्सी में फंसी Chhaava

    Chhaava Sparks Controversy: छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा इस साल की सबसे अवेटेड फिल्मों में से एक है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म कई विवादों में घिरी हुई है। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज ने छावा के मेकर्स से डिमांड की है कि वे अपनी फिल्म की रिलीज से पहले इतिहासकारों से सलाह लें और अपनी गलतियां सुधारें।

    ट्रेलर रिलीज के बाद कॉन्ट्रोवर्सी में फंसी Chhaava

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X