Shah Rukh Khan का विवादित वीडियो हुआ वायरल, नेशनल टेलीविजन पर ऐसी हरकत करते नजर आए किंग खान, हुए ट्रोल

Shah Rukh Khan Video: कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ऑनर और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 के मैच के दौरान देखा गया। एक्टर की एंट्री से फैंस के दिलों में हलचल मच गई लेकिन इस बीच एक्टर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
शाहरुख खान को ईडन गार्डन्स में धूम्रपान यानी स्मोक करते हुए पकड़ा गया। एक्टर का स्मोक करते हुए वीडियो वायरल हो गया और यह घटना ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शनिवार के मैच की पहली पारी के दौरान हुई। बता दें, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी अपनी का सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे। लेकिन एक्टर की धूम्रपान करती फोटो ने उन्हें ट्रोलर्स के निशाने पर लाकर खड़ा कर दिया।
कोलकाता की पारी के दौरान शाहरुख स्टेडियम के कॉरपोरेट बॉक्स में बैठकर मैच का मजा लेते नजर आए। इसी दौरान वह सिगरेट पीते हुए कैमरा कैद हो गए। आपको बता दें, बीते दिन सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच था, जिसे बेहद नाटकीय ढंग से कोलकाता ने अपने खाते में कर लिया।
आपको बता दें, IPL 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हराया। केकेआर ने 209 रनों का टार्गेट दिया था, जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद मात्र 204 रन ही बना पाई। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन ने 29 गेंदों पर 63 रन की तूफानी पारी खेली लेकिन क्लासन पर केकेआर के हर्षित राणा भारी पड़े और उनकी शानदार गेंदबाजी ने टीम को जीत दिला दी।
बात करें शाहरुख की स्मोकिंग की तो आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टर एक चेन स्मोकर हैं। जिसका मतलब है सिगरेट पीने की लत होना। साल 2011 में शाहरुख खान में दिए एक इंटरव्यू में खुद अपनी स्मोकिंग की आदत का खुलासा किया था। तब उन्होंने कहा था, 'मुझे नींद नहीं आती। मैं लगभग 100 सिगरेट पीता हूं। इस चक्कर में मैं खाना भी भूल जाता हूं। इतना ही नहीं मैं तो पानी भी नहीं पीता, कुल मिलाकर मैं तीस कप ब्लैक कॉफी पीता हूं।'


Click it and Unblock the Notifications











