राखी सावंत ने अपने एक्स हसबैंड आदिल और सोमी का उड़ाया मजाक, लेटेस्ट तस्वीर देख हैरान रह गए लोग

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant shared funny photo: राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने अतरंगी अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब राखी सावंत चर्चाओं में ना आएं। पहले तो राखी आदिल को लेकर जमकर चर्चाओं में थीं, लेकिन अब आदिल दुर्रानी ने दूसरी शादी कर ली है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हर किसी को लग रहा था कि अब तक राखी का कोई रिएक्शन क्यों नहीं आया या हो सकता है कि राखी आदिल की दूसरी शादी को देख बदल गई हैं, लेकिन राखी सावंत के लेटेस्ट पोस्ट को देख सभी हैरान रह गए हैं। चलिए देखते हैं कि क्या है राखी सावंत की हाल ही में शेयर की गई तस्वीर में।

राखी सावंत ने लेटेस्ट तस्वीर ने मचाई सनसनी
दरअसल हाल ही में राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दो चिम्पांजी शादी के जोड़े में सजे धजे नजर आ रहे हैं। जहां दोनों ही अपने वेडिंग आउटफिट की ट्यूनिंग सेट करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे की आंखों में आंखें डाले दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही राखी सावंत कैप्शन में लिखती हैं- अंदाजा लगाओ कि कौन है ? बता दें कि राखी सावंत के इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

यूजर्स के आए जमकर रिएक्शन
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा आदिल और सोमी हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा आप गलत कर रही हो ये। वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा राखी सावंत राखी सावंत हैं। तो वहीं चौथे ने लिखा- कब जाएगा तुम्हारा बचपना। आपको बता दें कि हाल ही में एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें आदिल राखी को गले लगाने और उन्हें अपना बता रहे हैं। इस ऑडियो को सुन हर कोई हैरान रह गया है, लेकिन अभी तक इसपर आदिल और उनकी पत्नी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X