..................... bollywood news in hindi live updates 24 March Tammannah vijay Verma Love Story Kareena Kapoor toxic - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: तमन्ना संग लव स्टोरी पर विजय वर्मा ने खोला राज, 'टॉक्सिक' से करीना कपूर को निकाला

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 24 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब चैनल पर तन्मय भट्ट से बात करते हुए विजय ने बताया कि लस्ट स्टोरीज 2 की शूटिंग के दौरान हम दोनों की डेटिंग शुरू नहीं हुई थी। हम एक रैप अप पार्टी करना चाहते थे और उसमें सिर्फ 4 लोग आए। मुझे ऐसा लगता है कि उस दिन मैंने उन्हें कहा था कि मैं तुम्हारे साथ हैंगआउट करना चाहता हूं। उसके बाद हमारी पहली डेट होने में 20-25 दिन लग गए थे।

इससे पहले तमन्ना ने भी फिल्म कैम्पेनियन को दिए एक इंटरव्यू में अपनी रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने उस समय कहा था कि विजय और मेरी बॉन्डिंग काफी नैचुरल है। वह ऐसे इंसान हैं, जिसकी मैं बहुत परवाह करती हूं। वह मेरा हैप्पी प्लेस है।

हाल ही में खुद करीना कपूर भी इस बात को काबूल करती हुई नजर आई थी कि वो साउथ के एक्टर यश के साथ उनकी आने वाले फिल्म टॉक्सिक में नजर आने वाली है, लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। खबर ऐसी है कि करीना कपूर ने फिल्म में काम करने के लिए मेकर्स से ज्यादा फीस वसूली थी। इसी के चलते वो करीना कपूर को फिल्म का हिस्सा नहीं बना पाए। फिल्म टॉक्सिक को डायरेक्ट करने का काम गीतू मोहनदास कर रही हैं। जोकि एक नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर हैं। ऐसे में फैंस उनकी ये फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित है।

LIVE Feed
  • Mar 24, 2024 6:38 PM

    राखी सावंत ने उड़ाया आदिल और सोमी का मजाक

    Rakhi Sawant shared funny photo: राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दो चिम्पांजी शादी के जोड़े में सजे धजे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वे कैप्शन में ऐसी बात लिख देती हैं कि सोशल मीडिया पर सनसनी मच जाती है।

    राखी सावंत ने उड़ाया आदिल और सोमी का मजाक
  • Mar 24, 2024 6:04 PM

    करीना कपूर ने एक नहीं बल्कि इतने खाए पिज्जा, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

    kareena kapoor ate 9 slice of pizza: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर जमकर पिज्जा खाती नजर आ रही हैं। वहीं उनसे जब पूछा जाता है कि आपने कितने पिज्जा खाए तो पहले तो करीना जवाब देना नहीं चाहती हैं, लेकिन उसके बाद वे कहती हैं कि 9 खाए हैं। जिसके बाद एक पीछे से आवाज आती है कि नौ स्लाइस खाए हैं। जिसके बाद सभी हंसने लगते हैं। बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं।

    करीना कपूर ने एक नहीं बल्कि इतने खाए पिज्जा, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप
  • Mar 24, 2024 2:19 PM

    कपिल शर्मा शो का नया ट्रेलर आया सामने, खुशी से झूम उठे लोग

    कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर नए कॉमेडी शो के साथ वापसी कर रहे हैं. इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. शो के पहले ट्रेलर में रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, आमिर खान, दिलजीत दोसांझ के अलावा रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे क्रिकेटर भी शामिल होंगे. इस ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें कपिल और सुनील ग्रोवर को फिर से एक साथ काम करते देखा गया है. उनके बीच की लड़ाई और नोकझोंक भी देखने को मिली. ट्रेलर में कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह भी नजर आए.

  • Mar 24, 2024 2:16 PM

    Emraan Hashmi ने बर्थडे पर दिया फैंस को बड़ा तोहफा

    इमरान हाशमी जल्द ही साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं. वे पवन कल्याण की फिल्म ओजी(OG) में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में इमरान हाशमी का लुक कैसा होने वाला है, इसका खुलासा हाल ही में मेकर्स ने कर दिया है. फिल्म के डायरेक्टर सुजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक शेयर किया है. इस फोटो में इमरान हाशमी हैवी दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं, फोटो में वह सिगार पीते हुए दिख रहे हैं और उनकी उंगली पर टैटू बना है और हाथ में गोल्डन कलर का कड़ा पहना है. इस फोटो को शेयर करते हुए सुजीत ने कैप्शन में लिखा है, '' हैप्पी बर्थडे डैडलियस्ट ओमी भाऊ. बता दें कि एक्टर फिल्म में ओमी भाऊ का किरदार निभाएंगे.

  • Mar 24, 2024 2:15 PM

    नेशनल टेलीविजन पर ऐसी हरकत करते नजर आए किंग खान

    शाहरुख खान को ईडन गार्डन्स में धूम्रपान यानी स्मोक करते हुए पकड़ा गया। एक्टर का स्मोक करते हुए वीडियो वायरल हो गया और यह घटना ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शनिवार के मैच की पहली पारी के दौरान हुई। बता दें, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी अपनी का सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे। लेकिन एक्टर की धूम्रपान करती फोटो ने उन्हें ट्रोलर्स के निशाने पर लाकर खड़ा कर दिया।

    नेशनल टेलीविजन पर ऐसी हरकत करते नजर आए किंग खान
  • Mar 24, 2024 1:01 PM

    प्रभास का साथ छोड़कर Kriti Sanon ने थामा इस अमीरजादे का हाथ?

    रेडिट पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि कृति सेनन रिलेशनशिप में हो सकती हैं। जिस व्यक्ति के बारे में अफवाह है कि वह एक्ट्रेस का रुमर्ड लवर है और उनका नाम कबीर बहिया है। वह साक्षी धोनी का रिश्तेदार माना जाता है। कबीर बहिया ब्रिटेन में रहते हैं और उनके पिता इंग्लैंड में एक बहुत सफल बिजनेसमैन हैं।

    प्रभास का साथ छोड़कर Kriti Sanon ने थामा इस अमीरजादे का हाथ?
  • Mar 24, 2024 12:59 PM

    Elvish Yadav ने जेल से बाहर आते किया पहला धांसू पोस्ट

    बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव हाल ही में बेल पर रिहा हुए हैं. इसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था पर पांच दिन तक जेल में रहने के बाद वो रिहा हो गए. वहीं बाहर आते ही उन्होंने अपने इंस्टा पर धमाकेदार पोस्ट शेयर किया है. एल्विश यादव ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'समय दिखाई नहीं देता पर बहुत कुछ दिखा जाता है.' इस फोटो में एल्विश दो कारों के साथ खड़े नजर आए.

  • Mar 24, 2024 12:56 PM

    कुणाल खेमू की डायरेक्शन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म मडगांव एक्सप्रेस ने 100 प्रतिशत उछाल रिकॉर्ड किया है. फिल्म ने शनिवार को कुल 3 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म ने पहले दिन 1.50 करोड़ की कमाई की थी. मूवी ने अपने दो दिनों में कुल 4.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इसके साथ ही संडे को भी मूवी के अच्छे कलेक्शन की पूरी उम्मीद है. वहीं सोमवार को होली का त्योहार है और इसका भी फायदा फिल्म को मिल सकता है.

  • Mar 24, 2024 12:56 PM

    दूसरे दिन रणदीप हुड्डा की फिल्म की कमाई में आया जबरदस्त उछाल

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक स्वातंत्र्य वीर सावरकर ने अपने दूसरे दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने शनिवार को बेहतरीन कमाई की है. वीर सावरकर ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 100 प्रतिशत छलांग लगाई है. वहीं, फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 1.50 करोड़ की ही कमाई की थी. वहीं, दो दिनों में रणदीप हुड्डा की इस फिल्म ने कुल 3.30 करोड़ कमा लिए हैं. इसके साथ ही रविवार के दिन भी फिल्म के अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है.

  • Mar 24, 2024 10:54 AM

    फिल्म 'शैतान' की कमाई 120 करोड़ रुपये के हुई पार

    सिनेमा की दुनिया के पॉपुलर स्टार्स अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की फिल्म 'शैतान' 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म 'शैतान' को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं और लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म 'शैतान' ने 16वें दिन बॉक्स ऑफिस पर छलांग लगाई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'शैतान' ने 16वें दिन 4.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, फिल्म 'शैतान' की कमाई के ये शुरुआती आंकड़े हैं और आधिकारिक आंकड़े आने बाकी हैं। फिल्म 'शैतान' रविवार को भी अच्छी कमाई कर सकती है। फिल्म 'शैतान' ने अब तक 120 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

  • Mar 24, 2024 10:52 AM

    फिल्म 'भूल भुलैया 3' में 1000 डांसर्स संग होगी कार्तिक आर्यन की एंट्री

    कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग हाल ही में शुरू की है। इस फिल्म को लेकर अपडेट आया है। दरअसल, फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर खबर है कि इसमें कार्तिक आर्यन की जबरदस्त एंट्री होगी और इस पर एक गाने का सीक्वेंस होगा। इस गाने के सीक्वेस में 1000 डांसर्स नजर आएंगे। इसके लिए मुंबई की फिल्म सिटी में एक बड़ा सेट तैयार किया गया है।

  • Mar 24, 2024 10:51 AM

    फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की शूटिंग पूरी

    विक्रांत मैसी और राशि खन्ना की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की शूटिंग पूरी हो गई है। राशि खन्ना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस बात की जानकारी दी है। फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में गोधरा ट्रेन कांड की कहानी दिखाई जाएगी। रंजन चंदेल के डायरेक्शन में बनने वाली विक्रांत मैसी और राशि खन्ना की फिल्म 3 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Mar 24, 2024 10:51 AM

    फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट आउट

    अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, इस फिल्म का ट्रेलर आउट होने के बाद इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट में कई बार बदलाव किया गया है। अब अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जानकारी दी है कि उनकी ये फिल्म 10 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X