Crew के सेट पर पिज्जा देख करीना कपूर के मुंह में आया पानी, एक नहीं फिर खाए 9...

kareena kapoor

kareena kapoor ate 9 slice of pizza: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। बता दें कि उनकी फिल्म क्रू 29 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने आते ही धूम मचा दी है। वहीं फिल्म का गाना भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। अब हर किसी को इंतजार है कि फिल्म जल्दी रिलीज हो। वहीं हाल ही में क्रू के सेट से एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी और का नहीं बल्कि है करीना कपूर का, चलिए देखते हैं कि क्या है इस वीडियो में जिसके हो रहे हैं जमकर चर्चे।

करीना कपूर ने जमकर खाए पिज्जा
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर क्रू के सेट पर पिज्जा देख दीवानी हो जाती हैं। वे जमकर पिज्जा खाती हैं। वहीं उनसे जब पूछा जाता है कि आपने कितने पिज्जा खाए तो पहले तो करीना जवाब देना नहीं चाहती हैं, लेकिन उसके बाद वे कहती हैं कि 9 खाए हैं। जिसके बाद एक पीछे से आवाज आती है कि नौ स्लाइस खाए हैं। जिसके बाद सभी हंसने लगते हैं। बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं।

यूजर्स के यूं आए कमेंट
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा क्यों अब क्या हो गया आपकी डाइट को। तो वहीं दूसरे ने कहा एक तरफ आप अच्छा खाना खाने की राय देते हो उसके बाद बस पिज्जा का वीडियो बनाकर ये दिखाते हो कि ये सब खाने के बाद भी हम कितने फिट हैं। आप लोगों को गुमराह करते हो। फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा कृति सेनन तब्बू , दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन राजेश कृष्णन ने किया है। फिल्म को प्रोड्यूस एकता कपूर, रिया कपूर और अनिल कपूर ने किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X