Karisma Kapoor ने इंडस्ट्री में देखे कैसे-कैसे दिन, बताया- 'हम झाड़ के पीछे जाकर कपड़े बदलते और बाथरूम भी...'

Karisma Kapoor On Film Industry: करिश्मा कपूर, जो इन दिनों सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में जज के रूप में नजर आ रही हैं, शो के आने वाले एपिसोड में दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान से इंस्पायर्ड रेट्रो लुक में नजर आएंगी। इसी एपिसोड में, एक्ट्रेस यह भी बताती नजर आएंगी कि उन्होंने बॉलीवुड में अपने जर्नी के दौरान अलग-अलग एरा को जिया है और एक चौंकाने वाला खुलासा भी करेंगी।
चैनल द्वारा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में जारी किए गए एक प्रोमो में, करिश्मा अपने बॉलीवुड सफर में अलग-अलग एरा के बारे में खुल कर बात करती नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने 'दिल तो पागल है' की शूटिंग के दौरान पहली बार सेट पर एक 'मॉनिटर' देखने के बारे में बताया और बताया कि कैसे वह और उनके साथी को-एक्टर हर टेक के बाद मॉनिटर पर शॉट देखने के लिए एक्साइटेड थे।
यह भी पढ़ें- श्वेता ने अपने बोल्ड सीन को लेकर कही चौंकाने वाली बात, बोलीं- 'ये तो नॉर्मल है, आप नहीं करते क्या?'
इसके अलावा, एक्ट्रेस ने जुबैदा की शूटिंग के दौरान पहली बार 'साउंड सिंक' का एक्सपीरिएंस करने का भी खुलासा किया। करिश्मा कहती हैं, 'पहली फिल्म जिसका मॉनिटर आया था, वह दिल तो पागल है थी। किस शूट पर? डांस ऑफ एन्वी पर। यश जी इसे लेकर आए और आदी और उदय और हम तो मतलब पागल ही हो गए थे। ऐसा लग रहा था- क्या सच में? हम देख सकते हैं हम क्या कर रहे हैं? फिर हम आके देख रहे थे, जैसे हम पागल हो गए थे।'
यह भी पढ़ें- Stree 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस की रानी बनी 'स्त्री 2', दूसरे वीकेंड की कमाई भी धुआंधार
पहली बार साउंड सिंक का एक्सपीरिएंस शेयर करने के बारे में बात करते हुए करिश्मा कहती हैं, 'फिर मैंने एक और समय देखा। पहली फिल्म जो सिंक साउंड हुआ था वह श्याम बेनेगल के साथ जुबैदा में थी। पहली फिल्म जहां हमने लैपेल लगा के रियल लाइव साउंड एक्सपीरियंस किया।' 'एक ऐसा भी समय था, जब हमारे पास कुछ नहीं होता था। हम झाड़ के पीछे जाके चेंज करते थे और बाथरूम भी जाते थे। करिश्मा ने लास्ट में कहा, 'हमारी इंडस्ट्री में पिछले 40-50 सालों में बहुत बड़ा बदलाव आया है।'
यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस ने खोली मलयाली डायरेक्टर की पोल, कहा- 'मुझे अंधेरे कमरे में बुलाया, मेरी गर्दन छूने लगे और फिर... '
इंडियाज बेस्ट डांसर के इस रेट्रो स्पेशल एपिसोड में अनुराग बसु शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut का खुलासा, 'Ranbir Kapoor मेरे घर आए थे और बोले- 'प्लीज मेरे साथ...' मैंने मना कर दिया'


Click it and Unblock the Notifications











