Shweta Tripathi ने अपने Mirzapur वाले बोल्ड सीन को लेकर दी सफाई, बोलीं- 'ये तो नॉर्मल है, आप नहीं करते क्या?'

Shweta Tripathi

Shweta Tripathi Bold Scene: श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने अमेजन प्राइम की क्राइम सीरीज 'मिर्जापुर' में अपने एक्टिंग से काफी हलचल मचा दी है। जबकि यह सीरीज वेब पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्राइम शो में से एक है, एक्ट्रेस का इंट्रो सीन, जहां वह हस्तमैथुन करती हुई दिखाई देती है और इस सीन में लोगों को बीच चर्चा का विषय बन गया।

बॉलीवुड बबल के साथ हाल ही में बातचीत में श्वेता त्रिपाठी ने मिर्जापुर के उनके फेमस सीन पर आखिरकार खुल कर बात की। पत्रकारों द्वारा इंट्रो सीन को 'बोल्ड' कहने पर, उसके बारे में बात करते हुए, एक्ट्रेस कहती है, 'जब मिर्जापुर रिलीज हुई थी, वहां बहुत सारे लोग थे, मेल और फीमेल जर्नलिस्ट दोनों थे, वो हंस रहे थे और उस सीन के बारे में मुझसे पूछ रहे थे। मुझे लगा कि इसमें क्या गलत है? मतलब यह तो बहुत ही आम बात है। मैंने उनसे पूछा, क्या आपमें से किसी ने पहले मास्टरबेट नहीं किया है? हम इसे इतना बड़ी बात क्यों बना रहे हैं? और फिर वे हंसने लगे। मैंने उनसे कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि जो भी हम बात कर रहे हैं तो किस तरह से बात कर रहे हैं? क्योंकि लोग ये देख रहे हैं, तो बहुत जरूरी होता है और जिस चीज की हम बिग डील बनाएंगे, वो बिग डील बन जाएगी।'

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस की रानी बनी 'स्त्री 2', दूसरे वीकेंड की कमाई भी धुआंधार

डायरेक्टर्स जो चाहते हैं और राइटर ने जो लिखा है, उसे पर्दे पर उतारने के बारे में आगे बात करते हुए श्वेता कहती हैं, 'एक एक्टर के रूप में, मैं डायरेक्टर जो चाहते हैं और राइटर ने जो लिखा है, उसे पर्दे पर पूरी तरह से उतारने की कोशिश करती हूं। जब मैंने इसे पढ़ा, तो मैंने असल में इस सीन के बारे में एक बार भी नहीं सोचा। हर चीज के साथ मेरा यही रहता था कि मैं अपने किरदार के साथ न्याय करना चाहती हूं क्योंकि मुझे अपने सभी किरदार पसंद हैं, खासकर गजगामिनी/गोलू, वो तो मेरे दिल के करीब हैं।'

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस ने खोली मलयाली डायरेक्टर की पोल, कहा- 'मुझे अंधेरे कमरे में बुलाया, मेरी गर्दन छूने लगे और फिर... '

मीडिया पोर्टलों ने किस तरह इस टॉपिक को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, इस बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा कि, मेरे इस सीन के बाद उन एक्टर्स की लिस्ट पर स्टोरी बनाई गई जिन्होंने स्क्रीन पर हस्तमैथुन किया है और मैं सोचती थी, क्या हम वाकी में हम इस बारे में बात कर रहे हैं?''

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत का खुलासा, 'रणबीर कपूर मेरे घर आए थे और बोले- 'प्लीज मेरे साथ...' मैंने मना कर दिया'

श्वेता, जो मिर्जापुर, कालकूट और जैसे कई फेमस प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं, विक्की कौशल के साथ मसान में अपने परफॉर्मेंस से पब्लिसिटी पाईं।

More from Filmibeat

Read more about: shweta tripathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X