ट्रेलर रिलीज के बाद कॉन्ट्रोवर्सी में फंसी Chhaava, छत्रपति शिवाजी के वंशज को है फिल्म की इस चीज से दिक्कत

Chhaava

Chhaava Sparks Controversy: छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म छावा इस साल की सबसे अवेटेड फिल्मों में से एक है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म कई विवादों में घिरी हुई है। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज ने छावा के मेकर्स से डिमांड की है कि वे अपनी फिल्म की रिलीज से पहले इतिहासकारों से सलाह लें और अपनी गलतियां सुधारें।

छत्रपति शिवाजी के वंशज को दिखाया गया ट्रेलर

एक समाचार एजेंसी से बातचीत में पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजीराजे छत्रपति, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भी हैं, उन्होंने आने वाली फिल्म 'छावा' के बारे में बात की। उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन को दिखाने के लिए फिल्म की तारीफ की। उन्होंने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने उन्हें फिल्म का ट्रेलर दिखाया था।

संभाजीराजे ने फिल्म में बताईं गलतियां

संभाजीराजे छत्रपति ने बताया कि वे रिलीज की तारीख से पहले पूरी फिल्म देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें इतिहासकारों से संपर्क करने की भी पेशकश की ताकि गलतियों को सुधारा जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह अहम कहानी दुनिया भर के दर्शकों के सामने ऑथेंटिक तरीके से प्रेजेंट की जा सके।'

लेजिम डांस को लेकर आपत्ति

पूर्व सांसद ने आगे खुलासा किया कि मेकर्स ने हिस्टोरियन्स से सलाह नहीं ली है और उन्होंने ट्रेलर क्लिप में दिखाए गए लेजिम डांस का हवाला दिया। संभाजीराजे छत्रपति ने आगे कहा, 'लेजिम हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा है, इस बात पर चर्चा करना जरूरी है कि क्या इस तरह की सिनेमाई आजादी लेना संभाजी महाराज की गरिमा और ऐतिहासिक पोट्रे को कहीं धूमिल ना कर दे।' उनका यह भी मानना ​​​​था कि इस डांस सीक्वेंस के सही होने को लेकर स्पेशलिस्ट से चर्चा की जानी चाहिए।

फिल्म के बारे में

ट्रेलर से पहले, विक्की के पोस्टर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे छत्रपति संभाजी महाराज का रोल निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई का रोल निभा रही हैं। एक्टर अक्षय खन्ना मुगल शहंशाह औरंगजेब के रूप में नजर आएंगे। छावा में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी और संतोष जुवेकर भी अहम रोल्स में होंगे। छावा के मेकर्स ने पोस्टर और ट्रेलर जारी किए हैं जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहे हैं। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जिसका डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसका प्रोडक्शन दिनेश विजन ने अपने बैनर मैडॉक फिल्म्स के तहत किया है। ऐतिहासिक फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है और यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

More from Filmibeat

Read more about: chhaava
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X