Bollywood Hindi News Live: 'स्त्री 2' की तूफानी रफ्तार, कंगना ने कहा- 'मेरे खिलाफ इंडस्ट्री में हुई साजिश'

Bollywood News In Hindi Live Updates, 22 August: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।
स्त्री 2 की ताबड़तोड़ कमाई
बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। वीकडेज में तो फिल्म की कमाई भले ही कम रही हो लेकिन अब दूसरा वीकेंड आ गया है और स्त्री के अच्छे दिन भी। फिल्म का कलेक्शन शनिवार को वीकडेज के मुकाबले जहां डबल देखने को मिला तो वहीं भारत में फिल्म की कुल कमाई नया रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, 10वें दिन यानी शनिवार को स्त्री 2 ने 32.5 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में कुल आंकड़ा 341.65 करोड़ तक पहुंच गया है। जबकि 350 करोड़ का आंकड़ा फिल्म संडे कलेक्शन के साथ पूरा कर लेगी। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें- कंगना रनौत का खुलासा, 'रणबीर कपूर मेरे घर आए थे और बोले- 'प्लीज मेरे साथ...' मैंने मना कर दिया'
'मेरे खिलाफ साजिश की गई'
कंगना रनौत अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए जानी जाती हैं। कंगना रनौत हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। अब कंगना रनौत ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बात करते हुए कहा, 'कई कास्टिंग डायरेक्टर्स और डीओपी ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया। एक्टर्स को मेरे साथ काम ना करने के लिए फोन किए जा रहे थे। मेरे खिलाफ बहुत साजिश रची गई।' उन्होंने आगे कहा, चुनौतियों के बाद भी अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, सतीश कौशिक और महिम चौधरी जैसे स्टार्स के साथ काम करके वह भाग्यशाली महसूस करती हैं।
- Aug 25, 2024 7:04 PM
एमी जैक्सन और एड की शादी की तस्वीरों ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं वेडिंग फोटोज़
- Aug 25, 2024 5:36 PM
वेटरन एक्ट्रेस आशा शर्मा का निधन, 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
- Aug 25, 2024 3:13 PM
3 महीने में 30 किलो बढ़ गया था वजन, मौनी रॉय बोलीं- मुझे लगा कि मेरा जीवन खत्म हो गया
- Aug 25, 2024 2:36 PM
सिहर जाएंगे पंचायत की मंजू देवी का ये रूप देखकर
- Aug 25, 2024 2:35 PM
कोलकाता दुष्कर्म मामले पर ट्विंकल खन्ना का पोस्ट वायरल
- Aug 25, 2024 2:34 PM
Dua Lipa ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर मुंबई कॉन्सर्ट का किया एलान
- Aug 25, 2024 2:32 PM
OTT पर रिलीज हुई फिल्म Munjya
- Aug 25, 2024 2:27 PM
करिश्मा ने इंडस्ट्री में देखे कैसे-कैसे दिन, बताया- 'हम झाड़ के पीछे जाकर कपड़े बदलते और बाथरूम भी...'
- Aug 25, 2024 2:27 PM
Manoj Bajpayee को हुई ये गंभीर बीमारी
- Aug 25, 2024 11:30 AM
श्वेता ने अपने बोल्ड सीन को लेकर कही चौंकाने वाली बात
- Aug 25, 2024 9:49 AM
बॉक्स ऑफिस की रानी बनी 'स्त्री 2'
- Aug 25, 2024 9:22 AM
फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग पर आया अपडेट
- Aug 25, 2024 9:21 AM
फिल्म बॉर्डर 2 में वरुण धवन का होगा ये रोल
- Aug 25, 2024 9:21 AM
रवि तेजा को अस्पताल से मिली छुट्टी
- Aug 25, 2024 9:21 AM
नागार्जुन की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर
- Aug 25, 2024 9:20 AM
फिल्म रेस 4 में सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री
- Aug 25, 2024 9:19 AM
एक्ट्रेस ने खोली मलयाली डायरेक्टर की पोल


Click it and Unblock the Notifications
















