एक्ट्रेस ने खोली मलयाली डायरेक्टर की पोल, कहा- 'मुझे अंधेरे कमरे में बुलाया, मेरी गर्दन छूने लगे और फिर... '

Sreelekha Mitra

Bengali Actress Accused Malayalam Director Ranjit: बंगाली एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा ने मलयालम डायरेक्टर रंजीत पर 2009 में अपनी फिल्म 'पालेरी माणिक्यम: ओरु पथिरकोलापथकाथिंते कथा' के प्रोडक्शन के दौरान उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया।

एक्ट्रेस के चौंकाने वाले आरोप हेमा समिति की रिपोर्ट के रिलीज होने के बाद सामने आए हैं, जो मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों की जांच करती है।

मीडिया से बात करते हुए, एक्ट्रेस ने रंजीत के अपार्टमेंट में एक मीटिंग के दौरान की घटना शेयर की। श्रीलेखा ने कहा कि फिल्ममेकर फोन पर बात कर रहे थे और कई और लोग भी वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा, "वह उस सिनेमैटोग्राफर से फोन पर बात कर रहे थे, जिसके साथ मैंने काम किया था। मुझसे पूछा कि क्या मैं उनसे (सिनेमैटोग्राफर) बात करना चाहती हूं, उन्होंने (रंजीत) मुझे दूसरे कमरे में बुलाया।"

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत का खुलासा, 'रणबीर कपूर मेरे घर आए थे और बोले- 'प्लीज मेरे साथ...' मैंने मना कर दिया'

'अंधेरे बेडरूम में बुलाया'

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि जब वह अंधेरे बेडरूम में सिनेमेटोग्राफर से बात कर रही थीं, तो उनके बगल में खड़े रंजीत ने उनकी चूड़ियों से खेलना शुरू कर दिया और उनको छूना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस ने उन्हें इशारा किया कि वो अनकंफर्टेबल महसूस कर रही हैं। लेकिन डायरेक्ट ने उनसे कहा कि वह शायद बहुत ज्यादा सोच रही हैं, और वह उनकी चूड़ियां देखना चाहता था।

'मेरी गर्दन और बालों से खेलने लगे'

उन्होंने कहा, "मुझे उनके साथ अच्छा नहीं लग रहा था। कमरे में अंधेरा था। जब उन्हें एहसास हुआ कि मैं कोई रिएक्शन नहीं दे रही हूं या अपना हाथ वापस नहीं ले रही हूं, तो उन्होंने मेरी गर्दन और बालों से खेलने की कोशिश की। फिर, मैंने माफी मांगी और कमरे से बाहर निकल गई।" श्रीलेखा ने कहा, "यह चौंकाने वाला नहीं था, लेकिन मैं जानती हूं कि फिल्म इंडस्ट्री किस तरह से काम करता है। अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग होते हैं।"

यह भी पढ़ें- Bollywood Hindi News Live: स्त्री 2 की तूफानी रफ्तार, कंगना ने कहा- 'मेरे खिलाफ इंडस्ट्री में हुई साजिश'

डायरेक्टर रंजीत ने दिया ये जवाब

हालांकि, रंजीत ने इन दावों का खंडन किया और मीडिया से कहा कि श्रीलेखा ऑडिशन के लिए आई थीं और उनके द्वारा बताई गई घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा, "इस समय इस विवाद को उठाने के पीछे एक गुप्त एजेंडा है। अगर वह कोई कानूनी कदम उठाती हैं, तो उसका उसी तरह से जवाब दिया जाएगा।"

More from Filmibeat

Read more about: sreelekha mitra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X