स्टाइलिश बनने के चक्कर में Sonam Kapoor ने पहना ऑल ब्लैक आउटफिट, लोगों ने एक्ट्रेस को कहा- 'काला कौवा'

Sonam Kapoor Black Outfit Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में सब्यसाची के इवेंट में नजर आईं। सोनम कपूर ने इस इवेंट के लिए ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ था। सोनम कपूर के इस लुक की कई लोगों ने तारीफ की लेकिन कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया।
Sonam Kapoor का ब्लैक आउटफिट
फैशन डिजाइनर सब्यसाची के 25 साल पूरे होने के मौके पर एक इवेंट आयोजित किया गया था। इस मौके पर एक से बढ़कर एक सेलेब पहुंचे थे और सोनम कपूर इस इवेंट में ब्लैक फेदर लुक में नजर आईं। लोगों ने एक्ट्रेस के ड्रेसिंग सेंस की तारीफ की, लेकिन एक तबका उनके इस आउटफिट से खास इंप्रेस नजर नहीं आया और लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे।
सोनम कपूर ने ब्लैक आउटफिट चुना- एक पेंसिल स्कर्ट और एक टॉप, एक विशाल पंख जैकेट के साथ। उन्हें उनकी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया था। उन्होंने अपने लुक को नेकलेस के साथ पूरा किया।
रिया ने शेयर कीं फोटोज
रिया ने अपनी बहन सोनम की तस्वीरें शेयर करने के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल का सहारा लिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "@sabyasachiofficial के 25 साल पूरे होने का जश्न.. @farhanhussain द्वारा @sabyasachiofficial कॉउचर और @dior स्टाइल @rheakapoor के साथ @abhilashatd ब्यूटी @namratasoni हेयर @bbhiral #25yearsofsabyasachi।"
लोगों ने किया ट्रोल
सोनम कपूर का जो वीडियो सामने आया है, उसमें लोगों ने उन्हें अनाप-शनाप बातें कही हैं। एक यूजर ने लिखा- 'काला कौवा काट खाएगा, सच बोल', दूसरे यूजर ने लिखा- 'जटायू की तरह लग रही हैं', तीसरे यूजर ने लिखा- 'हे भगवान ज्यादा स्टाइल करने के चक्कर में, लग रहा काला कौवा चला आ रहा है।'
सब्यसाची के 25 साल पूरे होने का जश्न आलिया भट्ट, शोभिता धूलिपाला, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, अलीजेह, अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी, शारवरी, अनाइता श्रॉफ अदजानिया, दीपिका पादुकोण, कुशा कपिला, शबाना आजमी, बिपाशा बसु, सागरिका घाटगे, शालिनी पासी, अनन्या बिड़ला, अमी पटेल, एका लखानी, और बनिता संदू, शिबानी दांडेकर, आस्था शर्मा के साथ कई मशहूर हस्तियों ने मनाया।


Click it and Unblock the Notifications











